Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»सरकारी कर्मियों को बच्चों की शिक्षा के लिए नहीं मिलेगा कोई भत्ता
    झारखंड

    सरकारी कर्मियों को बच्चों की शिक्षा के लिए नहीं मिलेगा कोई भत्ता

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMarch 10, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    कर्मियों
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : राज्य सरकार ने अभी अपने कर्मियों के बच्चों की शिक्षा के लिए किसी प्रकार का भत्ता देने से हाथ खड़ा कर दिया है. बता दें कि विधायक जनार्दन पासवान ने जारी बजट सत्र के दौरान सोमवार को वित्त विभाग से पूछा था कि झारखंड में केंद्र सरकार के अनुरूप सरकारी कर्मियों के लिए सप्तम वेतनमान लागू है. इस पर विभाग की ओर से इसे स्वीकारात्मक बताया गया. विधायक ने पूछा कि सप्तम वेतनमान में भारत सरकार के कर्मियों को दो बच्चों के लिए चिल्ड्रेन एजुकेशन एलाउंस प्रति बच्चा 2230 रुपया निर्धारित किया गया है? विभाग ने इसे स्वीकारात्मक बताते हुए कहा कि दो जीवित संतान के लिए चिल्ड्रेन एजुकेशन एलाउंस की प्रतिपूर्ति के लिए 2250 रुपए प्रतिमाह प्रति संतान दिया जाता है.

    तमिलनाडु के सरकारी सेवकों को चिल्ड्रेन एजुकेशन एलाउंस की सुविधा केन्द्र सरकार के अनुरूप अनुमान्य होने तथा यूपी, नागालैंड, केरल और हरियाणा में भी चिल्ड्रेन एजुकेशन एलाउंस दिया जा रहा है? इस सवाल पर बताया गया कि तमिलनाडु में ऐसा हो रहा है. यूपी, नागालैंड सहित अन्य राज्यों में यह भत्ता अलग-अलग स्वरूप और दर पर अनुमान्य है. झारखंड के कर्मियों के बच्चों की शिक्षा के लिए भत्ते के सवाल पर बताया गया कि कर्मियों को इस भत्ते के लिए अनुमान्य करने संबंधित सरकारी आश्वासन संख्या-28/2024 पर वित्त विभागीय पत्रांक 161/वि, दिनांक 21-1-2025 द्वारा झारखंड विधानसभा सचिवालय को कार्यान्वयन प्रतिवेदन उपलब्ध कराया गया है. इस प्रतिवेदन में वर्तमान में कई नयी योजनाओं के कारण राजकोष पर अतिरिक्त बोझ उत्पन्न होने की बात कही गई है. दृष्टिपथ भविष्य में जब राजकोष पर अतिरिक भार बोझ कम होगा, तब राज्यकर्मियों को यह भत्ता अनुमान्य करने पर विचार किया जायेगा.

    Also Read :बिहार में दिनदहाड़े तनिष्क शोरूम में लूट, जांच में जुटी पुलिस

    Also Read :लोहरदगा में तेज रफ्तार कार ने बारातियों को रौंदा, दो की मौ’त कई घायल

     

    2230 rupees 2230 रुपये 2250 rupees per month 2250 रुपये प्रतिमाह allowance Budget Session central government children education allowance children's education employees Finance Department Government Employees government of india MLA Janardan Paswan reimbursement seventh pay commission state government कर्मियों केंद्र सरकार चिल्ड्रेन एजुकेशन एलाउंस प्रतिपूर्ति बच्चों की शिक्षा बजट सत्र भत्ता भारत सरकार राज्य सरकार वित्त विभाग विधायक जनार्दन पासवान सप्तम वेतनमान सरकारी कर्मी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article“SORRY MUMMY PAPA” लिख बोकारो की महिला डॉ ने उठा लिया खौफनाक कदम
    Next Article दानापुर के इस दुकान से लाखों की चोरी, CCTV में वारदात कैद

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : राधाकृष्ण किशोर ने लौटाई सिक्योरिटी, अपनी ही सरकार के किस बात से ‘इंबैरेस’ हो गए वित्त मंत्री?

    July 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः एसआईआर पर क्यों और क्या सवाल उठा रहे हैं सामाजिक कार्यकर्ता?

    July 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ट्रांसफर @ मिडनाइट का असर : रामगढ़ में बढ़ी पुलिस की चौकसी, ‘प्रहरी’ के तहत SP खुद उतरे सड़क पर

    July 3, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : राधाकृष्ण किशोर ने लौटाई सिक्योरिटी, अपनी ही सरकार के किस बात से ‘इंबैरेस’ हो गए वित्त मंत्री?

    July 3, 2026

    झारखंडः एसआईआर पर क्यों और क्या सवाल उठा रहे हैं सामाजिक कार्यकर्ता?

    July 3, 2026

    ट्रांसफर @ मिडनाइट का असर : रामगढ़ में बढ़ी पुलिस की चौकसी, ‘प्रहरी’ के तहत SP खुद उतरे सड़क पर

    July 3, 2026

    रिम्स जमीन घोटाला : कौन है प्रॉपर्टी डीलर प्रदीप महतो, जिसे एसीबी बता रही है मास्टरमाइंड

    July 3, 2026

    आम नागरिक बीजेपी मुर्दाबाद और अमित शाह मुर्दाबाद जैसे नारे क्यों नहीं लगा सकते : जस्टिस माधव जामदार की टिप्पणी चर्चा में

    July 3, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.