Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»124 साल बाद क्रिकेट की ओलंपिक 2028 में होगी वापसी, यहां बनेगा अस्थायी स्टेडियम
    खेल-सिनेमा

    124 साल बाद क्रिकेट की ओलंपिक 2028 में होगी वापसी, यहां बनेगा अस्थायी स्टेडियम

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyApril 16, 2025Updated:April 16, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    क्रिकेट
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    New Delhi : ओलंपिक खेलों में 124 साल बाद क्रिकेट की वापसी होने जा रही है और इसके लिए अमेरिका के साउदर्न कैलिफोर्निया के पोमोना शहर में खास अस्थायी स्टेडियम बनाया जाएगा। जो इस खेल का आयोजन स्थल होगा। एलए 28 ओलंपिक आयोजक समिति ने मंगलवार को इसकी घोषणा की। यह आयोजन स्थल ‘फेयरप्लेक्स’ कहलाता है, जो 500 एकड़ में फैला हुआ है और 1922 से लॉस एंजेलिस काउंटी फेयर की मेजबानी कर रहा है।

    ओलंपिक

    14 जुलाई से 30 जुलाई तक होंगे ओलंपिक 2028

    लॉस एंजेलिस में 14 जुलाई से 30 जुलाई 2028 तक होने वाले ओलंपिक खेलों में क्रिकेट 1900 के बाद पहली बार शामिल होगा। तब ग्रेट ब्रिटेन और फ्रांस के बीच दो दिवसीय मुकाबला खेला गया था। अब क्रिकेट का आयोजन तेज़-तर्रार और रोमांचक T20 फॉर्मेट में होगा, जिससे दुनियाभर के नए दर्शकों को जोड़ने की कोशिश होगी।

    पुरुष और महिला वर्ग में 6-6 टीमें लेंगी हिस्सा

    एलए 28 ओलंपिक में पुरुष और महिला वर्ग में कुल 6-6 टीमें खेलेंगी। इसके लिए क्रिकेट को 90 एथलीट कोटा मिला है, यानी हर टीम में 15 खिलाड़ियों का स्क्वाड होगा। हालांकि क्वालिफाइंग रास्ता और कट-ऑफ्स का ऐलान अभी नहीं हुआ है।

    आईसीसी चेयरमैन जय शाह ने दी प्रतिक्रिया

    आईसीसी चेयरमैन जय शाह ने कहा, “हम क्रिकेट के लिए ओलंपिक में वेन्यू की घोषणा का स्वागत करते हैं। यह हमारे खेल की ओलंपिक में वापसी की तैयारी की दिशा में अहम कदम है। क्रिकेट वैसे तो एक बेहद लोकप्रिय खेल है, लेकिन ओलंपिक जैसे मंच पर टी 20 फॉर्मेट में खेलना नई ऑडियंस तक पहुंचने का शानदार अवसर होगा।”

    इन नए खेलों को भी मिली जगह

    एलए 28 ओलंपिक में क्रिकेट के अलावा बेसबॉल/सॉफ्टबॉल, फ्लैग फुटबॉल, लैक्रॉस (सिक्सेस) और स्क्वैश को भी जगह मिली है। उम्मीद जताई जा रही है कि 2032 ब्रिस्बेन ओलंपिक में भी क्रिकेट को बरकरार रखा जाएगा। वहां गाबा स्टेडियम के आखिरी मैच के तौर पर क्रिकेट फाइनल कराने की योजना है, इसके बाद स्टेडियम को तोड़ने की तैयारी है।

    Also Read : झारखंड में तेज हवाओं के साथ बारिश, वज्रपात का अलर्ट

    124 years 124 साल Cricket comeback cricket in Olympics cricket return cricket stadium Fairplex Fairplex Pomona LA County Fair LA28 LA28 Organizing Committee Los Angeles Olympics Olympic announcement Olympic cricket venue Olympic Games 2028 Olympic sports Olympics Pomona Southern California temporary stadium USA cricket अमेरिका क्रिकेट अस्थायी स्टेडियम एलए काउंटी फेयर एलए28 एलए28 आयोजन समिति ओलंपिक ओलंपिक क्रिकेट स्थल ओलंपिक खेल ओलंपिक खेल 2028 ओलंपिक घोषणा ओलंपिक में क्रिकेट क्रिकेट की वापसी क्रिकेट स्टेडियम पोमोना फेयरप्लेक्स फेयरप्लेक्स पोमोना लॉस एंजेलिस ओलंपिक साउदर्न कैलिफोर्निया
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में तेज हवाओं के साथ बारिश, वज्रपात का अलर्ट
    Next Article ट्राइबल एडवाइजरी काउंसिल की बैठक स्थगित

    Related Posts

    क्राइम

    देश : टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीन संदिग्ध गिरफ्तार, राजस्थान के कोटा से दबोचे गए

    October 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    जोहार शक्ति शृंखला भाग – 9 : ट्रैक से पावरलिफ्टिंग तक: हादसों और बीमारियों के आगे नहीं झुकीं सुजाता भकत, अंतरराष्ट्रीय मंच पर पदकों से लिखी वापसी की दास्तान

    October 19, 2026
    क्राइम

    उत्तर प्रदेश : बिजनौर में हलाला के नाम पर महिला से दुष्कर्म का आरोप, देवर गिरफ्तार

    October 18, 2026
    देश

    हरियाणा : कुरुक्षेत्र के पास श्रीनगर जा रही बस पर पथराव, बुजुर्ग कश्मीरी घायल; उमर अब्दुल्ला ने की कार्रवाई की मांग

    October 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    तेलंगाना : हैदराबाद में डांडिया उत्सव के दौरान हादसा, लाइटिंग का ढांचा गिरने से छात्रा की मौत, 15 घायल

    October 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कोलकाता भगदड़: मृतकों के परिजनों को 25 लाख और सरकारी नौकरी, घायलों को 5 लाख रुपये की मदद

    October 18, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: सिमडेगा में विजयादशमी पर महिलाओं ने खेला सिंदूर, उपायुक्त कंचन सिंह भी हुईं शामिल

    October 20, 2026

    झारखंड: हेमंत सोरेन ने कसमार-बरलंगा सड़क का किया निरीक्षण, कल्पना सोरेन के साथ चाय-पकौड़ी का लिया स्वाद

    October 20, 2026

    झारखंड: दुष्कर्म के बाद हत्या प्रकरण में रांची पुलिस को मिली सफलता, तकनीकी साक्ष्य के आधार पर 24 घंटे के अंदर मुख्य आरोपी को दबोचा

    October 20, 2026

    झारखंड : देवघर में रांगा मोड़ पर रौशन यादव की गोली मारकर हत्या, बिहार का रहने वाला है मृतक

    October 20, 2026

    जोहार शक्ति शृंखला भाग – 10 : जिसके नाम से कांपे ओझा-गुणी, वही बनीं प्रताड़ित औरतों की ढाल: डायन कुप्रथा की कमर तोड़ने वाली पद्मश्री छूटनी महतो का संघर्ष

    October 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.