Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    17 Jun, 2025 ♦ 10:42 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जिमी कार्टर का 100 साल की उम्र में निधन
    ट्रेंडिंग

    अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जिमी कार्टर का 100 साल की उम्र में निधन

    Pushpa KumariBy Pushpa KumariDecember 30, 2024Updated:December 30, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jimmy Carter: अमेरिका के 39वें राष्ट्रपति जिमी कार्टर का 100 वर्ष की आयु में निधन हो गया. बताया जा रहा है कि वे काफी समय से बीमार थे और उनके निधन से दुनियाभर में शोक की लहर दौड़ गई. बता दें कि कार्टर का भारत से गहरा संबंध रहा था और उनकी यात्रा आज भी याद की जाती है. 1977 में, आपातकाल के बाद और जनता पार्टी की जीत के बाद, वे भारत यात्रा करने वाले पहले अमेरिकी राष्ट्रपति थे. 3 जनवरी 1978 को जिमी कार्टर और उनकी पत्नी रोसालिन कार्टर ने हरियाणा के दौलतपुर-नसीराबाद गांव का दौरा किया. इस यात्रा ने गांववासियों पर गहरी छाप छोड़ी और उन्होंने इस क्षेत्र का नाम ‘कार्टरपुरी’ रख दिया. इस यात्रा के बाद कार्टर के कार्यकाल में व्हाइट हाउस के साथ इस गांव के लोगों का संपर्क भी कायम रहा. जब 2002 में जिमी कार्टर को नोबेल शांति पुरस्कार मिला तो इस गांव में भी खुशी का माहौल था और पूरे गांववासियों ने मिलकर जश्न मनाया था.

    जिमी कार्टर का मूंगफली किसान से राष्ट्रपति तक का सफर

    जिमी कार्टर राजनीति में आने से पहले एक मूंगफली किसान थे और इसके अलावा उन्होंने अमेरिकी नौसेना में भी लेफ्टिनेंट के रूप में सेवा दी थी. उन्होंने अपनी राजनीतिक यात्रा की शुरुआत जॉर्जिया के गवर्नर के रूप में की और फिर 1977 से 1981 तक संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति के रूप में काम किया. उनका जीवन बहुत ही प्रेरणादायक रहा और वे एकमात्र पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति थे, जिन्होंने 100 साल की उम्र तक जीवित रहने का सम्मान हासिल किया.

    जिमी कार्टर को 2002 में मिला था नोबेल शांति पुरस्कार

    जिमी कार्टर भारत से व्यक्तिगत रूप से जुड़े हुए थे. उनकी मां लिलियन ने 1960 के दशक के अंत में पीस कॉर्प्स के तहत भारत में स्वास्थ्य स्वयंसेवक के रूप में काम किया था. कार्टर का राष्ट्रपति कार्यकाल 1977 से 1981 तक था और उनके नेतृत्व में अमेरिका ने मध्य-पूर्व क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण कूटनीतिक कदम उठाए थे. कार्टर को 2002 में नोबेल शांति पुरस्कार से नवाजा गया था, जो उनके वैश्विक शांति प्रयासों के लिए एक बड़ा सम्मान था.

    100 वर्ष 2002 अमेरिका के 39वें राष्ट्रपति अमेरिकी नौसेना कार्टर सेंटर कार्टरपुरी कूटनीतिक कदम जिमी कार्टर जॉर्जिया गवर्नर नोबेल शांति पुरस्कार पीस कॉर्प्स भारत यात्रा मध्य पूर्व मूंगफली किसान राष्ट्रपति कार्यकाल शांति प्रयास हरियाणा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगिरकर संभला सोना, चांदी का भाव स्थिर, जानें रांची सर्राफा बाजार का रेट
    Next Article ISRO का SpaDeX मिशन : अंतरिक्ष में नई ऊंचाई पर भारत, दुनिया सलाम करेगी

    Related Posts

    देश

    ऑनलाइन निवेश के नाम पर साइबर ठग ने महिला से ठगे 29 लाख रुपए

    June 17, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    राजधानी में वकील और नेता से मांगी रंगदारी, नहीं देने पर अंजाम भुगतने की दी धमकी

    June 17, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड शराब घोटाला : ACB ने पूर्व उत्पाद कमिश्नर अमित प्रकाश को किया अरेस्ट

    June 17, 2025
    Latest Posts

    भाजपा के झूठे आरोपों की राजनीति से जनता गुमराह नहीं होगी: विनोद कुमार पांडेय

    June 17, 2025

    जमशेदपुर के हजारों प्री मैट्रिक विद्यार्थियों को अब तक नहीं मिली छात्रवृत्ति, नाराज हुए DC

    June 17, 2025

    बिजली की चपेट में आये दो मजदूर, 16 वर्षीय किशोर भी शामिल…

    June 17, 2025

    ऑनलाइन निवेश के नाम पर साइबर ठग ने महिला से ठगे 29 लाख रुपए

    June 17, 2025

    रांची में मूसलाधार बारिश की चेतावनी, जिला प्रशासन ने निचले इलाकों में रहने वालों को किया अलर्ट

    June 17, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.