Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»बिहटा ESIC अस्पताल में इंटर्नशिप कर रहे डॉक्टरों का इन मांगों को लेकर प्रदर्शन
    बिहार

    बिहटा ESIC अस्पताल में इंटर्नशिप कर रहे डॉक्टरों का इन मांगों को लेकर प्रदर्शन

    Team JoharBy Team JoharMarch 20, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    ESIC
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : पटना जिले के बिहटा स्थित ESIC अस्पताल में इंटर्नशिप कर रहे 108 डॉक्टरों ने आज (गुरुवार) सुबह अस्पताल के गेट पर विरोध प्रदर्शन कर रहे है. डॉक्टरों का कहना है कि पिछले आठ महीने से स्टाइपेंड नहीं मिला है, और इस दौरान उन्होंने अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाई और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री तक अपनी शिकायत पहुंचाई, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकल सका है.

    इंटर्न डॉक्टरों में से मोनिका सिंह ने बताया कि अस्पताल के डीन का कहना है कि सभी दस्तावेज दिल्ली भेज दिए गए हैं, लेकिन अभी तक मंजूरी नहीं मिली है. वहीं, उन्होंने बताया कि देश के अन्य ESIC अस्पतालों में इंटर्न डॉक्टरों को सभी सुविधाएं मिल रही हैं, लेकिन बिहटा ESIC अस्पताल में कोई सुनवाई नहीं हो रही. अब इंटर्न डॉक्टरों ने इस मामले को लेकर कोर्ट जाने की तैयारी कर ली है.

    इससे पहले, कॉलेज निरीक्षण के दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के सामने भी यह मुद्दा उठाया गया था. वहीं, मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. विनय कुमार विश्वास ने कहा कि मंत्रालय तक डॉक्टरों की मांगें पहुंचा दी गई हैं और ESIC अस्पताल एवं नेशनल मेडिकल काउंसिल के नियमों का पूरी तरह पालन किया जा रहा है. डॉ. विश्वास ने यह भी कहा कि दिल्ली से मंजूरी मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी.

    इस पूरे मामले पर कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. ज्ञान रंजन ने कहा, “बिहटा ESIC अस्पताल और मेडिकल कॉलेज देश का एक बड़ा सरकारी संस्थान है, जहां इंटर्न डॉक्टरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.” उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र और राज्य सरकारें बिहार में अच्छे डॉक्टरों को नहीं आने देना चाहतीं, क्योंकि यहां डॉक्टरों को कोई सुविधा नहीं दी जा रही. डॉ. रंजन ने यह भी कहा कि इस मुद्दे को बिहार से लेकर दिल्ली तक उठाया जाएगा और विपक्ष के नेता राहुल गांधी से भी इस संबंध में बात की जाएगी. साथ ही, उन्होंने यह भी कहा कि बिहार में NDA की सरकार होने के बावजूद लोग पलायन कर रहे हैं.

    Also Read : IPL के 18वें सीजन में खिलाड़ियों को मिलेगी नयी सौगात… जानें क्या

    Bihta Congress Dean doctors Dr. Gyan Ranjan Dr. Vinay Kumar Vishwas ESIC Hospital ESIC अस्पताल Government Institution Internship Medical College patna Protest State Spokesperson stipend trouble Union Health Minister इंटर्नशिप कांग्रेस केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया डीन डॉ. ज्ञान रंजन डॉ. विनय कुमार विश्वास डॉक्टर पटना परेशानी प्रदेश प्रवक्ता बिहटा मेडिकल कॉलेज विरोध प्रदर्शन सरकारी संस्थान स्टाइपेंड
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलैंड स्कैम मामले में पूर्व डीसी छवि रंजन की क्रिमिनल रिट पर इस दिन होगी सुनवाई
    Next Article TV एंकर चित्रा त्रिपाठी 16 साल बाद पति अतुल अग्रवाल से हुईं अलग, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    राम मंदिर ट्रस्ट पर सियासत तेज, राहुल-खड़गे बोले- बताइए श्रद्धालुओं के दान का हिसाब

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहारः बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर का पलड़ा कैसे है भारी, बता रहे हैं शिवानंद तिवारी

    July 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक नहीं रहे, झारखंड ने खोया अनुभवी नेता, कांग्रेस में शोक की लहर

    July 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बांकीपुर उपचुनाव : प्रशांत किशोर ने भरा पर्चा, नामांकन के तुरंत बाद हिरासत में ली गयीं तेज प्रताप यादव की प्रत्याशी

    July 13, 2026
    झारखंड

    कांग्रेसः देशभर में आदिवासी प्रभारियों का एलान, जानिये झारखंड में किसे मिली कमान?

    July 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष की औकात बूथ अध्यक्ष जितनी भी नहीं”… बांकीपुर प्रत्याशी बदला तो भाजपा पर बरसा राजद

    July 11, 2026
    Latest Posts

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026

    युवाओं के लिए एक रास्ता बचा था, उसे भी मोदी ने बर्बाद कर दिया: राहुल गांधी

    July 21, 2026

    बच्चे किसी बहकावे में नहीं आए हैं, वे भविष्य की बागडोर संभालने वाले हैः कैलाश सत्यार्थी

    July 21, 2026

    पूण्यतिथि विशेषः क्रांति कोई तैयार फार्मूला नहीं है, जिसे किताब से निकालकर समाज पर लागू कर दिया जाएः एके रॉय

    July 21, 2026

    नक्सलवाद से साइबर क्राइम तक… पांच राज्यों के DGP ने बनाई बड़ी रणनीति, सीमाओं पर बढ़ेगा पुलिस का शिकंजा

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.