Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»अमित शाह का बिहार दौरा : राजनीतिक और प्रशासनिक बैठकें, सहकारिता योजनाओं की सौगात
    ट्रेंडिंग

    अमित शाह का बिहार दौरा : राजनीतिक और प्रशासनिक बैठकें, सहकारिता योजनाओं की सौगात

    Team JoharBy Team JoharMarch 29, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    शाह
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज यानी शनिवार से दो दिवसीय बिहार दौरे पर रहेंगे. जहां वे राज्य में विभिन्न राजनीतिक और प्रशासनिक बैठकों में हिस्सा लेंगे. इस दौरान वे CM नीतीश कुमार और NDA के शीर्ष नेताओं से मुलाकात करेंगे, और सहकारिता क्षेत्र को मजबूती देने के लिए कई नई योजनाओं का ऐलान करेंगे. BJP बिहार इकाई के अध्यक्ष दिलीप जायसवाल के अनुसार, अमित शाह आज शाम 7:45 बजे पटना एयरपोर्ट पहुंचेंगे. इसके बाद वे BJP मुख्यालय में पार्टी विधायकों और पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक करेंगे. देर रात BJP कोर कमेटी की अहम बैठक होगी, जिसमें आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा हो सकती है.

    कल गोपालगंज में रैली और रणनीतिक बैठक

    रविवार को गृह मंत्री शाह पटना में सहकारिता विभाग के एक भव्य समारोह को संबोधित करेंगे. इसके बाद वे गोपालगंज जिले में एक बड़ी रैली करेंगे. जहां वे भाजपा समर्थकों और जनता को आगामी चुनाव के संदर्भ में पार्टी की रणनीति स्पष्ट कर सकते हैं. इस दौरान, शाह बिहार को सहकारिता क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण सौगातें देने की घोषणा करेंगे. गोपालगंज से लौटने के बाद शाह CM नीतीश कुमार के आवास पर NDA की एक महत्वपूर्ण बैठक में हिस्सा लेंगे. इस बैठक में भाजपा, जद(यू), लोजपा (रामविलास) और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के नेताओं के बीच सीट बंटवारे, चुनावी रणनीति और गठबंधन की मजबूती पर चर्चा हो सकती है.

    सहकारिता योजनाओं का ऐलान

    अपने दौरे के दौरान शाह बिहार को सहकारिता क्षेत्र में बड़ी सौगातें देंगे. रविवार को पटना के बापू सभागार में आयोजित कार्यक्रम में वे राज्य की 5350 पैक्स, मत्स्यजीवी सहयोग समितियों, बुनकर समितियों, 1000 दुग्ध उत्पादक समितियों, 300 ब्लॉक लेवल सब्जी उत्पादक समितियों और 300 हैंडलूम वीवर्स समितियों को नए अवसर देने की घोषणा करेंगे. साथ ही, मखाना प्रोसेसिंग सेंटर की स्थापना का ऐलान भी किया जाएगा, जिससे स्थानीय किसानों और उद्योगों को लाभ होगा.

    बिहार चुनाव से पहले अहम दौरा

    बिहार विधानसभा चुनाव से पहले अमित शाह का यह दौरा राजनीतिक रूप से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. एक ओर जहां वे सहकारिता योजनाओं के जरिए जनता को लुभाने की कोशिश करेंगे. वहीं दूसरी ओर NDA गठबंधन को और मजबूत करने की दिशा में रणनीतिक कदम उठाएंगे. यह यात्रा राज्य की राजनीतिक दिशा को किस तरह प्रभावित करती है, यह देखना दिलचस्प होगा.

    Also Read : गोड्डा समेत कई जिलों में बढ़ी गर्मी, तापमान 40 डिग्री पार

    Amit shah assembly elections Bihar Tour BJP Bihar BJP core committee BJP headquarters cooperative sector Dilip Jaiswal NDA leaders NDA नेताओं new schemes Nitish kumar party meeting Patna Airport Strategy Union Home Minister अमित शाह केंद्रीय गृह मंत्री दिलीप जायसवाल नई योजनाएं नीतीश कुमार पटना एयरपोर्ट पार्टी बैठक बिहार दौरा भाजपा कोर कमेटी भाजपा बिहार भाजपा मुख्यालय रणनीति विधानसभा चुनाव सहकारिता क्षेत्र
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगोड्डा समेत कई जिलों में बढ़ी गर्मी, तापमान 40 डिग्री पार
    Next Article अहमदाबाद में GT और MI के बीच हाई-स्कोरिंग मुकाबला आज

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    आदिवासी

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की दीपाली रिया अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में दिखाएंगी दम

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अब सिर्फ ISRO नहीं… प्राइवेट कंपनी ने भी अंतरिक्ष में उड़ाया भारत का रॉकेट

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः जयराम के बाद इरफान अंसारी ने किया सोनम वांगचुक का समर्थन

    July 18, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.