Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»बिहार»बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए राजद के 3 उम्मीदवारों ने भरा पर्चा
    बिहार

    बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए राजद के 3 उम्मीदवारों ने भरा पर्चा

    Team JoharBy Team JoharJune 24, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    पटना । बिहार विधान परिषद के विधानसभा क्षेत्र की नौ सीटों के हो रहे चुनाव के लिए आज मुख्य विपक्षी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के सभी तीन प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया।
    बिहार विधानसभा के सचिव एवं निर्वाचन अधिकारी बटेश्वरनाथ पांडेय के समक्ष राजद उम्मीदवार के रूप में बिस्कोमान के अध्यक्ष सुनील सिंह, व्यवसायी फारूक शेख और प्रोफेसर रामबली सिंह ने अपना-अपना पर्चा दाखिल किया। परिषद के लिए राजद कोटे के सभी तीन प्रत्याशियों ने आज नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। इस मौके पर विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव भी मौजूद रहे।
    वहीं, सत्तारूढ़ जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने परिषद के चुनाव के लिए अपने कोटे के तीन प्रत्याशियों का चयन कर लिया। जदयू ने प्रो. गुलाम गौस, श्रीमती कुमुद वर्मा और भीष्म साहनी को उम्मीद्वार बनाया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अपने कोटे की दो सीटों के उम्मीदवारों की भी घोषणा कर दी है। भाजपा ने पूर्व मंत्री राकेश कुमार उर्फ सम्राट चौधरी और संजय प्रकाश उर्फ संजय मयूख उम्मीदवार बनाया है जबकि कांग्रेस ने अपने कोटे की एक सीट के लिए अभी तक उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है। जदयू और भाजपा के सभी उम्मीदवार कल नामांकन पत्र दाखिल करने के अंतिम दिन पर्चा दाखिल करेंगे।
    उल्लेखनीय है कि परिषद के विधानसभा क्षेत्र की नौ सीटों के हो रहे चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 25 जून 2020 है। नामांकन पत्रों की जांच 26 जून को की जाएगी, वहीं नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 29 जून है। आवश्यकता पड़ने पर 06 जुलाई को मतदान होगा।

    Bihar Latest news Online news Rjd
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकोल ब्लॉक नीलामी में सच्चाई से मुंह मोड़ रही है हेमंत सरकार, नीलामी से राजस्व बढ़ेगा
    Next Article रामगढ़ में पेड़ से लटका महिला का शव बरामद

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    फादर्स डेः झारखंड के इन पांच पिताओं में है कुछ खास, दो नाम चौंकाएंगे

    June 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : जेडीयू कार्यकारिणी की बैठक आज, नीतीश नहीं, निशांत पर है सबकी नजर

    June 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : दो और IAS निशाने पर, जानिए किस पर कसा शिकंजा

    June 19, 2026
    Latest Posts

    दुनिया के पांच सबसे अधिक सैलरी वाले लोगों में एक भारतीय कौन है?

    June 27, 2026

    झारखंड में 1042 नए शिक्षकों को मिलेगी नौकरी, 29 जून को सीएम हेमंत सोरेन बांटेंगे नियुक्ति पत्र

    June 27, 2026

    जोहार लाइव स्पेशल : राज्यसभा के 266 सांसदों के पास 26 हजार करोड़ की संपत्ति, हर तीसरे सांसद पर केस, एडीआर की रिपोर्ट में और क्या है?

    June 27, 2026

    केंद्रीय गृह मंत्री ने झारखंड की डीजीपी को दिया टास्क, एएनटीएफ को बनाये सुदृढ़

    June 26, 2026

    ‘घर लौटना है तो 1.2 लाख दो’: ओमान में फंसी सिमडेगा की युवती की दर्दभरी कहानी

    June 26, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.