Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»भारत-कुवैत के बीच ऊर्जा, रक्षा और व्यापार में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति, स्वदेश लौटे पीएम मोदी
    देश

    भारत-कुवैत के बीच ऊर्जा, रक्षा और व्यापार में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति, स्वदेश लौटे पीएम मोदी

    Team JoharBy Team JoharDecember 23, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुवैत की अपनी ऐतिहासिक दो दिवसीय यात्रा पूरी कर स्वदेश लौट आए. 43 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली यात्रा थी. कुवैत के अमीर शेख मेशल अल-अहमद अल-जबर अल-सबाह के निमंत्रण पर हुई इस यात्रा में दोनों देशों के बीच व्यापार, ऊर्जा, रक्षा और प्रौद्योगिकी सहित कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर सहमति बनी.

    जेसीसी गठन से द्विपक्षीय संबंधों को मिलेगा नया आयाम

    इस यात्रा का एक बड़ा परिणाम भारत और कुवैत के बीच जॉइंट कमिशन काउंसिल (जेसीसी) का गठन रहा. यह तंत्र दोनों देशों के विदेश मंत्रियों के नेतृत्व में द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा और निगरानी करेगा. इसके तहत व्यापार, ऊर्जा, शिक्षा और कौशल विकास जैसे क्षेत्रों में सहयोग के लिए नए संयुक्त कार्य समूह (जेडब्ल्यूजी) बनाए गए हैं.

    व्यापार और निवेश में साझेदारी का विस्तार

    कुवैत ने भारत में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश को बढ़ावा देने वाले कदमों का स्वागत किया और प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य सेवा, पर्यटन और खाद्य सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा की. दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय व्यापार को एक स्थायी और मजबूत कड़ी के रूप में विकसित करने पर बल दिया.

    ऊर्जा और रक्षा में गहरी साझेदारी

    भारत और कुवैत ने तेल और गैस उत्पादन, पेट्रोकेमिकल, नवीकरणीय ऊर्जा और ऊर्जा व्यापार में सहयोग बढ़ाने की सहमति जताई. इसके अलावा, दोनों देशों ने रक्षा के क्षेत्र में समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए, जिसके तहत संयुक्त सैन्य अभ्यास, समुद्री सुरक्षा, और रक्षा उपकरणों के संयुक्त विकास को बढ़ावा दिया जाएगा.

    प्रौद्योगिकी और कृत्रिम बुद्धिमत्ता में सहयोग

    दोनों देशों ने अर्धचालकों, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और उभरती प्रौद्योगिकियों में सहयोग को लेकर रुचि व्यक्त की. बी2बी सहयोग, ई-गवर्नेंस और आईटी नीतियों में सहयोग पर भी चर्चा की गई.

     

    ऊर्जा साझेदारी कुवैत यात्रा कृत्रिम बुद्धिमत्ता जेसीसी गठन द्विपक्षीय संबंध नवीकरणीय ऊर्जा निवेश अवसर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रौद्योगिकी सहयोग भारत-कुवैत संबंध रक्षा समझौता विदेशी निवेश व्यापार सहयोग समुद्री सुरक्षा सैन्य अभ्यास
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleतेज रफ्तार ट्रक ने फुटपाथ पर सो रहे लोगों को रौंदा, तीन की गई जान, छह घायल
    Next Article टंडवा में जाली कागजातों से कोयला तस्करी का बड़ा मामला, हाईवा जब्त

    Related Posts

    आदिवासी

    आदिवासी ही भारत की प्रकृति के असली संरक्षक : किशन रेड्डी

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CJP की जेपी नड्डा से हुई मुलाकात, जानिए क्या हुई बात?

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    संसद तक पहुंचे CJP समर्थक, अभिजीत दीपके पुलिस हिरासत में

    July 20, 2026
    क्राइम

    त्रिपुरा के डीजीपी अऩुराग धनकड़ की मौत, अपने कार्यालय में मृत पाए गए

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कार, बाइक के बाद एथनॉल अब रसोई में? जानिये सरकार क्या बना रही योजना

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    AISA के तीन छात्र नेताओं ने तोड़ा अनशन, सबकी नजरें सोनम वांगचुक पर

    July 20, 2026
    Latest Posts

    प्रसूता मौत मामले में भाजपा ने कहा, डीजीपी ने सांसद तक का फोन नहीं उठाया

    July 20, 2026

    डूरंड कप-2026: पहली बार रांची बनेगी मेजबान, जानिए दर्शकों के लिए क्या है खास

    July 20, 2026

    डीजे संदीप प्रमाणिक हत्याकांड : मुख्य आरोपी अभिषेक सिंह समेत 10 दोषी करार

    July 20, 2026

    आदिवासी ही भारत की प्रकृति के असली संरक्षक : किशन रेड्डी

    July 20, 2026

    CJP की जेपी नड्डा से हुई मुलाकात, जानिए क्या हुई बात?

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.