Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»संदिग्ध हालत में मिली युवक की बॉडी, दुकानदार पर ह’त्या का आरोप
    क्राइम

    संदिग्ध हालत में मिली युवक की बॉडी, दुकानदार पर ह’त्या का आरोप

    Team JoharBy Team JoharMarch 30, 2025Updated:March 30, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    युवक
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Begusarai : बेगूसराय में संदिग्ध स्थिति में एक युवक की डेड बॉडी मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. मृतक की शिनाख्त  मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खम्हार निवासी स्वर्गीय रतन भगत के बेटे श्रवण कुमार उर्फ कारी (18 वर्षीय) के रूप में की गई है. घटना लाखो थाना क्षेत्र के धबौली चौक के पास की है. सूचना मिलते ही स्पॉट पर पहुंची पुलिस ने बॉडी को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

    दुकान मालिक पर हत्या का आरोप

    मृतक के परिजनों ने दुकान मालिक पर हत्या करने का आरोप लगाया है. मृतक के चाचा शिव कुमार भगत ने कहा कि श्रवण के पिता रतन भगत की मौत हो चुकी है. वह तीन भाई है, जिसमें दो दूसरे राज्य में रह कर मजदूरी करता है. कारी पांच सालों से धबौली में शिव शंकर भगत के फास्ट फूड दुकान पर काम करता था, यहीं रहता भी था. मां गांव में रहकर मजदूरी करती है. अभी हमारे खम्हार गांव में चैती दुर्गा का मेला लग रहा है. इसलिए शुक्रवार को उसकी मां ने फोन करके कहा था कि नारियल और बताशा पहुंचा दे. मेले में बेचकर कुछ कमाई कर लेंगे. कारी ने रविवार को नारियल और बताशा पहुंचा देने की बात कही थी.

    उन्होनें बताया कि फास्ट फूड दुकान के मालिक शिव शंकर भगत ने रमजानपुर में रहने वाली कारी की मौसी को बीती रात सूचना दिया कि कारी फांसी लगा लिया है. जानकारी मिलते ही जब सभी लोग वहां पहुंचे तो देखा की बॉडी नीचे रखा हुआ था, ऊपर सिर्फ एक कपड़ा का रस्सी टंगा था. शरीर बहुत कड़ा हुआ है. परिजनों ने आरोप लगाया कि जब दुकान 10 बजे रात तक चलता है, तो इसके बाद अगर कोई आत्महत्या करेगा तो एक-दो घंटे में शरीर कड़ा नहीं हो सकता है. कारी की शादी नहीं हुई है, न कोई भी बात था तो वह आत्महत्या क्यों करेगा. दुकानदार ने दिन में ही हत्या कर दी और बॉडी को छुपाने का प्रयास किया, लेकिन उसमें जब सफल नहीं हो सका तो पुलिस की मिली भगत से हत्या को आत्महत्या का रूप दे दिया और डेड बॉडी को अस्पताल पहुंचा कर फरार हो गया.

    Also Read : चैत्र नवरात्रि के मौके पर राष्ट्रपति और PM ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं

    Bihar crime धबौली चौक पोस्टमार्टम फास्ट फूड दुकान बेगूसराय मुफस्सिल थाना लाखो थाना क्षेत्र
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचैत्र नवरात्रि के मौके पर राष्ट्रपति और PM ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं
    Next Article पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 9 पर CCA और 150 को किया तड़ीपार

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड : दुर्गा पूजा से पहले खूंटी पुलिस ने किया दंगा नियंत्रण मॉक ड्रिल, जवानों को दिया अलर्ट रहने का निर्देश

    October 15, 2026
    क्राइम

    पीड़िता और दोस्त ने कोर्ट में नहीं पहचाना आरोपी, नाबालिग से छेड़छाड़ और लूट के मामले में बरी

    October 15, 2026
    क्राइम

    शुक्राणु नहीं मिलने से दुष्कर्म के आरोप को गलत साबित करने वाला आधार नहीं माना जा सकता, पीड़िता का बयान ही काफीः झारखंड हाईकोर्ट

    October 15, 2026
    क्राइम

    साहिबगंज हत्याकांड में झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, साक्ष्यों में विरोधाभास के कारण उम्रकैद की सजा रद्द

    October 15, 2026
    क्राइम

    जमशेदपुर में कल्लू घोष की हत्या के दोषियों को राहत नहीं, झारखंड हाईकोर्ट ने चार भाइयों की उम्रकैद बरकरार रखी

    October 15, 2026
    क्राइम

    झारखंड : दुर्गा पूजा को लेकर राँची पुलिस अलर्ट, रूट प्लान और सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

    October 14, 2026
    Latest Posts

    Johar Live Breaking जेपीएससी घोटालाः FRO मुख्य परीक्षा में सफल 743 अभ्यर्थियों में 119 के संपर्क में था पतंजलि कोचिंग संचालक संजीत कुमार

    October 15, 2026

    जोहार लाइव एक्सपोजः सीजीएल परीक्षा में छात्रों को तीन घंटे में रटाये गये 370 प्रश्नों के उत्तर, साक्ष्य मिटाने के लिए जला दिए गए प्रश्नपत्र

    October 15, 2026

    झारखंड : दुर्गा पूजा से पहले खूंटी पुलिस ने किया दंगा नियंत्रण मॉक ड्रिल, जवानों को दिया अलर्ट रहने का निर्देश

    October 15, 2026

    झारखंड हाईकोर्ट का निर्देश: लालगढ़-पांजरिकला रेलवे अंडरपास 4 महीने में पूरा करें, बरसात में जलजमाव रोकने के भी उपाय हों

    October 15, 2026

    झारखंड : 466 करोड़ से बदलेगी रिम्स की सूरत, 10 नए विभाग खुलेंगे व बढेंगी पीजी और सुपर स्पेशियलिटी की सीटें

    October 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.