Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    31 Oct, 2025 ♦ 7:57 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»बिहार में बनेंगे तीन 5 स्टार होटल, सरकार ने दी मंजूरी
    ट्रेंडिंग

    बिहार में बनेंगे तीन 5 स्टार होटल, सरकार ने दी मंजूरी

    Kajal KumariBy Kajal KumariApril 12, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बिहार
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार ने 2024 में पर्यटन के क्षेत्र में ऐतिहासिक सफलता हासिल की है. इस वर्ष अब तक राज्य में 6.60 करोड़ से अधिक पर्यटकों ने भ्रमण किया है, जिनमें 6.50 करोड़ भारतीय और 7.30 लाख विदेशी पर्यटक शामिल हैं. इस अभूतपूर्व उपलब्धि की जानकारी पर्यटन मंत्री राजू कुमार सिंह ने शुक्रवार को दी. पर्यटकों की लगातार बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 1328 करोड़ रुपए की लागत से नई पर्यटन परियोजनाओं को मंजूरी दी है.

    पटना में बनेंगे तीन 5-स्टार होटल

    राजधानी पटना में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 1000 करोड़ रुपए के निवेश से तीन 5-स्टार होटल बनाए जाएंगे. ये होटल पाटलिपुत्र अशोक, बांकीपुर बस स्टैंड, और सुल्तान पैलेस परिसर में PPP मॉडल के तहत विकसित किए जाएंगे. पर्यटन नीति में संशोधन कर जिला मुख्यालयों में 3-स्टार होटल तथा अनुमंडल स्तर पर 2-स्टार होटल के निर्माण को बढ़ावा देने के लिए निवेश सीमा क्रमशः 7.5 करोड़ और 5 करोड़ तय की गई है. सीतामढ़ी, रोहतास और बक्सर में बजट होटलों के लिए 84.27 करोड़ रुपए, जबकि मुंगेर के असरगंज में तीर्थयात्रियों के लिए शेड और कैफेटेरिया निर्माण हेतु 14.88 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं.

    धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा : जानकी मंदिर का निर्माण

    राज्य सरकार ने धार्मिक पर्यटन को भी विशेष प्राथमिकता दी है. पुनौरा धाम में राम मंदिर की तर्ज पर मां जानकी जन्मभूमि मंदिर का निर्माण किया जा रहा है. इस परियोजना के लिए 120 करोड़ रुपए की लागत से 50 एकड़ भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया प्रगति पर है. बिहार सरकार रामायण सर्किट, बौद्ध सर्किट, सूफी सर्किट, और इको सर्किट को भी विकसित करने में जुटी है, जिससे राज्य का समग्र पर्यटन तंत्र और मजबूत हो सके.

    युवाओं और दिव्यांगों को मिलेगा अवसर

    पर्यटन क्षेत्र की नई परियोजनाओं में स्थानीय युवाओं और दिव्यांगजनों को रोजगार देने वाली योजनाओं को विशेष प्रोत्साहन दिया जाएगा. जिससे सामाजिक समावेश भी सुनिश्चित हो सके. बिहार की यह नई पर्यटन नीति और योजनाएं राज्य को राष्ट्रीय ही नहीं, अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर एक नई पहचान दिलाने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही हैं.

    Also Read : 19 अप्रैल को इस समय बदल जायेगा रांची के असमान का नजारा

    Bihar Tourism Minister Raju Kumar Singh Three 5 star hotels to be built in Bihar Tourism projects पर्यटन परियोजनाओं बिहार पर्यटन मंत्री राजू कुमार सिंह बिहार में बनने तीन 5 स्टार होटल
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleट्रेलर ने बाइक सवार को रौंदा, एक की मौ’त, एक घायल
    Next Article बंगाल के मुर्शिदाबाद में हालात तनावपूर्ण, फ्लैग मार्च के बाद BSF ने संभाला मोर्चा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    सीएम हेमंत सोरेन को मिला लुगू बुरु महोत्सव का निमंत्रण

    October 31, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची नगर निगम की अपील : गीला और सूखा कचरा अलग करें, वरना होगी कार्रवाई

    October 31, 2025
    बिहार

    BPSC 71वीं कंबाइंड प्रीलिम्स परीक्षा 2025 की फाइनल ANSWER KEY OUT, जल्द आएगा RESULT

    October 31, 2025
    Latest Posts

    राजकीय रामरेखा महोत्सव की तैयारी तेज, DC-SP ने किया स्थल निरीक्षण

    October 31, 2025

    सीएम हेमंत सोरेन को मिला लुगू बुरु महोत्सव का निमंत्रण

    October 31, 2025

    बाल विवाह रोकथाम पर पाकुड़ डीसी की बड़ी पहल, नवंबर से 100 दिवसीय कार्यक्रम

    October 31, 2025

    रांची नगर निगम की अपील : गीला और सूखा कचरा अलग करें, वरना होगी कार्रवाई

    October 31, 2025

    पान के पत्तों में छिपा औषधीय खजाना, कई बीमारियों में फायदेमंद

    October 31, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.