Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»क्रिकेटर्स को पत्नियों को साथ ले जाने पर BCCI का पेंच… जानिये क्या
    खेल-सिनेमा

    क्रिकेटर्स को पत्नियों को साथ ले जाने पर BCCI का पेंच… जानिये क्या

    Team JoharBy Team JoharJanuary 14, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    क्रिकेटर्स
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    New Delhi : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) अपने क्रिकेटर्स के लिए कुछ नई और पुरानी पाबंदियां लागू करने की योजना बना रहा है. इसमें से कुछ नियम पहले भी लागू किए गए थे. वहीं, कुछ नए बदलाव भी किए जा सकते हैं. BCCI इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली दो महीने लंबी टेस्ट सीरीज से पहले इन नियमों को लागू करने पर विचार कर रहा है.

    होटल में ठहरने पर पाबंदी

    एक प्रमुख बदलाव के तहत, BCCI का कहना है कि 45 दिन या उससे लंबे दौरे के दौरान क्रिकेटर्स अपने परिवार को साथ नहीं रख सकेंगे. केवल दो सप्ताह के लिए ही पत्नी या परिवार का सदस्य क्रिकेटर्स के साथ रह सकता है. छोटे दौरे या इवेंट्स के दौरान परिवार और पार्टनर को सात दिनों से ज्यादा टीम के साथ एक ही होटल में ठहरने की अनुमति नहीं होगी.

    सीनियर हों या जूनियर, बस में करेंगे सफर

    इसके अलावा टीम के सदस्य अब एक साथ टीम बस में यात्रा करेंगे. इस फैसले का मकसद टीम के बीच एकता को बढ़ाना है. इसके चलते, पहले की तरह कोई बड़ा क्रिकेटर्स अलग-अलग वाहनों से यात्रा नहीं करेगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक, बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह अलग-अलग वाहनों में यात्रा करते थे, जिसे अब BCCI बदलने जा रही है.

    लगेज पर खुद भरना होगा शुल्क

    बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि टीम के हेड का निजी मैनजर अब टीम बस या वीआईपी बॉक्स का हिस्सा नहीं होगा. इसके अलावा, क्रिकेटर्सको अब 150 किलो से ज्यादा सामान ले जाने पर अतिरिक्त शुल्क का भुगतान करना होगा, जो उन्हें खुद ही करना पड़ेगा. इन पाबंदियों का उद्देश्य क्रिकेटर्सके प्रदर्शन को बेहतर बनाने और टीम में एकजुटता को बढ़ावा देने का है.

    क्या है तैयारियां

    -अगर टूर्नामेंट या सीरीज 45 या उससे ज्यादा दिनों तक चलती है तो परिवार को क्रिकेटर्सके साथ सिर्फ 14 दिन रहने की इजाजत होगी. पूरे टूर्नामेंट या सीरीज में पत्नियां भी क्रिकेटर्सके साथ नहीं रहेंगी.

    – अगर कोई टूर 45 या इससे कम दिनों का है तो 7 दिन ही क्रिकेटर्स अपने परिवार को साथ रख सकता है.

    -सभी क्रिकेटर्सको टीम बस में यात्रा करनी होगी.

    -मुख्य कोच का निजी मैनेजर नहीं करेगा टीम बस में यात्रा. वीआईपी बॉक्स की भी नहीं इजाजत.

    -अगर क्रिकेटर्सका सामान 150 किलो से ज्यादा है तो BCCI अतिरिक्त सामान शुल्क नहीं देगा.

    Also Read: PM ने शुरू किया ‘मिशन मौसम 2025’, बता गए इसका लक्ष्य

    BCCI BCCI rules coach Cricket Cricket Team family family together Hotel Jasprit Bumrah lines luggage charges players restrictions team bus team unity Test Series travel Virat Kohli कोच क्रिकेट क्रिकेट टीम खिलाड़ी जसप्रीत बुमराह टीम एकता टीम बस टेस्ट सीरीज पंक्तियां परिवार परिवार साथ पाबंदियां बीसीसीआई नियम यात्रा विराट कोहली सामान शुल्क होटल
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड के लोगों को CM की शुभकामनाएं, क्या लिख गये… देखें
    Next Article इस एक्सप्रेस ट्रेन को रामगढ़ में मिला ठहराव, श्रद्धालुओं को मिलेगा लाभ

    Related Posts

    क्राइम

    त्रिपुरा के डीजीपी अऩुराग धनकड़ की मौत, अपने कार्यालय में मृत पाए गए

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कार, बाइक के बाद एथनॉल अब रसोई में? जानिये सरकार क्या बना रही योजना

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    AISA के तीन छात्र नेताओं ने तोड़ा अनशन, सबकी नजरें सोनम वांगचुक पर

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बहिष्कृत हितकारिणी सभा : 20 जुलाई को पड़ी महाड़ की हुंकार की बुनियाद

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    एनसीपी में शरद और अजीत गुट के विलय की संभावना, झारखंड बनेगा कारक

    July 20, 2026
    क्राइम

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026
    Latest Posts

    त्रिपुरा के डीजीपी अऩुराग धनकड़ की मौत, अपने कार्यालय में मृत पाए गए

    July 20, 2026

    कार, बाइक के बाद एथनॉल अब रसोई में? जानिये सरकार क्या बना रही योजना

    July 20, 2026

    AISA के तीन छात्र नेताओं ने तोड़ा अनशन, सबकी नजरें सोनम वांगचुक पर

    July 20, 2026

    बहिष्कृत हितकारिणी सभा : 20 जुलाई को पड़ी महाड़ की हुंकार की बुनियाद

    July 20, 2026

    एनसीपी में शरद और अजीत गुट के विलय की संभावना, झारखंड बनेगा कारक

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.