Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»एनआईए ने केरल सोना तस्करी मामले में प्राथमिकी दर्ज की
    देश

    एनआईए ने केरल सोना तस्करी मामले में प्राथमिकी दर्ज की

    Team JoharBy Team JoharJuly 11, 2020No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नयी दिल्ली। राष्ट्रीय जांच एजेन्सी (एनआईए) ने केरल सोना तस्करी मामले की जांच का काम संभालते ही गैर कानूनी (निवारण) अधिनियम की धारा 16,17 और 18 के तहत आज चार आराेपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की।

    गृह मंत्रालय ने एक दिन पहले ही यह मामला एनआईए को सौंपने की अनुमति दी थी।

    एनआईए ने तिरूवनतपुरम के सरित , स्वपन प्रभा सुरेश और संदीप नायर तथा एरनाकुलम के फाजिल फरीद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। गत शुक्रवार को तिरूवनतपुरम हवाई अड्डे पर इन के पास से 30 किलो सोना जब्त किया गया था जिसकी कीमत 14.82 करोड़ रूपये आंकी गयी है।

    यह सोना राजनयिक सामान के साथ संयुक्त अरब अमीरात से आया था और वियना समझौते के तहत इसे जांच से छूट मिली थी। इस सामान को सरित को लेना था जो संयुक्त अरब अमीरात वाणिज्य दूतावास में जन संपर्क अधिकारी के पद पर रह चुका था। आरंभिक जांच में पता चला है कि वह इससे पहले भी इस तरह का सामान ले चुका था1

    एनआईए का कहना है कि चूंकि यह मामला बड़ी मात्रा में सोने की तस्करी से जुड़ा है इसलिए यह आर्थिक स्थिरता और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरे के दायरे में आता है और गैर कानूनी गतिविधि (निवारण) अधिनियम 1967 की धारा 15 के तहत आतंकवादी कृत्य है। इस मामले के तार विदेश से भी जुडे हैं और आरंभिक जांच में पता चला है कि इस सोने का इस्तेमाल देश में आतंकवाद के वित्त पोषण के लिए भी किया जा सकता है इसलिए इसकी जांच एनआईए को सौंपी गयी है।

    Latest news National news Nia Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleखतरनाक बांस के पुल पर लोग चलने को मजबूर, हादसे की बनी रहती है आशंका
    Next Article मुकेश अंबानी दुनिया के सातवें सबसे बड़े धनकुबेर

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    हिजाब पहनना मुस्लिम धर्म की अनिवार्य प्रथा नहीं : इलाहाबाद हाईकोर्ट

    August 25, 2026
    क्राइम

    नई दिल्ली : पत्रकार तरुण तेजपाल को SC से झटका, रेप केस में दो हफ्ते में सरेंडर का आदेश

    August 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    क्लिक, क्लिक, क्लिकः एक अदद कंप्यूटर को तरस रहे झारखंड के 31,055 सरकारी स्कूल, देशभर में 75% स्कूलों के यही हाल

    August 25, 2026
    JPSC / JSSC

    जेपीएससी घोटालाः सीआइडी को जांच में मिले तथ्य, छात्रों को पास कराने के लिए हुई करीब 15 करोड़ वसूली, जांच पूरी होने पर बढ़ सकती है रकम

    August 25, 2026
    क्राइम

    ऑपरेशन सिंदूर के तहत डिजिटल स्ट्राइक की साजिश नाकाम, NIA के रडार पर साइबर आतंकी; 5 राज्यों में बड़ी कार्रवाई

    August 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मराठी सीखेंगे, लेकिन समय दें, मुंबई के रिक्शा चालकों की डबल इंजन सरकार और झारखंड के प्रतिनिधियों से गुहार

    August 24, 2026
    Latest Posts

    विद्यालय में पढ़ाने के दौरान शिक्षिका की मौत, एकमात्र शिक्षिका होने से था काम का दबाव

    August 25, 2026

    चतरा में नाबालिग से मजदूरी और मारपीट का आरोप, महिला थाना प्रभारी और पति सस्पेंड

    August 25, 2026

    झारखंडः कैबिनेट के बड़े फैसले: 100 स्कूल बनेंगे सीएम स्कूल ऑफ एक्सिलेंस, 606 थानों में लगेंगे 9006 CCTV कैमरे

    August 25, 2026

    झारखंड : मोबाइल नहीं भरोसा लौटा , 310 लोगों को पुलिस ने लौटाया खोया मोबाइल

    August 25, 2026

    BPSC TRE-4 की मांगों को लेकर पटना में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, डाकबंगला पर लाठीचार्ज और पथराव

    August 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.