Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    17 Sep, 2025 ♦ 4:46 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए राजद के 3 उम्मीदवारों ने भरा पर्चा
    बिहार

    बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए राजद के 3 उम्मीदवारों ने भरा पर्चा

    Team JoharBy Team JoharJune 24, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    पटना । बिहार विधान परिषद के विधानसभा क्षेत्र की नौ सीटों के हो रहे चुनाव के लिए आज मुख्य विपक्षी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के सभी तीन प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया।
    बिहार विधानसभा के सचिव एवं निर्वाचन अधिकारी बटेश्वरनाथ पांडेय के समक्ष राजद उम्मीदवार के रूप में बिस्कोमान के अध्यक्ष सुनील सिंह, व्यवसायी फारूक शेख और प्रोफेसर रामबली सिंह ने अपना-अपना पर्चा दाखिल किया। परिषद के लिए राजद कोटे के सभी तीन प्रत्याशियों ने आज नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। इस मौके पर विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव भी मौजूद रहे।
    वहीं, सत्तारूढ़ जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने परिषद के चुनाव के लिए अपने कोटे के तीन प्रत्याशियों का चयन कर लिया। जदयू ने प्रो. गुलाम गौस, श्रीमती कुमुद वर्मा और भीष्म साहनी को उम्मीद्वार बनाया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अपने कोटे की दो सीटों के उम्मीदवारों की भी घोषणा कर दी है। भाजपा ने पूर्व मंत्री राकेश कुमार उर्फ सम्राट चौधरी और संजय प्रकाश उर्फ संजय मयूख उम्मीदवार बनाया है जबकि कांग्रेस ने अपने कोटे की एक सीट के लिए अभी तक उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है। जदयू और भाजपा के सभी उम्मीदवार कल नामांकन पत्र दाखिल करने के अंतिम दिन पर्चा दाखिल करेंगे।
    उल्लेखनीय है कि परिषद के विधानसभा क्षेत्र की नौ सीटों के हो रहे चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 25 जून 2020 है। नामांकन पत्रों की जांच 26 जून को की जाएगी, वहीं नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 29 जून है। आवश्यकता पड़ने पर 06 जुलाई को मतदान होगा।

    Bihar Latest news Online news Rjd
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकोल ब्लॉक नीलामी में सच्चाई से मुंह मोड़ रही है हेमंत सरकार, नीलामी से राजस्व बढ़ेगा
    Next Article रामगढ़ में पेड़ से लटका महिला का शव बरामद

    Related Posts

    बिहार

    पीएम मोदी के जन्मदिन पर गया में विशेष पूजा, भाजपा नेताओं ने की दीर्घायु की कामना

    September 17, 2025
    कोर्ट की खबरें

    पटना HC ने PM मोदी की मां के AI वीडियो हटाने का दिया आदेश, राहुल गांधी सहित कई को नोटिस जारी

    September 17, 2025
    बिहार

    बिहार में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल : गैर-आपात सेवाएं ठप

    September 17, 2025
    Latest Posts

    त्योहारों के लिए रेलवे ने शुरू की विशेष ट्रेनें… जानें रूट और समय

    September 17, 2025

    PM मोदी के जन्मदिन पर शुरू हुआ राष्ट्रीय पोषण माह, हजारीबाग में जागरूकता रथ रवाना

    September 17, 2025

    वरुण चक्रवर्ती बने ICC T20 रैंकिंग में नंबर-1 गेंदबाज, अभिषेक शर्मा टॉप बल्लेबाज

    September 17, 2025

    भाभी से अवैध संबंध का नतीजा है नन्दकिशोर साव की नृशंस ह’त्या, चार आरोपी गिरफ्तार

    September 17, 2025

    तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौ’त

    September 17, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.