Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»रांची में रिटायर्ड कोल अफसर से 2.27 करोड़ की ठगी, पत्नी की जमा राशि भी उड़ायी
    क्राइम

    रांची में रिटायर्ड कोल अफसर से 2.27 करोड़ की ठगी, पत्नी की जमा राशि भी उड़ायी

    Team JoharBy Team JoharJanuary 14, 2025Updated:January 14, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    रांची
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : राजधानी रांची में साइबर ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां बरियातू थाना क्षेत्र निवासी रिटायर्ड कोयला कंपनी के एक अधिकारी से अपराधियों ने 2.27 करोड़ रुपए की ठगी कर ली गई. इस दौरान अपराधियों ने कोयला कंपनी के रिटायर्ड अधिकारी को 11 दिनों तक डिजिटल अरेस्ट रखा. ठगी की राशि में उनकी पत्नी के नाम जमा राशि भी है.

    मामले में भुक्तभोगी ने सीआईडी के साइबर थाने और साइबर क्राइम कंट्रोल नंबर 1930 पर कंप्लेन की है. साइबर थाने की पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की तहकीकात में जुट गई है.

    क्या है पूरा मामला

    दर्ज प्राथमिकी में भुक्तभोगी ने कहा है कि 10 दिसंबर 2024 को उनके निजी मोबाइल नंबर पर एक अनजान कॉल आया. कॉलर ने अपना नाम अभिराज शुक्ला बताया. कहा कि वह ट्राई का अधिकारी है. इसके बाद जनता को अवैध विज्ञापन और भ्रामक संदेश भेजने की कंप्लेन मिलने की बात कहकर झांसे में लिया. उन्हें अपने गिरोह के साथियों से वीडियो कॉल के जरिए जोड़कर मानसिक रूप से तोड़ दिया. साथ ही मोबाइल कैमरे के सामने रहते हुए 10 दिसंबर से 20 दिसंबर के दौरान आठ बार में अलग-अलग बैंक खाते में 2.27 करोड़ रुपये ट्रांसफर करवा लिये.

    महिला ने खुद को बताया दिल्ली क्राइम ब्रांच का अधिकारी

    इस गिरोह में एक महिला भी शामिल थी, जिसने अपना नाम पूनम गुप्ता बताया और यह भी कहा कि वह दिल्ली क्राइम ब्रांच की अधिकारी है. भुक्तभोगी कोल अफसर ने यह भी बताया कि इस ठगी में उनकी जिंदगीभर की जमा पूंजी चली गई. जब उन्हें ठगी का अहसास हुआ तो उन्होंने ठग के मोबाइल नंबर पर कॉल किया, लेकिन किसी ने रिसीव ही नहीं किया. बाद में उनके नंबर को ब्लॉक कर दिया गया. क्राइम ब्रांच दिल्ली का अधिकारी बन पूनम गुप्ता ने पीड़ित को डराकर, घर में मोबाइल कैमरा के सामने रहने को कहा.

    Also Read: झारखंड विधानसभा का सत्र 24 फरवरी से शुरू, इस तारीख को पेश होगा बजट

    Also Read: कैसा रहेगा झारखंड का मौसम.. जानें, अपने इलाके का हाल

    Also Read:रांची में नशे के तीन सौदागर गिरफ्तार

    2.27 crores 2.27 करोड़ bank transfer CID cyber police station criminal arrest criminal gang cyber crime cyber fraud Delhi Crime Branch Digital Arrest feeling of fraud Fir fraud amount Mental Pressure mobile camera Poonam Gupta ranchi Ranchi Police retired coal officer TRAI officer video call wife's deposit अपराधी गिरफ्तारी अपराधी गिरोह ट्राई अधिकारी ठगी का एहसास ठगी की राशि डिजिटल अरेस्ट दिल्ली क्राइम ब्रांच पत्नी की जमा राशि पूनम गुप्ता प्राथमिकी बैंक ट्रांसफर मानसिक दबाव मोबाइल कैमरा रांची रांची पुलिस रिटायर्ड कोल अफसर वीडियो कॉल साइबर अपराध साइबर क्राइम साइबर ठगी सीआईडी साइबर थाना
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकैसा रहेगा झारखंड का मौसम.. जानें, अपने इलाके का हाल
    Next Article अब घने कोहरे और धुंध में भी हो सकेगी फ्लाइट की लैंडिग, इस एयरपोर्ट पर लगा कैट वन सिस्टम

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    करोड़ों का DMFT फंड, हजारों योजनाएं… फिर भी सारंडा की तस्वीर क्यों नहीं बदली?

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026
    क्राइम

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026
    खेल-सिनेमा

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026
    आदिवासी

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Latest Posts

    करोड़ों का DMFT फंड, हजारों योजनाएं… फिर भी सारंडा की तस्वीर क्यों नहीं बदली?

    July 18, 2026

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.