Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»दो लाख सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों को वित्तीय मदद देगी सरकार
    देश

    दो लाख सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों को वित्तीय मदद देगी सरकार

    Team JoharBy Team JoharJune 29, 2020No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नयी दिल्ली । खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में ‘आत्मनिर्भर भारत’ के निर्माण के लिए सरकार दो लाख सूक्ष्म इकाइयों को वित्तीय मदद प्रदान करेगी ताकि वे अपना कारोबार बढ़ा सकें और बड़े ब्रांड के रूप में खुद को स्थापित कर सकें।

    खाद्य प्रसंस्करण मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने आज एक ऑनलाइन कार्यक्रम में 10 हजार करोड़ रुपये की ‘प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम औपचारीकरण योजना’ की शुरुआत की। उन्होंने बताया कि देश में 25 लाख से अधिक सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण इकाइयाँ हैं। इनमें 80 प्रतिशत तो पारिवारिक उद्यम के रूप में चल रही हैं जिनमें परिवार के सदस्य मिलकर चटनी, अचार, पापड़, बरी जैसी चीजें बनाकर बेचते हैं। योजना के तहत इन इकाइयों को वित्त उपलब्ध कराकर उन्हें ‘लोकल ब्रांड के साथ ग्लोबल’ बनाने में मदद की जायेगी।

    श्रीमती कौर ने बताया कि हर इकाई को उनकी परियोजना लागत के 35 प्रतिशत तक की मदद उपलब्ध कराई जायेगी। अधिकतम 10 लाख रुपये की मदद दी जायेगी। इसमें 60 प्रतिशत राशि केंद्र सरकार और 40 प्रतिशत राशि राज्य सरकार देगी। पर्वतीय तथा पूर्वोत्तर के राज्यों के लिए 90 प्रतिशत राशि केंद्र सरकार देगी। स्वयं सहायता समूहों को अधिकतम 40 हजार रुपये प्रति सदस्य के हिसाब से मदद उपलब्ध कराई जायेगी। उन्हें उत्पादों के मूल्यवर्द्धन, पैकेजिंग बेहतर बनाने, लाइसेंस हासिल करने, मशीन लगाने, बैंक ऋण लेने और उत्पादों के लिए बाजार उपलब्ध कराने में भी मदद की जायेगी।

    मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ‘एक जिला, एक उत्पाद’ की नीति पर योजना को आगे बढ़ाना चाहेगी, हालाँकि राज्य चाहें तो एक ही उत्पाद पर एक से अधिक जिलों में भी फोकस कर सकते हैं। जिले के महत्त्वपूर्ण उत्पाद की पहचान कर लेने के बाद उस जिले में उस उत्पाद का क्लस्टर तैयार किया जायेगा।

    श्रीमती बादल ने बताया कि इस योजना से सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में 35 हजार करोड़ रुपये के निवेश का रास्ता तैयार होगा और नौ लाख लोगों को रोजगार मिलेगा। यह योजना किसानों की आमदनी बढ़ाने में भी मददगार साबित होगी।

    खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री रामेश्वर तेली ने कहा कि योजना के तहत अनुसूचित जाति/जनजाति, महिलाओं, स्वयं सहायता समूहों और आकांक्षी जिलों पर फोकस किया जायेगा। इससे किसानों और लघु उद्यमों को सीधा फायदा होगा।

    Latest news National news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसीए परीक्षा : नयी अधिसूचना जारी करने का सुप्रीम कोर्ट का निर्देश
    Next Article पूर्व क्रिकेटर संजय डोभाल का कोरोनावायरस से निधन

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    “चीन को अब और क्लीन चिट नहीं”: अरुणाचल में फेस-ऑफ पर खड़गे ने मोदी सरकार को घेरा, सुरक्षा और व्यापार पर उठाए सवाल

    October 23, 2026
    क्राइम

    सोशल मीडिया पर खबर रिपोस्ट करने से नहीं चलेगा केस, कर्नाटक हाईकोर्ट ने रद्द की FIR

    October 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    चीन के पास मोदी का कौन सा राज है, जिसके कारण वे हर बार बिछ जाते हैं? बीजेपी के हमले पर पवन खेड़ा का पलटवार

    October 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रेहान वाड्रा की प्रदर्शनी से 75 तस्वीरें हटाने पर भड़के रॉबर्ट वाड्रा, बोले- एक हफ्ते पहले दिया प्रस्ताव, फिर आखिरी वक्त पर आपत्ति क्यों?

    October 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी का तीखा हमला: कांग्रेस को ‘जल बिन मछली’ बताया, राहुल गांधी को ‘फेल प्रोडक्ट’ करार दिया

    October 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    धनबाद में पढ़ाई, ONGC में करियर और अब संभालेंगे चेयरमैन की कुर्सी, जानें सुनील कुमार का अनोखा सफर

    October 23, 2026
    Latest Posts

    खूंटी में फादर बेनेडिक्ट बारला पर हमले का खुलासा, तीन नाबालिग भेजे गए बाल सुधार गृह

    October 23, 2026

    सिमडेगाः रामरेखा महोत्सव की तैयारी शुरू, डीसी कंचन सिंह ने लिया तैयारियों का जायजा, दिए निर्देश

    October 23, 2026

    झारखंडः मानव तस्करी के लिहाज से इन 8 जिलों को रेलवे ने माना अतिसंवेदनशील, आईआरआरसी की रिपोर्ट पर राज्य सरकार एक्टिव

    October 23, 2026

    झारखंड : गुमला में PLFI का जोनल कमांडर विश्राम कोंगाड़ी तीन साथियों के साथ गिरफ्तार, तीन हथियार बरामद

    October 23, 2026

    “चीन को अब और क्लीन चिट नहीं”: अरुणाचल में फेस-ऑफ पर खड़गे ने मोदी सरकार को घेरा, सुरक्षा और व्यापार पर उठाए सवाल

    October 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.