Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»गंगा आरती पर अस्थायी रोक, कब तक… जानिए
    ट्रेंडिंग

    गंगा आरती पर अस्थायी रोक, कब तक… जानिए

    Team JoharBy Team JoharJanuary 31, 2025Updated:January 31, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    गंगा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Prayagraj (Mahakumbh 2025) : महाकुंभ में करोड़ों श्रद्धालुओं के संगम में स्नान करने के बाद बड़ी संख्या में वाराणसी और अयोध्या के धार्मिक स्थलों की ओर रुख कर रहे हैं, जिससे इन दोनों स्थानों पर भी भारी भीड़ देखने को मिल रही है. इसी बीच, सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण को लेकर वाराणसी में गंगा आरती के आयोजन पर अस्थायी रोक लगा दी गई है.

    गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्रा ने शुक्रवार को बताया कि दशाश्वमेध घाट पर होने वाली गंगा आरती अपरिहार्य कारणों से 5 फरवरी 2025 तक आम जनता के लिए बंद रहेगी. इसके अलावा, शीतला घाट, अस्सी घाट समेत अन्य घाटों पर भी गंगा आरती समितियों ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे 5 फरवरी तक आरती में भाग न लें.

    जब तक भीड़ है तब तक गंगा आरती का दर्शन करने न आएं… वाराणसी में गंगा सेवा समिति ने की अपील @NavbharatTimes pic.twitter.com/iREZjLUQkz

    — NBT Uttar Pradesh (@UPNBT) January 31, 2025

    वाराणसी पुलिस आयुक्तालय (कमिश्नरेट) ने काशीवासियों से अपील की है कि वे अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें और श्रद्धालुओं का सहयोग करें. पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने भी काशीवासियों से यह आग्रह किया कि वे भीड़ को नियंत्रित करने में मदद करें.

    श्रद्धालु फंसे हुए हैं स्टेशन पर

    महाकुंभ से वापस लौटे कई श्रद्धालु वाराणसी कैंट और बनारस स्टेशन पर फंसे हुए हैं. अत्यधिक भीड़ के कारण कई यात्री अपनी ट्रेन पकड़ने में असमर्थ रहे हैं और अब भीड़ कम होने का इंतजार कर रहे हैं. कुछ ट्रेनों के निरस्त होने के कारण यात्री स्टेशन पर फंसे हुए हैं और अन्य परिवहन के साधन का इंतजार कर रहे हैं.

    श्रद्धालु ने बताई अपनी परेशानी

    सोनिकपुर, असम से आई बॉबी माया लिम्बु ने बताया कि वे अपने समूह के साथ प्रयागराज से अयोध्या और फिर वाराणसी आए थे, लेकिन भारी भीड़ के कारण वे अपनी ट्रेन नहीं पकड़ पाए. वहीं, गया जिले से आए दीनानाथ ने बताया कि वे दो दिन से बनारस में फंसे हैं और प्लेटफॉर्म पर स्थित रैन बसेरा में रह रहे हैं.

    रैन बसेरे में व्यवस्था

    रैन बसेरा का प्रबंधन देख रहे रजत सिंह ने बताया कि यह विश्राम स्थल कुंभ यात्रियों के लिए बनाया गया है, जहां सोने और रहने की व्यवस्था की गई है. स्वास्थ्य सेवाएं भी उपलब्ध हैं, लेकिन यहां खाने-पीने की कोई व्यवस्था नहीं है.

    काशी में बढ़ी सुरक्षा

    कैंट क्षेत्र के सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) विदुश सक्सेना ने बताया कि महाकुंभ और मौनी अमावस्या के बाद वाराणसी में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ी है. उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगातार जांच अभियान चलाए जा रहे हैं और सुरक्षा बल स्टेशन और अन्य प्रमुख स्थानों पर गश्त कर रहे हैं.

    Also Read : रंगेहाथ धराया पंचायत सचिव, उठा ले गयी ACB

    Also Read : हाथ बांध तार से गला दबाया, फिर फरसा से का’ट कर दी ह’त्या, SP ने किया खुलासा

    appeal to Kashi residents Assi Ghat Ayodhya Ram Temple closed for public devotees' cooperation. Ganga Aarti Ganga Seva Nidhi heavy crowd Kumbh bath Mohit Agarwal Police Commissionerate Prayagraj Kumbh. rain basera Security Arrangements security patrol Sheetala Ghat stranded passengers Sushant Mishra train cancellations travel arrangements Varanasi अयोध्या राम मंदिर अस्सी घाट काशीवासियों से अपील गंगा आरती गंगा सेवा निधि जनसामान्य के लिए बंद ट्रेनों की रद्दीकरण पुलिस आयुक्तालय प्रयागराज महाकुंभ भारी भीड़ महाकुंभ स्नान मोहित अग्रवाल यात्रा व्यवस्था यात्री फंसे हुए रैन बसेरा वाराणसी शीतला घाट श्रद्धालु सहयोग सुरक्षा गश्त सुरक्षा व्यवस्था सुशांत मिश्रा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरंगेहाथ धराया पंचायत सचिव, उठा ले गयी ACB
    Next Article SSP ने क्राइम मीटिंग, हर हाल में अपराध पर लगाम लगाने का निर्देश

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    आज का दिन भारतीय बैंक के इतिहास में अहम मोड़ साबित क्यों हुआ?

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की दीपाली रिया अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में दिखाएंगी दम

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अब सिर्फ ISRO नहीं… प्राइवेट कंपनी ने भी अंतरिक्ष में उड़ाया भारत का रॉकेट

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः जयराम के बाद इरफान अंसारी ने किया सोनम वांगचुक का समर्थन

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कौन थीं कादंबिनी गांगुली? भारत की पहली महिला डॉक्टर

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.