Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»रांची में क्रिसमस की धूम, शहर सजने लगा है रंग-बिरंगे लाइट्स और सजावट से
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में क्रिसमस की धूम, शहर सजने लगा है रंग-बिरंगे लाइट्स और सजावट से

    Team JoharBy Team JoharDecember 22, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: क्रिसमस का त्योहार नजदीक आते ही रांची शहर रंग-बिरंगे सजावट और रोशनियों से सजने लगा है. हर साल 25 दिसंबर को मनाए जाने वाले इस त्योहार का ईसाई समाज के लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं. शहरभर में क्रिसमस के लिए बाजार सज गए हैं और घरों तथा चर्चों में सजावट का काम जोर-शोर से चल रहा है. क्रिसमस के दिन को लेकर शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर रंग-बिरंगे क्रिसमस स्टार, क्रिसमस ट्री, म्यूजिकल सांता, सांता कैप, बॉल जैसी सजावटी सामान ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया है. राजधानी की सड़कों और बाजारों को आकर्षक लाइट्स से सजाया गया है. विशेष रूप से पुरूलिया रोड से लेकर लोयला ग्राउंड तक लाइटिंग की व्यवस्था खूबसूरती से की गई है. इसके साथ ही सड़क किनारे क्रिसमस ट्री, सेल्फी प्वाइंट्स और स्टेज भी बनाए गए हैं.

    लोयला मैदान में पेड़ों को सजाया गया है और एलइडी स्क्रीन सहित लाइट और साउंड सिस्टम के लिए अलग-अलग पावर बैकअप की सुविधा भी दी गई है. गिरिजाघरों में भी विशेष सजावट की जा रही है, जहां रंग रोगन और लाइटिंग के साथ तैयारियां जोरों पर हैं. मसीह समाज अब उस पल का इंतजार कर रहा है जब यीशू मसीह का आगमन होगा.

    इस दौरान, बेकरी दुकानों में क्रिसमस केक की भी भारी डिमांड देखी जा रही है. दुकानदारों का कहना है कि प्लम केक, चोको लावा, वैनिला, चॉकलेट और स्ट्रॉबेरी केक के ऑर्डर अब आने लगे हैं. साथ ही क्रिसमस से जुड़ी सजावटी सामग्री जैसे क्रिसमस ट्री, ग्रीटिंग्स कार्ड्स, कैंडल सेट, गिफ्ट बॉक्स और हैंगिंग स्टार्स की बिक्री भी जोरों पर है.

     

    उपहार केक कैंडल सेट क्रिसमस क्रिसमस ट्री गिफ्ट बॉक्स गिरिजाघर चर्च चॉकलेट डिमांड त्योहार प्लम केक बाजार बेकरी मसीह समाज रंग-बिरंगे सितारे रांची रांची शहर लाइट्स लोयला मैदान वैनिला केक सजावट सांता सेल्फी प्वाइंट स्ट्रॉबेरी केक.
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकर्ज चुकाने में असमर्थ पिता की 7 साल की बेटी को राजस्थान में बेच दिया गया, तीन आरोपी गिरफ्तार
    Next Article फोन न उठाने वाले अधिकारियों पर गिरेगी गाज, लापरवाही पर नौकरी से होगी छुट्टी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: करीब 6 हजार करोड़ खर्च के बाद भी अधूरी सुबर्णरेखा परियोजना, विशेष पैकेज नहीं देगा केंद्र

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बाढ़ प्रभावित असम की मदद को आगे आया झारखंड, 3 करोड़ रुपये देगा राज्य

    August 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC PT रद्द करो, CBI जांच कराओ, नहीं तो सड़क पर उतरेगा आजसू : सुदेश महतो

    August 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खर्च का हवाला देकर रिटायरमेंट उम्र बढ़ाने से इनकार नहीं कर सकते राज्य: सुप्रीम कोर्ट

    August 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी में सुधार को लेकर योगेंद्र यादव ने हेमंत सोरेन को क्या सलाह दी?

    August 6, 2026
    क्राइम

    आसाराम को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली बेल, कहा- फिलहाल जमानत की जरूरत नहीं

    August 6, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: करीब 6 हजार करोड़ खर्च के बाद भी अधूरी सुबर्णरेखा परियोजना, विशेष पैकेज नहीं देगा केंद्र

    August 7, 2026

    बाढ़ प्रभावित असम की मदद को आगे आया झारखंड, 3 करोड़ रुपये देगा राज्य

    August 6, 2026

    JPSC PT रद्द करो, CBI जांच कराओ, नहीं तो सड़क पर उतरेगा आजसू : सुदेश महतो

    August 6, 2026

    खर्च का हवाला देकर रिटायरमेंट उम्र बढ़ाने से इनकार नहीं कर सकते राज्य: सुप्रीम कोर्ट

    August 6, 2026

    जेपीएससी में सुधार को लेकर योगेंद्र यादव ने हेमंत सोरेन को क्या सलाह दी?

    August 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.