Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»भारत में कब मनाया जाएगा ईद-उल-फितर का त्योहार, यहां जानें तारीख
    झारखंड

    भारत में कब मनाया जाएगा ईद-उल-फितर का त्योहार, यहां जानें तारीख

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMarch 27, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    त्योहार
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Desk Live : ईद का त्योहार सिर्फ खुशियों का त्योहार ही नहीं, बल्कि रोजों के एवज में अल्लाह से मिला ईनाम भी माना जाता है. एक महीने तक रोजा रखने के बाद जब शव्वाल का चांद आसमान में नजर आता है तो अगले दिन धूमधाम से ईद का त्योहार मनाया जाता है. रमजान ईद (Ramzan Eid) को ईद-उल-फितर (Eid-ul-Fitr), ईद-अल-फितर (Eid-al-Fitr), मीठी ईद Meethi Eid) जैसे कई नामों से जाना जाता है. रमजान का महीना अब अपने अंतिम चरण पर है और दुनिया भर के लोग ईद की तैयारियों में जुट गए हैं.

    दरअसल, इस्लामिक कैलेंडर चंद्रमा पर आधारित होता है और इस्लाम धर्म में सूर्यास्त के बाद नई तिथि की शुरुआत होती है. इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार इस समय नौंवा महीना रमजान चल रहा है और ईद-उल-फितर का त्योहार शव्वाल की पहली तारीख को मनाया जाता है. आइए जानते हैं इस साल भारत में ईद-उल-फितर का त्योहार कब मनाया जाएगा?

    भारत में रमजान महीने की शुरुआत 2 मार्च 2025 से हुई थी. ऐसे में ईद की संभावित तिथि 31 मार्च या 1 अप्रैल 2025 बताई जा रही है. हालांकि सटीक तिथि की बात करें तो चांद के दीदार के बाद ही ईद की तारीख की घोषणा की जाती है. वहीं सऊदी अरब में भारत से एक दिन पहले ईद का त्योहार मनाया जाता है.

    इस्लामिक कैलेंडर के नौंवे महीने रमजान में पूरे महीने तक रोजा रखने के बाद ईद-उल-फितर का त्योहार शव्वाल (इस्लामिक चंद्र कैलेंडर का दसवां महीना) की पहली तारीख को मनाया जाता है. रमजान के आखिरी दिन चांद का दीदार होते हर कोई एक-दूसरे को चांद मुबारक कहकर बधाई देता है और फिर ईद का त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है.

    बहरहाल, इस्लाम धर्म की मान्यताओं के अनुसार, रमजान के इस पाक महीने में अल्लाह अपने बंदों के लिए जन्नत के दरवाजे खोल देते हैं और उनकी हर जायज दुआ को कुबूल करते हैं. जैसे-जैसे रमजान का महीना आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे लोगों में ईद (Eid) का जश्न मनाने को लेकर उत्साह बढ़ता जा रहा है. ईद को रोजा के पूरा होने का प्रतीक माना जाता है.

    Also Read : राजकुमार राव की फिल्म ‘Bhool Chuk Maaf’ की RELEASE DATE बढ़ी आगे… जानें

    Allah Eid Eid celebration Eid preparations Eid-al-Fitr Eid-ul-Fitr Fasting Festival final phase Happiness Meethi Eid moon Ramzan Ramzan Eid Reward Shawwal worldwide अंतिम चरण अल्लाह ईद ईद की तैयारियां ईद समारोह ईद-अल-फितर ईद-उल-फितर ईनाम खुशियाँ चांद त्योहार दुनियाभर मीठी ईद रमजान रमजान ईद रोजा शव्वाल
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपांच हजार घूस लेते रोजगार सेवक रंगेहाथ गिरफ्तार
    Next Article इस दिन होगा रामलला का सूर्य किरण तिलक, 28 मार्च को ट्रायल…जानें क्या है खास

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    क्राइम

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की दीपाली रिया अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में दिखाएंगी दम

    July 18, 2026
    क्राइम

    शिबू सोरेन के पूर्व निजी सचिव के घर छापेमारी से मचा हड़कंप, जाने पूरा मामला

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अब सिर्फ ISRO नहीं… प्राइवेट कंपनी ने भी अंतरिक्ष में उड़ाया भारत का रॉकेट

    July 18, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.