Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    20 Jun, 2025 ♦ 12:26 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»अनाज कारोबारी अरुण के अपहरण के बाद हत्या व पुलिस पर जानलेवा हमला का मुख्य आरोपी सामुएल हांसदा गिरफ्तार
    जोहार ब्रेकिंग

    अनाज कारोबारी अरुण के अपहरण के बाद हत्या व पुलिस पर जानलेवा हमला का मुख्य आरोपी सामुएल हांसदा गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharJuly 15, 2020Updated:July 15, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची/साहिबगंज। साहेबगंज पुलिस को अनाज कारोबारी अरुण साव के अपहरण के बाद हत्या व पुलिस अधिकारी पर हमले का मुख्य आरोपी सामुएल हांसदा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार सामुएल संताल लिबरेशन आर्मी का सरगना है। मंगलवार देर रात पुलिस की टीम ने गुप्त सूचना पर मुख्य आरोपी सामुएल को पकड़ा है। उक्त जानकारी साहेबगंज एसपी अनुरंजन किस्फोटटा ने प्रेसवार्ता में दी। उन्होंने कहा कि बोरियो के अनाज व्यवसायी अरुण साव के अपहरण व हत्या में सामुएल हांसदा का नाम आया था। जिसके बाद से पुलिस की टीम लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी।

    छुड़ाने गए पुलिस अधिकारी पर किया था हमला
    अगवा कारोबारी के परिजनों से अपहरणकर्ता फोन पर बार-बार फिरौती की मांग कर रहे थे। 30 लाख रुपये नहीं देने पर कारोबारी को जान से मारने की धमकी दी थी। परिजनों ने इस मामले में एक आडियो पुलिस को सौंपा है। परिजनों की शिकायत पर कारोबारी की सुरक्षित बरामदगी के लिए डीएसपी विजय कुजुर के नेतृत्व में पुलिस लगातार छापेमारी अभियान चला रही थी। शनिवार को सुराग मिलने पर पुलिस बरमसिया गांव पहुंची थी, जहां बदमाशों ने एएसआई चंद्राय सोरेन को गोली मार दी। जबकि बरहेट थाना प्रभारी हरीश पाठक को बंदूक की बट से मारकर घायल कर दिया। घायल एएसआई को देर शाम साहेबगंज से एयरलिफ्ट कराकर रांची लाया गया, जहां रिम्स में उनका इलाज चल रहा है।

    क्या है मामला
    साहेबगंज में अगवा अनाज व्यवसायी अरुण साह का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक 20 जून से लापता था। और परिजनों ने उनके अपहरण होने की आशंका जताई थी। लापता होने के एक दिन बात अपहरणकर्ताओं ने परिवारवालों से 30 लाख रुपये की फिरौती की मांग की थी। रविवार को अरुण साव का शव बोरियो प्रखंड के बरमसिया गांव में मिला। उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। ग्रमीणों की सूचना पर पुलिस बरमसिया गांव पहुंची। पुलिस के साथ परिजन भी थे, जिन्होंने शव की पहचान अरुण साव के रूप में की।

    Crime news Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसीमा विवाद पर भारत-चीन के बीच हुई 14 घंटे तक वार्ता, रात दो बजे समाप्त हुई बैठक
    Next Article धनबाद: कोरोना पॉजिटिव विधायक मथुरा महतो को किया टीएमएच रेफर, सांस लेने में थी दिक्कत

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड ATS व कोलकाता STF की बोकारो में रेड, अवैध हथियार फैक्ट्री का खुलासा, भारी पैमाने पर हथियार व शराब जब्त

    June 20, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    सिकल सेल के संक्रमितों को बेहतर इलाज और अच्छा जीवन देने का हो रहा प्रयास : CM हेमंत सोरेन

    June 19, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    देशी कट्टा के साथ दो उचक्के धराये, सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए करता था कांड

    June 19, 2025
    Latest Posts

    झारखंड ATS व कोलकाता STF की बोकारो में रेड, अवैध हथियार फैक्ट्री का खुलासा, भारी पैमाने पर हथियार व शराब जब्त

    June 20, 2025

    सिकल सेल के संक्रमितों को बेहतर इलाज और अच्छा जीवन देने का हो रहा प्रयास : CM हेमंत सोरेन

    June 19, 2025

    देशी कट्टा के साथ दो उचक्के धराये, सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए करता था कांड

    June 19, 2025

    झारखंड सरकार और स्वानिति इनिशिएटिव के बीच हुआ MoU, राज्य के ऊर्जा क्षेत्र में बड़ा कदम

    June 19, 2025

    राजद के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव को मिला प्रमाण पत्र, राज्य परिषद की बैठक में लिए गए कई अहम निर्णय

    June 19, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.