Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»चान्हो डबल म’र्डर केस का 24 घंटे के भीतर खुलासा, चार अपराधी गिरफ्तार
    जोहार ब्रेकिंग

    चान्हो डबल म’र्डर केस का 24 घंटे के भीतर खुलासा, चार अपराधी गिरफ्तार

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMarch 6, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    गिरफ्तार
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : राजधानी रांची के चान्हो थाना क्षेत्र के आनंदशिला गांव स्थित आश्रम में हुए डबल मर्डर का खुलासा पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर कर लिया है। वारदात को अंजाम देने में शामिल चार संदेही गुनहगारों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों के नाम जितेंद्र यादव उर्फ छोटू, अरविंद यादव, सूरज पाहन और अफरोज अंसारी बताये गये। इनके पास से पुलिस ने 12 हजार रुपये, एक चांदी की सिकड़ी, कांड में इस्तेमाल एक देशी पिस्तौल, एक जिंदा गोली और कुछ कागजात जब्त किये हैं। ये लोग आश्रम में लूटपाट के इरादे से घुसे थे। प्रतिरोध करने पर मुकेश साहा और राजेंद्र यादव की गोली मार कर हत्या कर दी गयी। इस बात का खुलासा खलारी DSP रामनारायण चौधरी ने किया है।

    DSP चौधरी ने बताया कि बीती रात इंफॉर्मेशन मिली थी कि आनंदमार्ग आश्रम में कुछ हथियारबंद अपराधी घुस आये और हथियार के दम पर लूटपाट की। आश्रम के बाबा 50 साल के मुकेश साह और अरविंद यादव को गोली मारकर फरार हो गये। पुलिस स्पॉट पर पहुंची तो देखी कि मुकेश साह की मौत हो चुकी थी। वहीं, खून से लथपथ राजेंद्र को रिम्स में भर्ती कराया गया। जख्मी राजेंद्र ने हमलावरों को पहचान लिया था और पुलिस को उनके बारे में सबकुछ बता दिया। इसके बाद इलाज के दरम्यान उसने भी दम तोड़ दिया।

    DIG सह SSP चंदन कुमार सिन्हा ने निर्देश पर टीम गठित की गयी। गठित टीम ने राजेंद्र यादव के दिये बयान और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ताबड़तोड़ कई जगहों पर रेड मारी एवं चारों संदेही गुनहगारों को धर दबोचा। पुलिस की गिरफ्त में आये चारों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। उन्होंने पुलिस को दिये अपने बयान में बताया कि वे लोग आश्रम में घुस कर लूटपाट कर रहे थे। वहीं, मुकेश और राजिंद्र विरोध कर रहे थे। विरोध करने के चलते दोनों को गोली मार दिये और वहां से भाग निकले। DSP रामनारयण चौधरी ने बताया कि कांड में शामिल दो और अपराधियों की पहचान कर ली गयी है। जल्द ही वो दोनों भी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

    इन चार संदेही गुनहगारों को गिरफ्तार करने में खलारी DSP रामनारायण चौधरी, खलारी थानेदार जयदीप टोप्पो, बुढ़मू थानेदार रितेश कुमार महतो, एसआई सुरेंद्र कुमार, संजय कुल्लू और संजय कुमार सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

    Also Read : DGP ने महिलाओं और बच्चों के खिलाफ हो रहे अपराध की समीक्षा की, दिये कई निर्देश

    चान्हो डबर मर्डर केस का 24 घंटे के भीतर खुलासा चार अपराधी गिरफ्तार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची के बूटीमोड़ के पास दुकान में लगी आग…
    Next Article दो अफीम तस्कर को नामकुम पुलिस ने दबोचा, उगले कई राज

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड: सिमडेगा पुलिस को मिले 15 नए पेट्रोलिंग वाहन, अब 30 वाहनों से होगी गश्ती

    August 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़: फ्लिपकार्ट पर लगा 5 लाख का जुर्माना, क्या ‘Assured’ टैग भी निकला धोखा?

    August 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार: मुजफ्फरपुर से नेपाल बॉर्डर तक फोरलेन का रास्ता साफ, 3,590 करोड़ की परियोजना मंजूर

    August 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    HEC को फिर पटरी पर लाने की तैयारी, हेमंत सोरेन से मिली संसदीय उप-समिति

    August 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : जेएसएससी सीजीएल रद्द करने के फैसले पर हाईकोर्ट की रोक, 1,932 चयनित अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, 15 सितंबर को होगी अगली सुनवाई

    August 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    World Senior citizen day: 2036 तक देश में 23 करोड़ बुजुर्ग होंगे, लेकिन राहत कितनी?

    August 21, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: सिमडेगा पुलिस को मिले 15 नए पेट्रोलिंग वाहन, अब 30 वाहनों से होगी गश्ती

    August 21, 2026

    बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़: फ्लिपकार्ट पर लगा 5 लाख का जुर्माना, क्या ‘Assured’ टैग भी निकला धोखा?

    August 21, 2026

    बिहार: मुजफ्फरपुर से नेपाल बॉर्डर तक फोरलेन का रास्ता साफ, 3,590 करोड़ की परियोजना मंजूर

    August 21, 2026

    HEC को फिर पटरी पर लाने की तैयारी, हेमंत सोरेन से मिली संसदीय उप-समिति

    August 21, 2026

    वंदे मातरम् पर सियासत छोड़ो, बेरोजगारी-बाढ़ पर ध्यान दो : मायावती

    August 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.