Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    20 Jun, 2025 ♦ 3:01 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखंड से लाए गए मजदूर, चीन सीमा पर निर्माण कार्यों
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड से लाए गए मजदूर, चीन सीमा पर निर्माण कार्यों

    Team JoharBy Team JoharJune 24, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    देहरादून । लद्दाख की गलवान घाटी में भारत-चीन की सेनाओं के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद उत्तराखंड से लगती सीमा पर भी सेना और आईटीबीपी सतर्कता बरत रही है। यहां सीमांत क्षेत्र में सामरिक दृष्टिकोण से जारी निर्माण कार्यों में कोरोना के दौर में जो बाधा आई, अब उसे रफ्तार देने के लिए सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने फिर से युद्ध स्तर पर कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके लिए झारखंड से 230 मजदूर लाए गए, जो मंगलवार को सीमावर्ती इलाके जोशीमठ और माणा में पहुंच गए हैं।

    कोरोना संक्रमण से बचाव और रोकथाम के मद्देनजर किए गए लॉकडाउन के दौरान ये मजदूर अपने गांवों को पलायन कर गए थे लेकिन सीमांत क्षेत्रों में बीआरओ तथा अन्य एजेंसियां जो सड़कें तथा अन्य आवश्यक निर्माण कार्य कर रही थीं, वो ठप पड़ गए। सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने शीर्ष बैठक में जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के सीमावर्ती इलाकों में सड़कों तथा अन्य निर्माण कार्यों में तेजी लाने काे कहा। भारत सीमा पर कुल 73 सड़कें बनाई जा रही हैं।

    इनमें से 12 पर सीपीडब्ल्यूडी और 61 पर बीआरओ काम कर रहा है। इनमें से 32 परियोजनाओं के काम में तेजी लाने का निर्णय किया गया। यह काम केंद्रीय गृह मंत्रालय की सीधी निगरानी में किया जा रहा है। इस दौरान चीन और भारत के बीच तनाव बढ़ने पर सामरिक दृष्टिकोण से इन कार्यों को तेजी से मुकम्मल करना जरूरी हो गया। नतीजतन, बीआरओ ने भी निर्माण कार्यों में तेजी लाने की योजना बनाई।

    इस कार्ययोजना को अमलीजामा पहनाने के लिए पर्वतीय राज्यों में हर बार झारखंड से मजदूर आते हैं लेकिन कोरोना के कारण इस बार मजदूरों की गंभीर समस्या हो गई, लिहाजा इसके लिए झारखंड से मजदूरों को विशेष ट्रेन से लाया गया। उन्हें चीन के साथ तनाव की बात समझाई गई तो वे काम पर आने के लिए तैयार हो गए।

    करीब एक हफ्ता पहले इन्हें ट्रेन द्वारा रुड़की लाया गया और वहां से देहरादून में लाकर इन्हें एकांतवास (क्वारंटाइन) में रखा गया। सात दिन एकांतवास में रहने के बाद मंगलवार को इन्हें उत्तराखंड परिवहन निगम की 11 बसों से सीमावर्ती इलाकों जोशीमठ और माणा पहुंचाया गया। बसों में इन्हें ले जाते समय कोरोना के सभी एहतियाती उपायों का ख्याल रखा गया। मसलन, शारीरिक दूरी, सैनेटाइजेशन और मास्क आदि नियमों का पूरा पालन किया गया।

    उत्तराखंड परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक रणवीर सिंह चौहान ने बताया कि सभी 230 मजदूरों को परिवहन निगम की 11 बसों के जरिये मंगलवार को चीन सीमा से सटे जोशीमठ और बदरीनाथ से निकटवर्ती माणा गांव तक पहुंचा दिया गया है।

    Latest news National news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार : गया में नक्सलियों ने पोकलेन मशीन में लगायी आग
    Next Article टेरर फंडिंग मामले में नक्सली बीरबल गंझू और ट्रांसपोर्टर सुदेश केडिया की जमानत याचिका खारिज

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    एयर इंडिया हादसे के बाद 220 डीएनए सैंपल मैच, परिजनों को सौंपे गए 202 श’व

    June 20, 2025
    देश

    कम हो रहे कोरोना के मामले, 7 हजार से घटकर 5608 पर पहुंचे सक्रिय केस

    June 20, 2025
    देश

    कांकेर में पुलिस-नक्सली के बीच मुठभेड़, दो मा’रे गए

    June 20, 2025
    Latest Posts

    DC ने वेयरहाउस का लिया जायजा, कहा – सुरक्षा में कोई ढिलाई नहीं चलेगी

    June 20, 2025

    खूंटी-सिमडेगा पुल हादसे की जांच शुरू, पथ निर्माण विभाग पर उठे सवाल

    June 20, 2025

    अतिक्रमण हटाओ अभियान में अलकतरा फैक्ट्री की दीवार और गार्ड रूम ध्वस्त

    June 20, 2025

    दुकान में मिली मालिक की बॉडी, पुलिस ने शुरू की जांच

    June 20, 2025

    एम्बुलेंस नहीं मिलने पर मासूम की गई जान

    June 20, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.