Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी को लेकर पिता का आया बयान, जानें क्या कहा
    खेल-सिनेमा

    रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी को लेकर पिता का आया बयान, जानें क्या कहा

    Team JoharBy Team JoharJanuary 19, 2025Updated:January 19, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    रिंकू सिंह
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    New Delhi : भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी (सपा) की सांसद प्रिया सरोज की शादी (Rinku Singh and Priya Saroj Marriage) की चर्चा इन दिनों जोरों पर है. कुछ दिन पहले खबरें आई थीं कि दोनों की सगाई हो चुकी है, लेकिन प्रिया के पिता, सपा के पूर्व सांसद और मौजूदा विधायक तूफानी सरोज ने इन खबरों का खंडन किया. उन्होंने स्पष्ट किया था कि दोनों की सगाई नहीं हुई है, हालांकि दोनों परिवारों के बीच विवाह को लेकर बातचीत चल रही है.

    क्या कहा विधायक तूफानी सरोज ने

    अब एक बार फिर विधायक तूफानी सरोज ने मीडिया से बात करते हुए रिंकू और प्रिया के विवाह को लेकर अपना बयान दिया है. उन्होंने कहा, “रिंकू सिंह और प्रिया दोनों शादी के लिए तैयार हैं. प्रिया ने अपने पिता से कहा है कि यदि दोनों परिवार सहमत हों तो वे शादी करना चाहते हैं.”

    Jaunpur, Uttar Pradesh: Samajwadi Party MLA and father of SP MP Priya Saroj, Tufani Saroj, says, “The matter is in its First stage. Both Priya Saroj and Rinku Singh have expressed mutual agreement, saying that they will proceed with marriage if their guardians approve. No… pic.twitter.com/bC78T2jcRp

    — IANS (@ians_india) January 18, 2025

    पहले से एक दूसरे को जानते हैं रिंकू और प्रिया

    रिपोर्ट्स के अनुसार, रिंकू और प्रिया एक-दूसरे को पहले से जानते थे. प्रिया के एक दोस्त के पिता क्रिकेटर हैं, जो रिंकू को भी जानते हैं. इस कारण दोनों की मुलाकात हुई और धीरे-धीरे दोनों के बीच दोस्ती बढ़ी. इसके अलावा, कहा जा रहा है कि रिंकू का नया अलीगढ़ वाला घर प्रिया ने ही फाइनल किया था.

    रिंकू सिंह का क्रिकेट में जलवा

    रिंकू सिंह, जो 22 जनवरी से इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली 5 मैचों की टी20 सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा होंगे. घरेलू क्रिकेट में भी अपनी चमक दिखा चुके हैं. उन्होंने भारतीय टीम के लिए 2 वनडे मैचों में 55 रन और 30 टी20 मैचों में 507 रन बनाए हैं. कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें 13 करोड़ में रिटेन किया है, और वह उत्तर प्रदेश की टीम के लिए भी घरेलू क्रिकेट खेलते हैं. हाल ही में, उन्होंने यूपी टी20 लीग में भी शानदार प्रदर्शन किया है.

    जानें कौन हैं प्रिया सरोज

    प्रिया सरोज एक वकील और राजनेता हैं, और वर्तमान में वह समाजवादी पार्टी की सांसद हैं. वह मछली शहर लोकसभा क्षेत्र से चुनाव जीतकर सांसद बनीं. उनके पिता तूफानी सरोज उत्तर प्रदेश के तीन बार के सांसद और वर्तमान विधायक हैं. प्रिया, सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव की करीबी और तेज-तर्रार नेताओं में गिनी जाती हैं, और सबसे कम उम्र में सांसद बनने वाली नेता हैं.

    Also Read: महाकुंभ के लिए रवाना हुई रांची से स्पेशल ट्रेन, रक्षा राज्य मंत्री ने दिखाई झंडी

    Also Read: सऊदी अरब में पड़ी है बेटे की डे’ड बॉडी, वापस मंगवा दीजिये साहब

    Also Read: भारतीय शूटर मनु भाकर के घर में पसरा मातम, जानें क्यों

    Also Read: ‘पैराग्लाइडिंग’ के वक्त हुई दुर्घटना में महिला पर्यटक और प्रशिक्षक की मौ’त

    Also Read: जापान से महामंडलेश्वर योग माता कैला देवी के शिष्य महाकुम्भ में लगाएंगे डुबकी

    Also Read: IITian Baba को जूना अखाड़ा ने किया निष्कासित, जानें क्या थी वजह

    Also Read: फेमस सिंगर दर्शन रावल ने कर ली गुपचुप शादी, इंटरनेट पर छाईं तस्वीरें… देखिये

    Akhilesh Yadav Aligarh Cricketer domestic cricket engagement England friendship Kolkata Knight Riders lawyer Machhlishahr Marriage marriage talks Media Statement Mla MP Politician Politics Priya Saroj Rinku Singh Samajwadi Party SP T20 series Toofani Saroj UP T20 League अखिलेश यादव अलीगढ़ इंग्लैंड कोलकाता नाइट राइडर्स क्रिकेटर घरेलू क्रिकेट टी20 सीरीज तूफानी सरोज दोस्ती प्रिया सरोज मछलीशहर मीडिया बयान यूपी टी20 लीग राजनीति राजनेता रिंकू सिंह वकील विधायक विवाह बातचीत शादी सगाई सपा समाजवादी पार्टी सांसद
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleतस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, ट्रक समेत सैकड़ों टन अवैध कोयला जब्त
    Next Article मनरेगा कोषांग के तहत 8 पदों पर भर्ती, जानें आवेदन की अंतिम तिथि

    Related Posts

    आदिवासी

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026
    क्राइम

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026
    क्राइम

    चलती पिकअप वैन में युवती का रेप किया था, अब अदालत ने सुनाई 20 साल कैद की सजा

    July 20, 2026
    क्राइम

    झारखंडः 41 इंस्पेक्टरों का हुआ तबादला, जानिये किसको कहां मिली पोस्टिंग

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    प्रसूता मौत मामले में भाजपा ने कहा, डीजीपी ने सांसद तक का फोन नहीं उठाया

    July 20, 2026
    Latest Posts

    दुमका : तालझारी डकैती कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लूटे गए चांदी के जेवर बरामद

    July 20, 2026

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026

    चलती पिकअप वैन में युवती का रेप किया था, अब अदालत ने सुनाई 20 साल कैद की सजा

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.