Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»विपक्ष के नाम पर भाजपा नकारात्मक और निराशाजनक समूह बनता जा रहा : विनोद पांडेय
    झारखंड

    विपक्ष के नाम पर भाजपा नकारात्मक और निराशाजनक समूह बनता जा रहा : विनोद पांडेय

    Team JoharBy Team JoharApril 18, 2025Updated:April 18, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    झारखंड: JMM नेता विनोद कुमार पांडेय ने भाजपा के आरोपों पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा है कि हेमंत सरकार की किसी भी सकारात्मक पहल के प्रति भाजपा नेताओं में ईर्ष्या और असुरक्षा सर्वव्यापी है। भाजपा की प्रतिक्रिया में कुछ भी आश्चर्यजनक नहीं है। एक आदिवासी युवा मुख्यमंत्री का विदेश दौरा भाजपा के नेताओं को भला कैसे पच सकता है, ये तो उनके डीएनए में ही नहीं है।

    उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड जल्द ही कई अन्य देशों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएगा। हेमंत सोरेन का नेतृत्व क्षमता बेमिसाल है। उनके विराट व्यक्तित्व के प्रति लोगों का विश्वास और मजबूत होता जा रहा है। दूसरी ओर विपक्ष के नाम पर भाजपा नकारात्मक और निराशाजनक समूह बनता जा रहा है। भाजपा का एक ही काम है साम्प्रदायिक सद्भावना को बिगाड़ने की साजिष रचना। चुनावों में जनता से निकारे जाने के बाद प्रदेश में भाजपा नेताओं के पास कोई काम नहीं है। इसलिए सरकार के सकारात्मक कार्य या पहल का परिणाम आने से पहले ही भाजपा के नेता अपने मुताबिक काल्पनिक परिणाम गढ़ कर राजनीति में जिंदा रहने की कोशिश कर रहे हैं।

    झामुमो नेता विनोद पांडेय ने कहा कि जहां तक प्रश्न है स्पेन और स्वीडन की आर्थिकी का, तो पिछले एक दशक में स्पेन और भारत ने अपने आर्थिक संबंधों को लगातार बढ़ाया है। भारत में 280 से अधिक स्पेनिश कंपनियां काम करती हैं और द्विपक्षीय व्यापार 2024 में 8.78 बिलियन अमरीकी डॉलर तक पहुंच गया है, जो साल-दर-साल 6.3 फीसदी की वृद्धि दर्शाता है। अक्षय ऊर्जा, धातुकर्म उद्योग, स्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर और इलेक्ट्रिक मोबिलिटी जैसे क्षेत्र दोनों अर्थव्यवस्थाओं के बीच प्रमुख तालमेल का प्रतिनिधित्व करते हैं।

    झारखंड प्रतिनिधिमंडल स्पेन एवं स्वीडन में अपने यात्रा के दौरान प्रमुख स्पेनिश औद्योगिक और ऊर्जा समूहों, निवेशकों और सार्वजनिक संस्थानों के साथ बातचीत करेगा। निर्धारित व्यापार मंच और बी2बी बैठकें स्पेनिश कंपनियों को झारखंड के महत्वाकांक्षी औद्योगिक रोडमैप, निवेशक सुविधा नीतियों और सार्वजनिक-निजी सहयोग के अवसरों की जानकारी देंगी।प्रतिनिधि मंडल स्वीडन में भी बैठक करेगा।

    Also read: राजद के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पीतांबर पासवान की पुत्रवधू ने थामा भाजपा का दामन

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleघरेलू विवाद में गंडासे से कर दी पत्नी की निर्मम ह’त्या
    Next Article पश्चिम बंगाल के हालात पर राष्ट्रपति शासन लागू होना चाहिए : हरिमोहन मिश्रा

    Related Posts

    क्राइम

    रांची: नामकुम में पोस्टिंग के 3 दिन बाद RPF जवान का सिर कटा श’व बरामद

    June 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड राज्यसभा चुनाव 2026 : प्रदीप प्रसाद और सीपी सिंह ने डाला वोट

    June 18, 2026
    झारखंड

    रांची यूनिवर्सिटी की डिग्री में अजब कारनामा, छात्र का नाम ही कर दिया ट्रांसलेट

    June 18, 2026
    Latest Posts

    रांची: नामकुम में पोस्टिंग के 3 दिन बाद RPF जवान का सिर कटा श’व बरामद

    June 18, 2026

    झारखंड राज्यसभा चुनाव 2026 : प्रदीप प्रसाद और सीपी सिंह ने डाला वोट

    June 18, 2026

    रांची यूनिवर्सिटी की डिग्री में अजब कारनामा, छात्र का नाम ही कर दिया ट्रांसलेट

    June 18, 2026

    राज्यसभा सीट के लिए मतदान शुरू, विधायकों की एकजुटता बनी चर्चा का विषय

    June 18, 2026

    झारखंड में मौसम का बड़ा यू-टर्न, रांची समेत 17 जिलों में 18-19 जून को ऑरेंज अलर्ट

    June 18, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.