Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»कैसा रहेगा झारखंड का मौसम.. जानें, अपने इलाके का हाल
    जोहार ब्रेकिंग

    कैसा रहेगा झारखंड का मौसम.. जानें, अपने इलाके का हाल

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyJanuary 14, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    झारखंड
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : मौसम विज्ञान केंद्र रांची द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान में 14 जनवरी यानी मकर संक्रांति के दिन झारखंड की राजधानी रांची सहित राज्य के ज्यादातर जिलों में ठंड के साथ कोहरा भी रहने की संभावना है. झारखंड के कई हिस्सों में दिन की शुरुआत घने कोहरे और धुंध के साथ होगी. इसके बाद दिन चढ़ने के साथ ही आसमान में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है. लगभग पूरे झारखंड के कई जिलों में आसमान में आंशिक बादल बनने की वजह से तापमान में गिरावट के बावजूद ठंड का एहसास अधिक होगा.

    pic.twitter.com/sCRFSgswPY

    — Mausam Kendra, Ranchi (@mc_ranchi) January 13, 2025

    आगामी दिनों में मौसम का मिजाज

    मौसम केंद्र रांची के अनुसार आगामी 05 दिनों तक झारखंड में न्यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं हैं. वहीं राज्य के उत्तर पश्चिमी भाग में पड़ने वाले जिलों में अगले एक से दो दिनों में न्यूनतम 02 से 04℃ सेल्सियस की गिरावट होने के संकेत हैं. 14 जनवरी 2025 को राज्य में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा बनने की प्रबल संभावना है. इसके बाद दिन में आंशिक बादल छाये रहने की संभावना है.

    14 जनवरी यानी मकर संक्रांति वाले दिन रांची और आसपास का तापमान 10 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना व्यक्त की गई है. 15-18 जनवरी 2025 को राज्य में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे के कोहरे या धुंध बनने की संभवना है, उसके बाद आसमान में आंशिक बादल छाये रहेंगे. 19 जनवरी 2025 को सुबह की शुरुआत हल्के दर्जे की कोहरे और धुंध से होगी तत्पश्चात आसमान साफ हो जाएगा.

    बात दें कि सोमवार को झारखंड के ज्यादातर जिलों में हल्के कोहरे से दिन की शुरुआत हुई, इसके बाद आसमान में आंशिक बादल छाए रहे. बादल बनने की वजह से तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई. सोमवार को राज्य के ज्यादातर जिलों में न्यूनतम तापमान 10℃ से ऊपर ही रहा. राज्य का सबसे कम तापमान रांची के नामकुम में दर्ज किया गया. नामकुम में 9.0 डिग्री सेल्सियस तक पारा रहा. वहीं अधिकतम तापमान सरायकेला में 28.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ.

    रांची जिला का न्यूनतम तापमान 9.0℃ रहा, वहीं चतरा में न्यूनतम तापमान 10℃ रिकॉर्ड किया गया. हजारीबाग का न्यूनतम तापमान 12℃ और गुमला का न्यूनतम तापमान 9.9℃ रिकॉर्ड हुआ. रांची से सटे रामगढ़ जिला का न्यूनतम तापमान 12.7℃ रिकॉर्ड हुआ. इस दौरान आसमान में बादल छाने से अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है.

    एक नजर प्रमुख जिलों में तापमान की स्थिति पर :

    क्रमजिलाअधिकतम तापमान

    (℃)

    न्यूनतम तापमान

    (℃)

    1.रांची21.89.0
    2.पूर्वी सिंहभूम27.111.4
    3.पलामू18.614.3
    4.बोकारो25.513.1
    5.देवघर26.313.0
    6.धनबाद23.711.6
    7.गढ़वा17.713.7
    8.हजारीबाग21.112.0
    9.जामताड़ा25.810.5
    10.खूंटी25.910.3
    11.लातेहार19.110.7
    12.लोहरदगा21.413.0
    13.पाकुड़26.713.3
    14.रामगढ़23.112.7
    15.सिमडेगा26.314.2
    16.पश्चिमी सिंहभूम27.610.0
    17.चतरा20.812.6

    Also Read: रांची में नशे के तीन सौदागर गिरफ्तार

    Also Read: टीम वर्क से होगा समग्र विकास : वित्त मंत्री

    Also Read: झारखंड में खुलेंगे 80 सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस : शिक्षा मंत्री

    Also Read: पांच एकड़ के नशे की खेती तहस-नहस, एक अरेस्ट

    Also Read: लापता दो सगी बहनों को खोजने के लिये SIT गठित, IG ने दिये निर्देश

    Also Read: धालभूम में छापेमारी अभियान,तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर रोक

    Also Read: झारखंड विधानसभा का सत्र 24 फरवरी से शुरू, इस तारीख को पेश होगा बजट

    Also Read: झारखंड में ट्रेजरी अधिकारी को दाग दी गोली, इस हालत में मिली बॉडी

    Clouds cold Fog jharkhand Makar Sankranti Mist ranchi temperature Weather weather forecast कोहरा झारखंड ठंड तापमान धुंध बादल मकर संक्रांति मौसम मौसम पूर्वानुमान रांची
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड विधानसभा का सत्र 24 फरवरी से शुरू, इस तारीख को पेश होगा बजट
    Next Article रांची में रिटायर्ड कोल अफसर से 2.27 करोड़ की ठगी, पत्नी की जमा राशि भी उड़ायी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    करोड़ों का DMFT फंड, हजारों योजनाएं… फिर भी सारंडा की तस्वीर क्यों नहीं बदली?

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026
    खेल-सिनेमा

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026
    आदिवासी

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026: सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार, भीड़, आतंक और अपराध… हर मोर्चे पर रहेगी नजर

    July 17, 2026
    Latest Posts

    करोड़ों का DMFT फंड, हजारों योजनाएं… फिर भी सारंडा की तस्वीर क्यों नहीं बदली?

    July 18, 2026

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.