Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Sep, 2025 ♦ 3:28 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»बिहार बॉर्डर पर नेपाल की एक और हिमाकत, तटबंध का काम रोका
    बिहार

    बिहार बॉर्डर पर नेपाल की एक और हिमाकत, तटबंध का काम रोका

    Team JoharBy Team JoharJune 22, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    पूर्वी चंपारण: बिहार बॉर्डर पर नेपाल की एक और हिमाकत सामने आई है। पूर्वी चम्पारण के ढाका अनुमंडल में लाल बकेया नदी पर बन रहे तटबंध के पुर्निर्माण कार्य को नेपाल ने रुकवा दिया है।

    नेपाल बांध के निर्माण स्थल को अपनी जमीन बताकर जबरन विवाद पैदा कर रहा है। ललबकेया नदी का पश्चिमी तटबंध 2017 में आयी प्रलयंकारी बाढ़ से क्षतिग्रस्त हो गया था, जिसकी मरम्मति का कार्य भी चलता रहा है। स्थानीय ग्रामीण का आरोप है कि इससे पहले जब भी नेपाल बांध की मरम्मती के काम में अडंगा लगाता था तब भारतीय और नेपाली अधिकारी मिल बैठ मामले को सुलझा लेते थे।

    लेकिन इस साल मामला सुलझाने के बजाय नेपाली सशस्त्र सीमा प्रहरी ही मामले को और उलझाने में लगे हैं। इस दौरान नेपाल के बंजरहा गांव के ग्रामीणों ने भारत की SSB के साथ भी बदसलूकी की है। विवाद भारत नेपाल की सीमा को दर्शाने वाले पिलर नंबर 345/5 और 345/7 के बीच पांच सौ मीटर की जमीन पर है। इस मामले में जिला प्रशासन ने नेपाल में भारतीय महावाणिज्य दूतावास सहित केन्द्रीय गृह मंत्रालय और राज्य सरकार को पत्र भेजकर स्थिति बताई है।

    तटबंध निर्माण का कार्य करा रहे सिंचाई विभाग के अभियन्ता बबन सिंह ने कहा है कि नेपाल सरकार ने करीब पांच सौ मीटर बांध की जमीन पर आपत्ति जताई है और वहीं काम को रोका गया है। इस बांध के निर्माण से पूर्वी चम्पारण जिला के ढाका और पताही में बाढ़ की तबाही को रोका जा सकेगा। वहीं तटबंध के निर्माण पर लगी रोक से बलुआ गुआवारी पंचायत के ग्रामीण बाढ़ की आशंका को लेकर डरे हुए हैं। नेपाल के तटबंध के निर्माण को रोकने से ग्रामीणों मे आक्रोश है।

    Bihar news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखण्ड : 27 जून तक होती रहेगी तेज बारिश, मौसम विभाग का अलर्ट
    Next Article कुख्यात चोर सिकंदर समेत 2 रांची एयरपोर्ट से गिरफ्तार, मुंबई से लौटा था रांची

    Related Posts

    बिहार

    तेजस्वी यादव ने ‘बिहार अधिकार यात्रा’ बीच में रोकी… जानें क्यों

    September 18, 2025
    बिहार

    बिहार में NDA की सीट शेयरिंग पर मंथन : नीतीश कुमार और अमित शाह की मुलाकात अहम

    September 18, 2025
    ट्रेंडिंग

    बिहार सरकार का बड़ा फैसला : बेरोजगार ग्रेजुएट युवाओं को हर महीने मिलेंगे 1000 रुपये

    September 18, 2025
    Latest Posts

    पीएम मोदी ने की नेपाल की प्रधानमंत्री से बात, सहयोग और शुभकामनाओं का किया आदान-प्रदान…

    September 18, 2025

    नवविवाहिता की ससुराल में रहस्यमय मौ’त, दहेज प्रताड़ना का आरोप

    September 18, 2025

    तेजस्वी यादव ने ‘बिहार अधिकार यात्रा’ बीच में रोकी… जानें क्यों

    September 18, 2025

    दिशा पटानी मामले में शूटरों के एनकाउंटर के बाद गैंगस्टर रोहित गोदारा ने दी धमकी…

    September 18, 2025

    22 सितंबर से बदलेगा सालाना GSTR-9 फॉर्म, 2 करोड़ से अधिक कारोबार वालों के लिए अनिवार्य

    September 18, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.