Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झारखंड में तेज हवाओं के साथ बारिश, वज्रपात का अलर्ट
    झारखंड

    झारखंड में तेज हवाओं के साथ बारिश, वज्रपात का अलर्ट

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyApril 16, 2025Updated:April 16, 2025No Comments4 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बारिश
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रांची-बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने, पश्चिमी विक्षोभ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण झारखंड के मौसम पर खासा असर पड़ा है. मंगलवार को राज्य के कई इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि हुई. कई इलाकों में आंधी भी चली है. इससे कई जिलों के अधिकतम तापमान में कमी आ गयी है. रांची में भी शाम में तेज हवा के साथ बारिश हुई. लगभग 10 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गयी. रांची सहित खूंटी के कई इलाकों में रुक-रुक कर बारिश होती रही. आज तेज हवाओं के झोंके, बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने कहा कि इस बार झारखंड में मॉनसून में 96 से 104 प्रतिशत तक बारिश हो सकती है.

    छह दिनों तक बारिश के आसार

    झारखंड में अगले छह दिनों तक बारिश की संभावना है. 21 अप्रैल तक मौसम कूल-कूल रहेगा. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 21 अप्रैल तक आसमान में बादल छाए रहेंगे. कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश हो सकती है. आईएमडी ने 19 अप्रैल तक के लिए चेतावनी जारी की है. इसके अनुसार गरज के साथ तेज हवाएं चलेंगी. हवाओं की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे हो सकती है. अधिकतम रफ्तार 50 किलोमीटर प्रति घंटे रहने का अनुमान है. वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है.

    तेज हवाओं के झोंके, बारिश और वज्रपात का अलर्ट

    बुधवार (16 अप्रैल) को झारखंड के उत्तर पश्चिमी भागों (पलामू, गढ़वा, लातेहार, चतरा, कोडरमा, लोहरदगा) शेष सभी भागों में कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश हो सकती है. कहीं-कहीं अधिकतम 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है. गरज और तेज हवाओं के झोंके चल सकते हैं. इस दौरान वज्रपात भी हो सकता है. मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.

    19 अप्रैल तक के लिए येलो अलर्ट

    मौसम विभाग ने 16 से 19 अप्रैल तक झारखंड में गर्जन, वज्रपात और तेज हवा के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान किया है. इसे देखते हुए पूरे राज्य में 19 अप्रैल तक येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है. पिछले 24 घंटे में पुटकी (धनबाद) में 93 मिमी, बोकारो में 50 मिमी, मैथन में 42 मिमी, गोविंदपुर में 42.6 मिमी व कांके में 15 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गयी है.

    कई इलाकों में हो सकते हैं वज्रपात

    मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि साइक्लोनिक सर्कुलेशन व निम्न दबाव वाला क्षेत्र बनने से झारखंड के साथ-साथ बिहार, मध्य प्रदेश व ओडिशा में भी बारिश हो रही है. बुधवार को मौसम में थोड़ा सुधार होने की गुंजाइश है. हालांकि, कई इलाकों में वज्रपात हो सकते हैं. इसलिए लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है.

    मॉनसून में सामान्य से अधिक बारिश का अनुमान

    मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने कहा कि मौसम विज्ञान केंद्र नयी दिल्ली द्वारा जारी सूचना के मुताबिक इस बार झारखंड में मानसून में (जून से सितंबर तक) सामान्य से अधिक बारिश होने का अनुमान है. देश में सामान्य या सामान्य से अधिक लगभग 105 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है, जबकि झारखंड में 96 से 104 प्रतिशत तक बारिश होने का अनुमान है.

    रांची का अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री

    मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को राज्य में सबसे अधिक तापमान मेदिनीनगर का 36.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम है. वहीं, राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. वहीं, न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस रहा.

    शहरों का तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

    शहर तापमान
    रांची 33.8
    जमशेदपुर 33.0
    मेदिनीनगर 36.6
    बोकारो 32.1
    चाईबासा 32.4

    Also Read : Aaj Ka Rashifal, 16 April 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    Abhishek Anand Bay of Bengal Cyclonic Circulation Hailstorm jharkhand Jharkhand weather lightning low pressure Meteorological Center Monsoon rainfall rainfall forecast rainfall in Jharkhand. rainfall in Ranchi ranchi Ranchi weather Storm temperature Weather Weather Alert Western Disturbance Winds अभिषेक आनंद आंधी ओलावृष्टि झारखंड झारखंड में बारिश झारखंड मौसम तापमान निम्न दबाव पश्चिमी विक्षोभ बंगाल की खाड़ी बारिश बारिश का पूर्वानुमान मॉनसून मौसम मौसम अलर्ट मौसम विज्ञान केंद्र रांची रांची बारिश रांची मौसम वज्रपात साइक्लोनिक सर्कुलेशन हवाएं
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleAaj Ka Rashifal, 16 April 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल
    Next Article 124 साल बाद क्रिकेट की ओलंपिक 2028 में होगी वापसी, यहां बनेगा अस्थायी स्टेडियम

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    इनकम टैक्स की 169 साल पुरानी कहानी, जिसने बदल दी भारत की आर्थिक व्यवस्था

    July 24, 2026
    क्राइम

    हजारीबाग: राहुल दुबे गैंग से पुलिस की मुठभेड़, एक के पैर में गोली, दूसरा गिरफ्तार

    July 24, 2026
    क्राइम

    राज्य के 600 से अधिक थानों में सीसीटीवी कैमरा लगाने के लिए पुलिस मुख्यालय ने तैयार किया एक्शन प्लान

    July 24, 2026
    क्राइम

    दक्षिणी छोटानागपुर पुलिस स्पोर्ट्स मीट 2026 का समापन. रांची बनी ओवरऑल चैंपियन

    July 23, 2026
    क्राइम

    Breaking :कोडरमा में एनआईए की बड़ी कार्रवाई. 1662 डेटोनेटर, 16 लाख रुपये नकद बरामद, दो गिरफ्तार

    July 23, 2026
    क्राइम

    जेपीएससी भर्ती घोटाला: पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांगते समेत तीन ठिकानों पर सीआईडी की छापेमारी, डिजिटल साक्ष्य जब्त

    July 23, 2026
    Latest Posts

    इनकम टैक्स की 169 साल पुरानी कहानी, जिसने बदल दी भारत की आर्थिक व्यवस्था

    July 24, 2026

    हजारीबाग: राहुल दुबे गैंग से पुलिस की मुठभेड़, एक के पैर में गोली, दूसरा गिरफ्तार

    July 24, 2026

    राज्य के 600 से अधिक थानों में सीसीटीवी कैमरा लगाने के लिए पुलिस मुख्यालय ने तैयार किया एक्शन प्लान

    July 24, 2026

    दक्षिणी छोटानागपुर पुलिस स्पोर्ट्स मीट 2026 का समापन. रांची बनी ओवरऑल चैंपियन

    July 23, 2026

    विशाखापट्टनम माओवादी साजिश मामले में एनआईए कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को 5-5 साल की सजा

    July 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.