Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिजनेस»अनलॉक 2.0 की उम्मीद में लगातार दूसरे दिन शेयर बाजार में उछाल
    बिजनेस

    अनलॉक 2.0 की उम्मीद में लगातार दूसरे दिन शेयर बाजार में उछाल

    Team JoharBy Team JoharJune 19, 2020No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    मुंबई। विदेशों से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच अनलॉक 2.0 की उम्मीद में घरेलू शेयर बाजार आज लगातार दूसरे दिन बढ़त बनाते हुये तीन महीने से अधिक के उच्चतम स्तर पर बंद हुये।

    बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 523.68 अंक यानी 1.53 प्रतिशत की छलांग लगाकर 34,731.73 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 152.75 अंक अर्थात् 1.51 फीसदी की मजबूती के साथ 10,244.40 अंक पर बंद हुआ।

    शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन बड़ी बढ़त देखी गई है। इन दो दिनों में 1,223.81 अंक और निफ्टी 363.25 अंक चढ़ चुका है। रियलिटी समूह का सूचकांक छह फीसदी और ऊर्जा समूह का पाँच फीसदी से अधिक चढ़ा।

    पिछले 58 दिन में कुल एक लाख 68 हजार 818 करोड रुपये का निवेश जुटाने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में छह फीसदी से अधिक की तेजी देखी गई और सेंसेक्स की बढ़त में इसका सबसे ज्यादा योगदान रहा। बैंकिंग एवं वित्तीय और ऊर्जा क्षेत्र की कंपनियों के साथ ही भारती एयरटेल, मारुति सुजुकी और हिंदुस्तान यूनिलिवर जैसी दिग्गज कंपनियों में तेज लिवाली से बाजार को समर्थन मिला। दूसरी तरफ एचडीएफसी, आईटीसी और इंफोसिस जैसी कंपनियों में निवेशकों ने बिकवाली की।

    मझौली और छोटी कंपनियों में भी निवेशकों ने लिवाली की। बीएसई का मिडकैप 1.03 प्रतिशत चढ़कर 12,803.84 अंक पर स्मॉलकैप 1.37 प्रतिशत की मजबूती के साथ 12,277.11 अंक पर पहुँच गया।

    अधिकतर प्रमुख विदेशी शेयर बाजार हरे निशान में रहे। एशिया में चीन का शंघाई कंपोजिट 0.96 प्रतिशत, हांगकांग का हैंगसेंग 0.73 प्रतिशत, जापान का निक्की 0.55 प्रतिशत और दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.37 प्रतिशत की बढ़त में बंद हुआ। यूरोप में शुरुआती कारोबार में ब्रिटेन का एफटीएसई 1.11 प्रतिशत और जर्मनी का डैक्स 0.85 फीसदी मजबूत रहा।

    Business News Latest news Online news Sansex
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार में 138 हुए पॉजिटिव, कुल संक्रमित 7178
    Next Article देवघर : राजस्व के कार्य में लायें तेजीः उपायुक्त

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    पश्चिम बंगाल : अभिषेक बनर्जी को हाई कोर्ट से राहत, अगली सुनवाई तक नहीं होगी कोई सख्त कार्रवाई

    July 30, 2026
    ट्रेंडिंग

    पंजाब : भगवंत मान को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, 2020 प्रदर्शन मामले में देना होगा जवाब

    July 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    E20 का गणित: एथनॉल से नुकसान किसे… जनता, सरकार या दोनों?

    July 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आपकी EMI बढ़ेगी या घटेगी? RBI की ब्याज दर को लेकर आया बड़ा अनुमान

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    टाइगर हिल से तिरंगे तक: कारगिल युद्ध की वो कहानी, जिसे हर भारतीय को जानना चाहिए

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: अवैध शराब के धंधे पर चलेगा सरकार का डंडा, 583 उत्पाद सिपाहियों की जल्द होगी बहाली

    July 24, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: डॉक्टरों का बड़ा फेरबदल, 72 चिकित्सकों का तबादला

    July 31, 2026

    ..और अब ओडिशा में पेपर लीक मामला, WhatsApp से पहुंचा मेडिकल PG का पेपर

    July 31, 2026

    आरक्षण पर ‘भीख-कैंसर’ वाली सोच से भड़के अठावले, बोले- युवाओं के मन में जहर घोल रहे हैं

    July 31, 2026

    NEET पेपर लीक पर राघव चड्ढा ने तोड़ी चुप्पी, जानें संसद में क्या क्या बोला

    July 31, 2026

    कौन हैं तस्लीमा नसरीन, जो 19 साल बाद कोलकाता वापस आई हैं

    July 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.