Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    23 Jun, 2025 ♦ 5:55 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»क्राइम»रामगढ़ में अपराधियों का तांडव: हाईवा पर फायरिंग के बाद लगाई आग, CCTV में कैद हुए संदिग्ध
    क्राइम

    रामगढ़ में अपराधियों का तांडव: हाईवा पर फायरिंग के बाद लगाई आग, CCTV में कैद हुए संदिग्ध

    Sandhya KumariBy Sandhya KumariApril 13, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    रामगढ़
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ramgarh : रामगढ़ जिले के सिरका कोलियरी इलाके में एक बार फिर अपराधियों ने तांडव मचाया। शनिवार देर रात अपराधियों ने एक लोडेड हाईवा पर न केवल फायरिंग की, बल्कि उसे आग के हवाले कर दिया। यह वारदात रात करीब 11:30 बजे की है।

    रामगढ़
    CCTV में कैद हुए संदिग्ध

    रामगढ़ रामगढ़

    क्या है पूरा मामला?

    घटना सिरका कोलियरी के कांटा घर के पास की है, जहां एक हाईवा (नं. JH 24 J 6878) ब्रेकडाउन होकर खड़ा था। इसी दौरान बाइक सवार अपराधी वहां पहुंचे, हथियार का डर दिखाया और दो राउंड फायरिंग की। गोलियां हाईवा के बोनट पर लगीं। फिर उन्होंने साथ लाए पेट्रोल को हाईवा पर डालकर आग लगा दी और फरार हो गए।

    पुलिस की कार्रवाई

    घटना की सूचना मिलते ही रामगढ़ थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और मुआयना किया। उन्होंने घटनास्थल पर लगे CCTV फुटेज की जांच की, जिसमें दो संदिग्ध अपराधी दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में दोनों एक बाइक पर आते दिखे, एक के हाथ में पेट्रोल का जेरीकेन था। वे कोलियरी के मेन गेट से अंदर घुसे और फिर जल्दी ही बाहर भागते नजर आए। पुलिस को शक है कि हाईवा के पास पहले से ही कुछ और अपराधी मौजूद थे।

    राहुल दुबे गैंग ने ली जिम्मेदारी

    इस वारदात की जिम्मेदारी कुख्यात राहुल दुबे गैंग ने ली है। राहुल दुबे ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया है जिसमें जलता हुआ हाईवा दिख रहा है। इसके अलावा एक पर्चा भी जारी किया गया है, जिसमें लिखा है:

    “सिरका लोकल सेल समिति, यह तो अभी ट्रेलर है। आगे इससे बड़ा धमाका होगा। राणा ट्रेडर्स कंपनी पर भी यही नियम लागू होता है।”

    पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है और जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी की बात कह रही है।

    Also Read : साई मंदिर का 15वां वार्षिकोत्सव इस दिन, विशेष भक्तिमय कार्यक्रमों का होगा आयोजन

    Also Read : कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष इस दिन आ रहे बिहार

    CCTV footage crime Hyva Attack Hyva Firing Hyva Set on Fire Jharkhand crime Micromoon 2025 Pink Moon Rahul Dubey Gang Ramgarh Ramgarh Crime Ramgarh Police Saturday Night Incident Sirka Colliery अपराध झारखंड अपराध पिंक मून माइक्रोमून 2025 रामगढ़ रामगढ़ क्राइम रामगढ पुलिस राहुल दुबे गैंग शनिवार रात घटना सिरका कोलियरी सीसीटीवी फुटेज हाईवा अटैक हाईवा फायरिंग हाईवा में आग
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनगड़ी में किसान को मा’री गो’ली, अस्पताल में इलाजरत
    Next Article आयुष्मान घोटाले में झारखंड के तीन बड़े अस्पतालों और डायग्नोस्टिक सेंटर का नाम

    Related Posts

    झारखंड

    रांची DC ने जिलास्तरीय वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ की महत्वपूर्ण बैठक, कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी

    June 23, 2025
    क्राइम

    कदमा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार

    June 23, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    कुख्यात ब्राउन शुगर तस्कर भाभी जी अब पुलिस के शिकंजे में, पूरा परिवार धंधे में शामिल

    June 23, 2025
    Latest Posts

    रांची DC ने जिलास्तरीय वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ की महत्वपूर्ण बैठक, कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी

    June 23, 2025

    कदमा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार

    June 23, 2025

    कुख्यात ब्राउन शुगर तस्कर भाभी जी अब पुलिस के शिकंजे में, पूरा परिवार धंधे में शामिल

    June 23, 2025

    “नशा नहीं, शिक्षा हमारा नारा”… इस नारे के साथ युवाओं को जगा रही पलामू पुलिस

    June 23, 2025

    केंद्रीय नेतृत्व में देश सुरक्षित और समृद्ध : बाबूलाल मरांंडी

    June 23, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.