Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»मनोरंजन»क्या कृष 4 की तैयारी हुई शुरू? साथ दिखें ऋतिक और प्रियंका…
    मनोरंजन

    क्या कृष 4 की तैयारी हुई शुरू? साथ दिखें ऋतिक और प्रियंका…

    Team JoharBy Team JoharApril 12, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar live desk: ऋतिक रोशन अपनी अपकमिंग सुपरहीरो फिल्म ‘कृष 4’ को लेकर पिछले कुछ दिनों से लगातार चर्चा में हैं। 12 साल बाद इस सुपरहिट फ्रेंचाइजी की अगली कड़ी दर्शकों के बीच दस्तक देगी। ये फिल्म कई मायनों में खास होने वाली है। पहला तो 12 साल के लंबे इंतजार के बाद कृष 4 दर्शकों के बीच होगी और दूसरा कि ऋतिक रोशन इस फिल्म में अभिनय के साथ-साथ निर्देशन भी करने जा रहे हैं। जी हां, इस फिल्म के निर्देशन की कमान भी अब ऋतिक ने अपने हाथों में ले ली है। इस बीच फैंस ये जानने को भी बेताब हैं कि आखिर कृष 4 में ऋतिक संग कौन सी हसीना नजर आएगी। कृष 4 की लीड एक्ट्रेस को लेकर अब तक सस्पेंस था, जो अब खत्म होता नजर आ रहा है।

    कृष 4 में प्रियंका चोपड़ा की हुई एंट्री?

    कृष 4 की शूटिंग शुरू होने में अभी कुछ समय बाकी है, लेकिन फिल्म लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। दूसरी तरफ फिल्म की लीड हीरोइन को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। हाल ही में खबर आई कि प्रियंका इस फिल्म में प्रिया के किरदार के साथ वापसी कर रही हैं। अब ऋतिक रोशन ने एक पोस्ट शेयर किया है, जिससे लगता है कि उन्होंने इस ओर हिंट दे दिया है कि कृष 4 की लीड हीरोइन प्रिंयका चोपड़ा ही होंगी।

    ऋतिक ने प्रियंका-निक और सबा संग शेयर की तस्वीर

    हाल ही में ऋतिक रोशन ने प्रियंका चोपड़ा से मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ उनकी गर्लफ्रेंड सबा आजाद भी मौजूद रहीं और देसी गर्ल के हसबैंड और सिंगर निक जोनास भी साथ में नजर आए। दरअसल, ऋतिक गर्लफ्रेंड सबा के साथ निक जोनास के शो में पहुंचे थे, जहां उन्होंने साथ में पोज देते हुए फोटो क्लिक कराई। अब ये तस्वीर ऋतिक ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है।

    फोटो में ऋतिक को सबा, प्रियंका, निक और एड्रिएन वॉरेन के साथ पोज देते देखा जा सकता है। वहीं दूसरी और तीसरी फोटो निक के शो की है। फोटोज पोस्ट करते हुए ऋतिक रोशन ने कैप्शन में लिखा- ‘हम ये सोचकर गए थे कि यहां दोस्तों के साथ एक मजेदार रात होगी, लेकिन जब हम बाहर आए तो पहले से कहीं ज्यादा हैरान और इंस्पार्यड थे। द लास्ट फाइव ईयर्स, कभी ना भुलाए जाने वाला शानदार अनुभव है। निक जोनास, आप शानदार हैं। क्या परफॉर्मेंस थी। एड्रिएन वॉरेन, आप शानदार हैं। इतना शानदार, अद्भुत शो। थिएटर, मस्ती, म्यूजिक और खाने के लिए प्रियंका चोपड़ा को धन्यवाद।’

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगर्लफ्रेंड को सूटकेस में बंद कर बॉयज हॉस्टल पहुंचा युवक, फिर…
    Next Article क्या हुआ था उस रात जब सैफ पर हुआ था हमला, करीना ने बताई पूरी कहानी…

    Related Posts

    क्राइम

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव पार्ट-6: जेएसएससी में टीडीपीएल को रिश्वत देकर मिला था काम, अभय तिवारी और रामवीर सिंह ने स्वीकारा

    August 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    विदेशी पैसों को भारत लाने की बड़ी तैयारी, GIFT-IFSC में पांच साल में 1,193 मंजूरियां

    August 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    विदेशी कंपनियों का भारत से मोहभंग? 5 साल में 1,605 कंपनियों ने बंद किया कारोबार

    August 14, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव पार्ट-5: जेपीएससी-14 में थी 100 करोड़ वसूली की योजना, 11 छात्रों से एडवांस में लिए गए थे 1.10 करोड़

    August 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खनिज व खान विधेयक: खनिज पर सेस नहीं लगा सकेगा झारखंड, 14.6 हजार करोड़ पर संकट

    August 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव पार्ट-4: एसीएफ, एफआरओ में 100, 14वीं जेपीएससी में 100 से अधिक, जेपीएससी बैकलॉग में 50 से 100 अभ्यर्थी पैसा देकर हुए हैं पास, अभय तिवारी ने आईएएस मनीष रंजन का भी लिया नाम

    August 12, 2026
    Latest Posts

    इंटरव्यू में मुझे 66 नंबर आए थे, मैं क्या सेटिंग कराउंगा, दूसरे ने मानहानि मुकदमा करने की बात कही

    August 14, 2026

    पत्नी को बांझ कहना अपराध नहीं – इलाहाबाद हाईकोर्ट

    August 14, 2026

    ‘लेटेंट विवाद’ में समय रैना समेत 5 कॉमेडियन के खिलाफ केस रद्द, SC ने कहा- सकारात्मक दिशा में बढ़ रहे हैं युवा

    August 14, 2026

    झारखंड: तिरुपति में चोरी हुए 2 करोड़ के मोबाइल साहेबगंज से बरामद, तीन गिरफ्तार

    August 14, 2026

    झारखंड : नीट नामांकन में फर्जीवाड़े पर सरकार सख्त, फर्जी प्रमाण-पत्र मिला तो एडमिशन रद्द और FIR

    August 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.