Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»बिहार : कोरोना से 148 नये सक्रमित, कुल पॉजिटिव 6096
    बिहार

    बिहार : कोरोना से 148 नये सक्रमित, कुल पॉजिटिव 6096

    Team JoharBy Team JoharJune 13, 2020Updated:June 13, 2020No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    पटना। बिहार में कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ रहे मामलों के बीच पिछले चौबीस घंटे के दौरान अलग-अलग जिलों में 148 लोग पॉजिटिव पाए गए, जिससे राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6096 हो गई।

    स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार देर शाम आई जांच रिपोर्ट के आधार पर बताया कि मुजफ्फरपुर जिले में 13, कैमूर में सात, सीवान में पांच, पटना और पश्चिम चंपारण में चार-चार, नालंदा, सारण, औरंगाबाद और सीतामढ़ी में तीन-तीन, भागलपुर और पूर्वी चंपारण में दो-दो तथा पूर्णिया, रोहतास, खगड़िया और वैशाली में एक-एक समेत कुल 53 लोगों के संक्रमण की चपेट में आने की पुष्टि हुई है, जिनमें चार महिलाएं भी हैं।

    इससे पूर्व जारी गुरुवार देर रात की रिपोर्ट के हवाले से बताया गया कि रोहतास में 12, कटिहार और भागलपुर में 11-11, मधुबनी में 10, सहरसा और समस्तीपुर में आठ-आठ बक्सर में छह, जहानाबाद में पांच, सारण और बेगूसराय में चार-चार, अरवल में तीन, भोजपुर, बांका और लखीसराय में दो-दो तथा गया, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, अररिया, किशनगंज, जमुई और पटना में एक-एक समेत कुल 95 लोग पॉजिटिव हुए हैं। इनमें 13 महिलाएं शामिल हैं। इस तरह 148 लोगों के कोरोना संक्रमण की चपेट में आने से बिहार में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6096 हो गई है।

    इस बीच स्वास्थ्य विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह ने बताया कि आज आई रिपोर्ट में जहानाबाद में एक युवक की मौत कोरोना संक्रमण से होने की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि जहानाबाद जिले में मदनगंज का रहने वाला 27 वर्षीय मृतक युवक हाल ही में दिल्ली से लौटा था। यहां पहुंचते ही उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसे हेल्थ क्वारंटाइन केंद्र में भर्ती कराया गया। स्वाब सैंपल लेने के बाद उसे गया के अनुग्रह नारायण मगध चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल (एएनएमसीएच) में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस तरह राज्य में संक्रमण से जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 35 हो गई है।

    #Bihar News coronavirus cases covid 19 Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleइराक में तैनात अपने सैनिकों की संख्या और कम करेगा अमेरिका
    Next Article रामगढ़ में होम क्वारंटाइन में प्रवासी श्रमिक ने की आत्महत्या

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    टाइगर हिल से तिरंगे तक: कारगिल युद्ध की वो कहानी, जिसे हर भारतीय को जानना चाहिए

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सड़कों पर उतरा युवाओं का गुस्सा, क्या बड़े जनआंदोलन की आहट है?

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई ताकत, 720 नई एंबुलेंस खरीदेगी सरकार

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कांग्रेस के प्रदर्शन पर बीजेपी का पलटवार, रांची-पटना में घेराव से बढ़ा सियासी पारा

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आज का दिन भारतीय बैंक के इतिहास में अहम मोड़ साबित क्यों हुआ?

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहारः बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर का पलड़ा कैसे है भारी, बता रहे हैं शिवानंद तिवारी

    July 15, 2026
    Latest Posts

    हेमंत सोरेन का बड़ा कदम: अब आसान होगी ड्राइविंग लाइसेंस की प्रक्रिया, जमशेदपुर में खुलेगा IDTR

    July 28, 2026

    संत रविदास संपूर्ण मानवता के पथप्रदर्शक: अर्जुन मुंडा, देशभर में निकलेगी ‘समरस यात्रा’

    July 28, 2026

    CJP Protest पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, नाबालिग छात्रों को तुरंत रिहा करने का निर्देश

    July 28, 2026

    CJP वॉलंटियर जुनैद पहुंचे सुप्रीम कोर्ट कहा: पुलिस ने मुझे उठाया, 6 घंटे गाड़ी में घुमाया, देहरादून रोड पर छोड़ा

    July 28, 2026

    ऑपरेशन नवजीवन-II का असर: झारखंड में 16 माओवादियों ने छोड़ी हिंसा, हथियार डालकर चुना मुख्यधारा का रास्ता

    July 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.