Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    22 Apr, 2026 ♦ 3:43 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»ट्रैक्टर ने पुलिस वैन को ठोंका, गई जान, ASI सहित तीन घायल
    बिहार

    ट्रैक्टर ने पुलिस वैन को ठोंका, गई जान, ASI सहित तीन घायल

    Team JoharBy Team JoharDecember 31, 2024Updated:December 31, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जमुई: बिहार के जमुई जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है. सिकंदरा-जमुई मुख्य मार्ग पर अवैध लोहे से भरे ट्रैक्टर ने पुलिस की गश्ती वैन को टक्कर मार दी. इस हादसे में गश्ती वैन के चालक महेंद्र कुमार की मौत हो गई, जबकि एएसआई सहित तीन पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

    ट्रैक्टर रोकने की कोशिश में हुआ हादसा

    सूत्रों के अनुसार, सिकंदरा थाना की अवर निरीक्षक लक्ष्मी कुमारी देर रात सिकंदरा-जमुई मार्ग पर गश्ती कर रही थीं. इस दौरान उन्होंने एक ट्रैक्टर पर अवैध लोहा लदा देखा और उसे रोकने का प्रयास किया. ट्रैक्टर चालक पुलिस को देख कर तेज रफ्तार में भागने लगा. पुलिस वैन द्वारा पीछा किए जाने पर ट्रैक्टर ने गश्ती वाहन को जोरदार टक्कर मार दी. इस टक्कर में पुलिस वैन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. ड्राइवर महेंद्र कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महिला सब-इंस्पेक्टर लक्ष्मी कुमारी सहित तीन अन्य पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना की जानकारी मिलते ही सिकंदरा थाना प्रभारी मिंटू कुमार सिंह मौके पर पहुंचे. उन्होंने सभी घायलों को सिकंदरा रेफरल अस्पताल पहुंचाया. डॉक्टरों ने दो जवानों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जमुई सदर अस्पताल और एएसआई को पीएमसीएच रेफर कर दिया.

    ट्रैक्टर चालक फरार

    हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक घटनास्थल से फरार हो गया. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश जारी है. पुलिस का कहना है कि ट्रैक्टर पर अवैध लोहा ले जाया जा रहा था, जिसे रोकने के प्रयास में यह घटना घटी.

    अवैध लोहा अस्पताल जमुई ट्रैक्टर ट्रैक्टर चालक पुलिस गश्ती वैन पुलिसकर्मियों पर हमले पुलिसकर्मी प्रशासन फरार बिहार महेंद्र कुमार लक्ष्मी कुमारी सख्त कदम सिकंदरा सुरक्षा हादसा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleस्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को सस्ती मिलेगी बिजली
    Next Article दो रुपये किलो बिक रही गोभी, किसान ने ट्रैक्टर से रौंदी अपनी फसल

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    “नेताओं के कमरे से शुरू होता है करियर”: पप्पू यादव के बयान पर महिला आयोग ने थमाया नोटिस

    April 21, 2026
    ट्रेंडिंग

    जेडीयू विधायक दल की कमान श्रवण कुमार के हाथ, विधानसभा ने जारी किया नोटिफिकेशन

    April 21, 2026
    बिहार

    राजगीर रोपवे फिर शुरू: 13 दिन बाद पर्यटक फिर ले सकेंगे पहाड़ों के बीच हवाई सफर का आनंद

    April 21, 2026
    Latest Posts

    रांची में रेरा बिहार का संदेश- झारखंड के बिल्डर बिहार में करें निवेश

    April 21, 2026

    RMC का अल्टीमेटम: अवैध सीवर कनेक्शन जोड़ने वालों पर अब होगी सीधी कार्रवाई

    April 21, 2026

    एशियन चैंपियनशिप में झारखंड का डंका, विजयी खिलाड़ियों का DC भजंत्री ने बढ़ाया हौसला

    April 21, 2026

    62 CDPO और 237 लेडी सुपरवाइजर को CM हेमंत ने दिया नियुक्ति पत्र, बोल- काम के आधार पर मिलेगा सम्मान

    April 21, 2026

    “नेताओं के कमरे से शुरू होता है करियर”: पप्पू यादव के बयान पर महिला आयोग ने थमाया नोटिस

    April 21, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.