Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    16 Jun, 2025 ♦ 6:11 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»अरगोड़ा CO ऑफिस पहुंचते ही बमक गये रांची DC, बड़ा बाबू और लिपिक पर लिया कड़ा एक्शन… जानें क्या
    झारखंड

    अरगोड़ा CO ऑफिस पहुंचते ही बमक गये रांची DC, बड़ा बाबू और लिपिक पर लिया कड़ा एक्शन… जानें क्या

    Bhumi SharmaBy Bhumi SharmaJanuary 29, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: राजधानी रांची के DC मंजूनाथ भजन्त्री इनदिनों एक अलग रुतबे के साथ काम कर रहे है. DC के कामकाज को देख आम जनता प्रसन्न मुद्रा में है. सरकारी नौकरी में बिना काम कर वेतन उठाने वालों के लिए यमदूत बने हुए है. ऐसा ही बुधवार की शाम को अरगोड़ा अंचल कार्यालय में निरीक्षण के दौरान देखने को मिला. अचानक डीसी मंजूनाथ भजन्त्री औचक निरीक्षण में पहुंच गए. उन्होंने अरगोड़ा अंचल कार्यालय से हाजिरी बनाकर गायब रहने वाले बड़ा बाबू और लिपिक के एक दिन का वेतन काटने और शो-कॉज का निर्देश दिया है. औचक निरीक्षण के दौरान दोनों अनुपस्थित पाये गये. कार्यालय में उपस्थित कर्मियों की उपस्थिति पंजी और बायोमेट्रिक उपस्थिति की जांच के दौरान बड़ा बाबू अश्विनी कुमार श्रीवास्तव और लिपिक अनीता कुमारी की हाजिरी बनी हुई थी लेकिन दोनों गायब थे. 

    उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारी रांची कार्यालय समय से आएं, बायोमेट्रिक हाजिरी बनाना सुनिश्चित करें और आवेदन स्वीकृति के पश्चात् ही अवकाश पर जाएं.

    10 डिसिमल तक के म्यूटेशन के मामलों का शत-प्रतिशत वेरिफिकेशन

    उन्होंने अंचल अधिकारी सुमन कुमार सौरभ से दाखिल-खारिज के लंबित मामलों की जानकारी ली. सीओ द्वारा बताया गया कि सूची अनुसार 10 डिसिमल तक के म्यूटेशन के मामलों का शत-प्रतिशत वेरिफिकेशन सीआई और कर्मचारी स्तर से हो चुका है. आगामी रविवार को कैम्प लगाकर वेरिफाइड मामलों के निष्पादन का निर्देश गया. उन्होंने परिशोधन पोर्टल के कार्य में तेजी लाने के भी निर्देश दिये.

    सरकारी जमीन की बिक्री पर नजर रखें, बिचौलियों पर होगी सख्त कार्रवाई

    उपायुक्त द्वारा अंचल कार्यालय के पदाधिकारियों/कर्मियों से सरकारी जमीन की खरीद-बिक्री पर पैनी नजर रखने को कहा गया है. राज्य या केन्द्र सरकार की जमीन की खरीद-बिक्री पर फौरन एक्शन लेने के निर्देश दिये. उन्होंने कहा कि अंचल कार्यालय में बिचौलियों दिखते हैं तो फौरन नजदीकी थाना को बतायें. उपायुक्त ने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि बिचौलियों की जानकारी अबुआ साथी (9430328080) पर दें, जन शिकायत हेतु जिला प्रशासन के व्हाट्सएप नंबर पर चौबीस घंटे सतत निगरानी होती है और प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई होती है.

    Read also: रांची समेत झारखंड में फिर बदलेगा मौसम, कोहरे व धुंध का रहेगा साया

    News News Update ranchi ranchi news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleटाटीसिलवे में भागवत कथा का आयोजन: विश्व प्रख्यात कथा वाचक इंद्रेश जी उपाध्याय कराएंगे कथा का रसपान
    Next Article Rashifal, 30 January 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    Related Posts

    खूंटी

    विकास के लिए समर्पित है मोदी सरकार : काशीनाथ महतो

    June 16, 2025
    गुमला

    धान व्यापारी लूटपाट मामले में दो को पुलिस ने दबोचा

    June 16, 2025
    झारखंड

    बलिदान दिवस पर राज्य के नवनिर्माण की हुंकार भरेगी आजसू : प्रवीण प्रभाकर

    June 16, 2025
    Latest Posts

    विकास के लिए समर्पित है मोदी सरकार : काशीनाथ महतो

    June 16, 2025

    धान व्यापारी लूटपाट मामले में दो को पुलिस ने दबोचा

    June 16, 2025

    बलिदान दिवस पर राज्य के नवनिर्माण की हुंकार भरेगी आजसू : प्रवीण प्रभाकर

    June 16, 2025

    1 जुलाई से बिना आधार लिंक के नहीं मिलेंगे तत्काल टिकट, जानें क्या है नया नियम

    June 16, 2025

    पोस्ट ऑफिस के बड़ा बाबू की संदिग्ध मौ’त, भाई ने लगाया ह’त्या का आरोप

    June 16, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.