Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»अंतिम समय में अगर बदल जाये प्लेटफॉर्म, तो ना हो परेशान, रेलवे ने बदल दिया ये नियम
    ट्रेंडिंग

    अंतिम समय में अगर बदल जाये प्लेटफॉर्म, तो ना हो परेशान, रेलवे ने बदल दिया ये नियम

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMarch 7, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    प्लेटफॉर्म
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : यात्रियों के सफर को आसान बनाने के लिए रेलवे लगातार कार्यरत है. इसी कड़ी में रेलवे ने नया नियम लागु किया है मिली जानकारी के अनुसार अब अगर अंतिम समय में किसी ट्रेन का प्लेटफॉर्म किसी कारणवश बदलता है, तो उस ट्रेन को 10 मिनट अतिरिक्त रोका जायेगा. यात्रियों को परेशानी नहीं हो और ट्रेन न छूटे इसको देखते हुए रेलवे ने यह निर्णय लिया है. सूत्रों के अनुसार, महाकुंभ के दौरान दिल्ली स्टेशन पर हुई भगदड़ की घटना के बाद रेलवे बोर्ड ने यह फैसला लिया है. जिसे पूर्व मध्य रेलवे के साथ-साथ सभी क्षेत्रीय रेलवे को निर्देश जारी किया गया है. इसके बाद पूरे जोन में भी इसे लागू करने की कवायद शुरू होने जा रही है. खासकर की इसे पटना जंक्शन, दानापुर, राजेंद्र नगर टर्मिनल, पाटलिपुत्र समेत जोन के सभी प्रमुख स्टेशनों पर लागू किया जायेगा.

    अंतिम समय में प्लेटफॉर्म बदलने से लगानी पड़ती थी दौड़

    अंतिम समय में ट्रेन का प्लेटफार्म परिवर्तित करने से यात्रियों विशेषकर बुजुर्गों व बच्चों को सबसे अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ता था. कई बार यात्री दौड़ते व गिरते हुए प्लेटफॉर्म पर जाते थे. इस कारण कई बार दुर्घटनाएं होती थीं, तो कई बार यात्रियों की ट्रेन भी छूट जाती थी. रेलवे प्रबंधन ने मामले को गंभीरता से लिया और उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भविष्य में अगर अंतिम समय में ट्रेन का प्लेटफार्म परिवर्तन किये जाने पर ट्रेन को कम से कम 10 मिनट तक रोकने का निर्देश दिया है.

    बता दें कि रेलवे ने 10 मिनट के अलावा अंतिम समय में प्लेटफॉर्म नहीं बदलने का भी निर्देश जारी किया है. निर्देश में यह भी कहा गया है कि अगर किसी कारणवश अंतिम समय में ट्रेन का प्लेटफॉर्म बदलना जरूरी होता है, तो उसकी अनुमति मंडल रेल के परिचालन अधिकारी लेंगे. यानी मंडल के परिचालन अधिकारी से बिना परमिशन स्टेशन मास्टर या डायरेक्टर खुद से प्लेटफॉर्म बदलने का निर्णय नहीं लेंगे.

    दानापुर मंडल के सीनियर डीसीएम अभिनव सिद्धार्थ ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा, संरक्षा व समय पर ट्रेन चले इसपर रेलवे खास ध्यान दे रही है. यही वजह है कि अधिकांश ट्रेनों का स-समय परिचालन किया जा रहा है. अंतिम समय में प्लेटफॉर्म बदलने के लिए परिचालन अधिकारी की स्वीकृति जरूरी होगी. अगर अंतिम समय में प्लेटफॉर्म बदलता है तो ट्रेन को 10 मिनट या उससे अधिक देर तक रोका जायेगा.

    Also Read : Aaj Ka Rashifal, 07 March 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    10 minutes 10 मिनट change Danapur Delhi station East Central Railway extra stop Mahakumbh major stations new rule passenger safety Patliputra Patna Junction Platform Railway Railway Board Rajendra Nagar Terminal regional railways Stampede train travel अतिरिक्त रोका क्षेत्रीय रेलवे ट्रेन दानापुर दिल्ली स्टेशन नया नियम पटना जंक्शन पाटलिपुत्र पूर्व मध्य रेलवे प्रमुख स्टेशन प्लेटफॉर्म बदलाव भगदड़ महाकुंभ यात्रियों की सुरक्षा राजेंद्र नगर टर्मिनल रेलवे रेलवे बोर्ड सफर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में सर्दी ने पकड़ी रफ्तार, हिमालय में बर्फबारी का असर बढ़ा
    Next Article पटना में गुरु रविशंकर का भव्य सत्संग, 1000 साल पुराना शिवलिंग होगा आकर्षण का केंद्र

    Related Posts

    आदिवासी

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    क्राइम

    धनबादः नवोदय विद्यालय के छात्र की तीन घंटों तक बेल्ट से पिटाई, हालत गंभीर

    July 17, 2026
    आदिवासी

    केरलम: बिचौलियों से मिली ठोकर, तो आदिवासी किसानों ने बना डाला अपना ब्रांड ‘अंजुनाड’

    July 17, 2026
    देश

    78 साल पहले लिया गया वह ऐतिहासिक फैसला, जिसने बेटियों को दिलाया IAS-IPS बनने का हक

    July 17, 2026
    Latest Posts

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026

    श्रावणी मेला 2026: सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार, भीड़, आतंक और अपराध… हर मोर्चे पर रहेगी नजर

    July 17, 2026

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.