Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    3 Jun, 2026 ♦ 1:16 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»रामभक्‍तों का कल दिखेगा अद्भुत पराक्रम, राजधानी में गूंजेगा राम नाम
    झारखंड

    रामभक्‍तों का कल दिखेगा अद्भुत पराक्रम, राजधानी में गूंजेगा राम नाम

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyApril 5, 2025Updated:April 5, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    रामनवमी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : उत्साह और शौर्य का पर्व रामनवमी 6 अप्रैल यानि कल राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में मनाया जायेगा। रामनवमी पर पूरी रांची भगवामय हो गई है। रामनवमी पर रविवार को राजधानी रांची के लोग रामभक्‍तों का पराक्रम देखकर अचंभित होंगे। वहीं रांची के हर गली-मुहल्लों, चौक-चौराहों में भगवान राम और वीर हनुमान की पूजा-अर्चना की जा रही है। मुहल्लों में देर रात तक रामनवमी पर निकलनेवाली शोभायात्रा और जुलूस में अपना शौर्य का प्रदर्शन करने के लिए उत्साेही युवा परंपरागत हथियारों से अभ्यास कर रहे हैं। वहीं महावीर मंडल केंद्रीय समिति के मार्गदर्शन में रांची के कई महावीर मंडल भी अपनी-अपनी टोलियों को संगठित कर जोर-शोर से तैयारी में जुटे हैं। साथ ही झांकियों की तैयारी हो रही है। झांकियों में भगवान राम, माता जानकी, लक्ष्माण और वीर हनुमान का वेश धारण करनेवाले कलाकारों की भी पूछ बढ़ गई है।

    झंडा और पताकों से पटी सड़कें

    रांची की कई सड़कें महावीरी झंडा और पताकों से पटी हुई हैं। अल्बर्ट एक्का चौक, कोकर बाजार, हिनू चौक, रातू रोड, हरमू, अरगोड़ा सहित कई इलाकों की सड़कों पर झंडा, पताके और रामभक्तों के बैनर और होर्डिंग लगाए गए हैं। वहीं इन इलाकों में महावीरी झंडा के लिए पताका और बांस की बिक्री भी खूब हो रही है। साथ ही तलवार और फरसा, भाला, गदा की भी खूब मांग है।

    उल्लेखनीय है कि रविवार को रामनवमी पर रांची के विभिन्न क्षेत्रों का अखाड़ा की शोभायात्रा अपर बाजार के महावीर चौक से अल्बर्ट एक्का चौक होते हुए प्राचीन निवारणपुर मंदिर पहुंचेगी और यहां महावीरी झंडे की पूजा अर्चना कर सभी अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।

    शोभायात्रा का समाजिक संगठन करेंगे स्वागत

    रांची में निकलनेवाली रामनवमी शोभायात्रा में विभिन्न जगहों पर लगभग दो हजार से ज्यादा सेवा और स्वागत शिविर लगाकर शोभायात्रा में शामिल राम के भक्तों का स्वागत धार्मिक, सामाजिक और व्यापारिक संस्थाओं के लोग करेंगे। इसके अलावा स्वागत शिविर में अंग वस्त्र, माला, पुष्प वर्षा, मोमेंटो देकर परंपरागत तरीके से शोभा यात्रा में शामिल राम भक्तों का स्वागत किया जाएगा।

    भक्तों में बंटेगा चना और ठंडा पेय

    शोभायात्रा के दौरान विभिन्न् स्थानों पर स्वागत शिविरों के जरिए रामभक्तों में चना, ठंडा पेय, पेयजल, फल, बुंदिया, आलू चॉप, जूस,टॉफी, खीर, सिंघाड़ा सहित अन्य खाद्य सामग्री बांटी जाएगी।

    Also Read : महान स्वतंत्रता सेनानी अमर शहीद रघुनाथ महतो किये गए याद

    6 अप्रैल April 6 Capital Ranchi community celebration cultural celebration devotional atmosphere divine Ranchi enthusiasm and bravery entire state Festival festival joy joy and celebration puja arrangements Ram Navami Ram Navami in Ranchi Ramayana tradition ranchi religious festival religious grandeur traditional festival valor of Ram devotees उत्साह और शौर्य त्योहार की खुशी धार्मिक उत्सव धार्मिक भव्यता परंपरागत त्योहार पर्व पूजा आयोजन पूरा राज्य भक्तिमय वातावरण भगवामय रांची रांची रांची में रामनवमी राजधानी रांची रामनवमी रामभक्तों का पराक्रम रामायण परंपरा सामुदायिक उत्सव सांस्कृतिक जश्न हर्षोल्लास
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचाईबासा में मिले चार शक्तिशाली IED, 16 बंकर ध्वस्त
    Next Article रामनवमी को लेकर भगवामय हुई राजधानी, पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

    Related Posts

    जामताड़ा

    10-12 घंटे काम, फिर भी पूरी मजदूरी नहीं, रेलवे साइडिंग के मजदूर पहुंचे डीसी के दरबार

    June 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जन्मदिन पर केक काटा, खुशियां मनाईं और फिर… सड़क हादसे ने छीन ली दो दोस्तों की जिंदगी

    June 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड के 13 जिलों में आज-कल बारिश और वज्रपात के आसार, अलर्ट जारी

    June 3, 2026
    Latest Posts

    10-12 घंटे काम, फिर भी पूरी मजदूरी नहीं, रेलवे साइडिंग के मजदूर पहुंचे डीसी के दरबार

    June 3, 2026

    जन्मदिन पर केक काटा, खुशियां मनाईं और फिर… सड़क हादसे ने छीन ली दो दोस्तों की जिंदगी

    June 3, 2026

    झारखंड के 13 जिलों में आज-कल बारिश और वज्रपात के आसार, अलर्ट जारी

    June 3, 2026

    घर में सो रहे दंपती पर आधी रात जानलेवा हमला, पति की मौ’त

    June 3, 2026

    खान सर की कोचिंग के बाहर चली गोली, पुलिस जुटी जांच में

    June 3, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.