Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»जब अचानक एक महीने बाद वापस लौट आया म’रा हुआ भोलाराम…
    क्राइम

    जब अचानक एक महीने बाद वापस लौट आया म’रा हुआ भोलाराम…

    Team JoharBy Team JoharApril 18, 2025Updated:April 18, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    जिंदा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Darbhanga : दरभंगा जिले के मब्बी थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने न केवल पुलिस तंत्र को झकझोर कर रख दिया है बल्कि पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है. सिमरा निहालपुर गांव के जगदेव राम का बेटा भोलाराम, जिसे एक माह पूर्व मृत घोषित कर दाह संस्कार तक कर दिया गया था. वह आज यानी शुक्रवार को दरभंगा व्यवहार न्यायालय में जिंदा उपस्थित होकर सबको चौंका दिया.

    भोलाराम की अचानक वापसी ने उस ‘हत्या’ की कहानी को झुठला दिया. जिसके आधार पर मब्बी थाना कांड संख्या 22/25 दर्ज किया गया था. बता दें कि 26 फरवरी को दोनार अल्ललपट्टी रेलवे ट्रैक के पास एक अज्ञात युवक घायल अवस्था में मिला था. जिसके दोनों हाथ और पैर कटे हुए थे. डीएमसीएच में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी. जिसके बाद सड़क जाम व जोरदार हंगामा हुआ था, जिसके बाद मब्बी थानेदार दीपक कुमार को निलंबित कर दिया गया था. उस वक्त मृतक की पहचान भोलाराम के भाई धीरज कुमार ने की थी. अब जब भोलाराम खुद अदालत में जिंदा और सही सलामत हाजिर हो गया, तब सवाल उठ रहे हैं कि डीएमसीएच में भर्ती कराए गए अज्ञात युवक की पहचान कैसे हुई और वह वास्तव में कौन था?

    नेपाल से लौटने की आपबीती

    भोलाराम ने न्यायालय में बताया कि उसे ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के पास स्थित नागेंद्र झा स्टेडियम से कुछ अज्ञात लोगों ने अगवा कर लिया था. मुंह पर रुमाल रखकर उसे बेहोश किया गया और जब होश आया, तो वह खुद को नेपाल में एक बंद कमरे में पाया. उसने परिजनों को कई बार व्हाट्सएप कॉल किया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुआ. हाल ही में कॉल उठाने पर उसने पूरी कहानी बताई, जिसके बाद परिजन नेपाल जाकर उसे वापस लाए और न्यायालय में प्रस्तुत किया.

    अदालत का आदेश

    भोलाराम के जीवित पाए जाने के बाद विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी कोर्ट में धीरज कुमार द्वारा आवेदन दायर किया गया. कोर्ट ने मामले को गंभीरता से लेते हुए भोलाराम का बयान बीएनएसएस की धारा 183 के तहत दर्ज करवाया और पहचान सत्यापित होने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया.

    अब सवालों के घेरे में पुलिस

    अब बड़ा सवाल यह है कि अल्ललपट्टी रेलवे गुमटी के पास मिले घायल युवक की असल पहचान क्या थी? क्या पुलिस ने जल्दबाजी में पहचान करवाई? क्या जानबूझकर केस को दबाने की कोशिश हुई? और सबसे अहम, हत्या के आरोप में जेल में बंद राहुल कुमार के साथ न्याय कैसे होगा?

    इसके अलावा, मृतक के नाम पर राज्य सरकार की ओर से परिजनों को दिए गए ₹4.25 लाख की अनुदान राशि का क्या होगा? SSP जगुनाथ रेड्डी ने कहा है कि पूरे मामले की पुनः जांच कराई जाएगी और जो भी दोषी पाया जाएगा, उस पर सख्त कार्रवाई होगी. यह मामला केवल एक लापता युवक के जिंदा लौटने भर का नहीं, बल्कि प्रशासनिक लापरवाही, जांच प्रक्रिया की खामियों और पहचान प्रणाली की कमजोरियों को उजागर करता है. अब देखना होगा कि पुलिस इस पेचीदा गुत्थी को कैसे सुलझाती है और सच्चाई को सामने लाती है.

    Also Read : KL RAHUL ने अपने जन्मदिन के दिन रिवील किया अपनी बेटी का नाम

    abduction to Nepal Allalpatti railway track Bholaram Bihar news Bihar police court order Darbhanga Darbhanga Civil Court Darbhanga News DMCH false identity kidnapping case Mabbi Police Station Mabbi Police Station Darbhanga Missing Person Mithila University Nagendra Jha Stadium police negligence sensational case social media call SSP Jagunath Reddy When suddenly after a month the 'dead' Bhola Ram returned... जब अचानक एक महीने बाद वापस लौट आया 'मरा' हुआ भोलाराम...
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमां बगलामुखी का 9वां वार्षिक महोत्सव 20 अप्रैल से रांची में
    Next Article रांची में भारतीय वायु सेना के एयर शो को लेकर तैयारियां जोरों पर, DC-SP ने लिया जायजा

    Related Posts

    क्राइम

    IPS राकेश रंजन की रणनीति के आगे अपराधी फेल, गंभीर अपराधों में बड़ी कमी

    July 22, 2026
    क्राइम

    जिस शख्स पर पशु तस्करी के केस दर्ज, उसी के लिए डीजीपी कार्यालय से निकला सहयोग का पत्र

    July 22, 2026
    क्राइम

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बच्चे किसी बहकावे में नहीं आए हैं, वे भविष्य की बागडोर संभालने वाले हैः कैलाश सत्यार्थी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पूण्यतिथि विशेषः क्रांति कोई तैयार फार्मूला नहीं है, जिसे किताब से निकालकर समाज पर लागू कर दिया जाएः एके रॉय

    July 21, 2026
    क्राइम

    नक्सलवाद से साइबर क्राइम तक… पांच राज्यों के DGP ने बनाई बड़ी रणनीति, सीमाओं पर बढ़ेगा पुलिस का शिकंजा

    July 21, 2026
    Latest Posts

    IPS राकेश रंजन की रणनीति के आगे अपराधी फेल, गंभीर अपराधों में बड़ी कमी

    July 22, 2026

    जिस शख्स पर पशु तस्करी के केस दर्ज, उसी के लिए डीजीपी कार्यालय से निकला सहयोग का पत्र

    July 22, 2026

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026

    हेमंत कैबिनेट के बड़े फैसले: AI वर्चुअल क्लासरूम, हेलीकॉप्टर एंबुलेंस, नए कॉलेज और सड़कों समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    July 21, 2026

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.