Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    4 Nov, 2025 ♦ 1:08 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»जम्मू-कश्मीरः पाक की नापाक हरकत , सेना से मुठभेड़ जारी, दो आतंकी ढेर
    देश

    जम्मू-कश्मीरः पाक की नापाक हरकत , सेना से मुठभेड़ जारी, दो आतंकी ढेर

    Team JoharBy Team JoharJune 13, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    जम्मू। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सेना और आतंकियों के बीच चल रही मुठभेड़ में दो दहशतगर्द ढेर कर दिए गए हैं। समाचार एजेंसी के अनुसार सुरक्षा बलों ने दो आतंकी माए गिराए हैं। तलाशी अभियान जारी है।

    आपको बता दें कि पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। उसने शुक्रवार को भी उत्तरी कश्मीर के उड़ी सेक्टर में रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर भारी गोलाबारी की। इसमें एक महिला की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य नागरिक भी घायल हुए हैं। 
    उधर पुंछ के कीरनी सेक्टर में उसने घुसपैठ कराने के लिए जबरदस्त गोलाबारी करने के साथ ही बैट हमले की कोशिश की, जिसे सेना ने नाकाम कर दिया। दोनों मोर्चो पर सेना ने जबरदस्त जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान की एक दर्जन चौकियां तबाह कर दीं।

    इसमें पाकिस्तान के आठ सैनिक मारे गए, जबकि 19 सैनिक घायल हुए हैं। दूसरी ओर रात आठ बजे पाकिस्तानी सेना ने पुंछ के बालाकोट और राजोरी के बालाकोट में भी गोलाबारी शुरू कर दी जो देर रात तक जारी थी।

    शुक्रवार शाम 4.25 बजे पाकिस्तानी सेना ने कसबा और कीरनी में सेना की चौकियों और रिहायशी इलाकों को निशाना बना कर मोर्टार से गोलाबारी शुरू कर दी।

    इस बीच पाकिस्तानी सेना की शह पर आतंकियों के साथ ही बैट ने कीरनी फारवर्ड क्षेत्र में हमले की कोशिश की जिसे सेना ने यूनिवर्सल मशीनगनों और राकेट लांचर दागकर नाकाम बनाया। इससे बैट सदस्यों को पीछे भागना पड़ा। पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा के काफी दूर से तोपों का प्रयोग करते हुए कुछ गोले दागे जो डोकरी और बगयादरा में गिरे।

    Crime news Latest news National news Online news terrorists
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरामगढ़ में होम क्वारंटाइन में प्रवासी श्रमिक ने की आत्महत्या
    Next Article प्रवासी मजदूरों से भरी बस-स्कार्पियो की टक्कर, बस का चालक घायल

    Related Posts

    दिल्ली की खबरें

    CITES ने वनतारा को दी क्लीन चिट, सुप्रीम कोर्ट के बाद फिर मिली सराहना

    November 4, 2025
    टेक्नोलॉजी

    OpenAI ने ChatGPT GO सब्सक्रिप्शन 12 महीने तक किया मुफ्त, भारतीय यूजर्स की मौज

    November 4, 2025
    कारोबार

    सेंसेक्स और निफ्टी में हल्की गिरावट, रुपये में मजबूती

    November 4, 2025
    Latest Posts

    पटना PMCH में शुरू हुआ नया चर्म रोग वार्ड, मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी

    November 4, 2025

    WPL 2026 : RCB ने किया बड़ा कोचिंग बदलाव, मालोलन रंगराजन हेड कोच

    November 4, 2025

    CITES ने वनतारा को दी क्लीन चिट, सुप्रीम कोर्ट के बाद फिर मिली सराहना

    November 4, 2025

    PM मोदी आज बिहार की इन महिलाओं से करेंगे सीधे संवाद

    November 4, 2025

    तेजस्वी का बड़ा ऐलान- एकमुश्त देंगे माई बहिन योजना के 30 हजार रुपए

    November 4, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.