Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»मछली की पेटी में छुपाकर यूपी से बिहार पहुंचायी जा रही थी शराब, कैसे हुआ खुलासा… जानिये
    क्राइम

    मछली की पेटी में छुपाकर यूपी से बिहार पहुंचायी जा रही थी शराब, कैसे हुआ खुलासा… जानिये

    Team JoharBy Team JoharMarch 13, 2025Updated:March 13, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    East Champaran : पूर्वी चंपारण के तुरकौलिया थाना क्षेत्र बसवरिया नहर के समीप से पुलिस ने अंग्रेजी शराब लदी एक पिकअप गाड़ी बरामद किया है। पुलिस ने पिकअप चालक को भी पकड़ने में सफलता पाई है। बरामद अंग्रेजी शराब यूपी निर्मित है। शराब की कीमत करीब पांच लाख रुपए मूल्य का बताया जाता है।पकड़ा गया पिकअप के चालक येतुल्लाह आलम पलनवा थाना के बहुअरी गांव का रहने वाला है। उक्त शराब गोरखपुर से पहाड़पुर होते हुए गायघाट की ओर से कोटवा जाने वाली थी। जहां कोटवा में डिलेवरी करनी थी। बताया जाता है कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि होली पर्व में एक पिकअप मे मछली के बॉक्स मे देशी शराब छुपाकर तुरकौलिया के रास्ते जाने वाली है।

    शराब कारोबारी पुलिस को चकमा देने के लिए मछली वाले फोम के कार्टून में बर्फ के साथ शराब छुपाया गया है। सूचना पर थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने पुलिस बल के साथ छापेमारी कर करीब एक किलोमीटर दूर खदेड़कर बसवरिया नहर के पास पकड़ा।

    पिकअप की तलाशी ली गई तो पुलिस के होश उड़ गए। मछली रखने वाले फोम के कार्टून में सब रखकर शील किया गया था। वही कुछ डिब्बों में केवल बर्फ का टुकड़ा रखा गया था। 40 कार्टन विदेशी शराब जब्त किया गया। वही चालक को गिरफ्तार कर थाना लाया गया। जिससे पूछताछ की जा रही है कि शराब का खेप किसको डिलिवरी करनी थी। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि चालक से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के एफआईआर दर्ज कर जेल भेजा जायेगा। तस्करों की पहचान की जा रही है।

    दूसरी तरफ जिले के बंजरिया व तुरकौलिया थाना क्षेत्र की सीमा पर एक नकली विदेशी शराब बनाने की फैक्टी का भी भंडाफोड़ हुआ है। नकली दारू सेमरा पाठक टोला के एक फूस के घर मे बनाया जा रहा था। पुलिस ने सूचना पर छापेमारी कर एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। जबकि उसका साथी भाग निकला।महिला तस्कर उक्त गांव के राजदेव महतो की पत्नी जासो देवी है।

    जबकि फरार तस्कर झखिया सेमरा भेखा चौक का अशोक चौधरी है। तलाशी के दौरान आरएस कंपनी के 375 एमएल का खाली बोतल 70 पीस और 750 एमएल का 28 पीस खाली बोतल बरामद हुआ। वही दो पीस पानी के बोतल से डेढ़ लीटर केमिकल बरामद हुआ। साथ ही करीब दो लीटर स्प्रिट भी बरामद हुआ। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि नकली शराब मामले में महिला समेत दो पर एफआईआर दर्ज हुआ है। जबकि बरामद दारू मामले में कारोबारियों की पहचान की जा रही है।

    Read also:सेंट्रल यूनिवर्सिटी झारखंड में PH.eD एडमिशन के लिए आवेदन शुरू

    Read also:झारखंड में गर्म लहर का कहर, कई जिलों में अलर्ट जारी

    Read also:झारखंड के तापमान में 3 से 5 डिग्री की बढ़ोतरी, होली में चढ़ेगा पारा, जानें आज का WEATHER UPDATE

    Read also:झारखंड विस बजट सत्र का 11वां दिन, सदन की कार्यवाही जारी

    News News Update
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleट्रैक्टर की चपेट में आई 5 वर्षीय बच्ची, तोड़ा दम..
    Next Article Aaj Ka Rashifal, 14 March 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    Related Posts

    आदिवासी

    छत्तीसगढ़: पति से अलग कर दो आदिवासी नेताओं ने महिलाओं के साथ किया दुष्कर्म

    July 24, 2026
    क्राइम

    झारखंडः आरोपी अभय तिवारी जेपीएससी पीटी में भी हुआ था पास, पूरी कहानी

    July 24, 2026
    क्राइम

    हजारीबाग: राहुल दुबे गैंग से पुलिस की मुठभेड़, एक के पैर में गोली, दूसरा गिरफ्तार

    July 24, 2026
    क्राइम

    राज्य के 600 से अधिक थानों में सीसीटीवी कैमरा लगाने के लिए पुलिस मुख्यालय ने तैयार किया एक्शन प्लान

    July 24, 2026
    क्राइम

    दक्षिणी छोटानागपुर पुलिस स्पोर्ट्स मीट 2026 का समापन. रांची बनी ओवरऑल चैंपियन

    July 23, 2026
    क्राइम

    विशाखापट्टनम माओवादी साजिश मामले में एनआईए कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को 5-5 साल की सजा

    July 23, 2026
    Latest Posts

    ‘विधि पोर्टल 2.0’ लॉन्च, अब सरकारी मुकदमों की ऑनलाइन होगी बेहतर निगरानी

    July 24, 2026

    छत्तीसगढ़: पति से अलग कर दो आदिवासी नेताओं ने महिलाओं के साथ किया दुष्कर्म

    July 24, 2026

    झारखंड: जेपीएससी परीक्षा मामले में चार और गिरफ्तार, पहले गिरफ्तार पांच आरोपियों की पांच दिन की रिमांड मंजूर

    July 24, 2026

    सड़कों पर उतरा युवाओं का गुस्सा, क्या बड़े जनआंदोलन की आहट है?

    July 24, 2026

    झारखंड: अवैध शराब के धंधे पर चलेगा सरकार का डंडा, 583 उत्पाद सिपाहियों की जल्द होगी बहाली

    July 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.