Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»देश»फोन न उठाने वाले अधिकारियों पर गिरेगी गाज, लापरवाही पर नौकरी से होगी छुट्टी
    देश

    फोन न उठाने वाले अधिकारियों पर गिरेगी गाज, लापरवाही पर नौकरी से होगी छुट्टी

    Team JoharBy Team JoharDecember 22, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जोहार लाइव न्यूज़ डेस्क: नगर निगम गुरुग्राम के आयुक्त अशोक कुमार गर्ग ने कहा कि इंजीनियरिंग ब्रांच के अधिकारी क्षेत्र में सीवर ओवरफ्लो व ब्लाकेज संबंधी शिकायतों पर गंभीरता से कार्रवाई करते हुए उसका त्वरित समाधान सुनिश्चित करें।

    उन्होंने कहा कि अधिकारी सबसे पहले नागरिकों को अंतरिम राहत उपलब्ध कराएं तथा स्थायी समाधान की दिशा में कार्य शुरू कराएं। यह निर्देश निगमायुक्त ने अपने कार्यालय में इंजीनियरिंग विंग के अधिकारियों के साथ हुई बैठक में दिए।

    नागरिकों को तुरंत अंतरिम राहत उपलब्ध कराएं

    निगमायुक्त ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सभी अधिकारी आमजन के फोन जरूर उठाएं। इसके अलावा विभिन्न वाट्सएप ग्रुप में आने वाली शिकायतों को तुरंत ही नोट करें तथा उसका समाधान करके जानकारी ग्रुप में सांझा जरूर करें।

    उन्होंने कहा कि अब से अगर किसी भी अधिकारी की फोन नहीं उठाने संबंधी शिकायत आती है, तो उसके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा कार्य में कोताही को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा बार-बार एक ही शिकायत आने पर संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई होगी।

    नियम 7 और 8 के तहत कार्रवाई होगी

    पहली बार शिकायत मिलने पर चेतावनी दी जाएगी, जबकि दूसरी बार कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा। इसी प्रकार अगर शिकायत तीसरी बार आती है, तो नियम-8 के तहत तथा चौथी बार शिकायत मिलने पर नियम-7 के तहत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि बार-बार शिकायत जिस भी अधिकारी की आएगी तो उसे सेवामुक्त करने की कार्रवाई भी की जा सकती है।

    90 प्रतिशत शिकायतें सीवरेज से संबंधित

    निगमायुक्त ने कहा कि प्रत्येक कार्य दिवस आयोजित होने वाले समाधान शिविरों में 90 प्रतिशत शिकायतें सीवरेज से संबंधित आ रही हैं। उन्होंने इस प्रकार की स्थिति पहली बार देखी है कि शहर में अधिकतर शिकायत सीवर जाम या ओवरफ्लो से संबंधित आ रही हैं।इसके समाधान की दिशा में गंभीरता से कार्य करने की आवश्यकता है। बैठक में संयुक्त आयुक्त जयवीर यादव, चीफ इंजीनियर मनोज यादव सहित सभी कार्यकारी अभियंता, सहायक अभियंता व कनिष्ठ अभियंता शामिल थे।

    government gurugram India india government nagar nigam gurugram new rule
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची में क्रिसमस की धूम, शहर सजने लगा है रंग-बिरंगे लाइट्स और सजावट से
    Next Article गिरिडीह में दामोदर यादव की हत्या पर प्रदर्शन, ग्रामीणों ने थाने का घेराव किया

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड राज्यसभा चुनाव : सीएम हेमंत और कल्पना सोरेन पहुंचे विधानसभा, वोटिंग जारी

    June 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोरहाट एयरबेस पर बड़ा हादसा, लैंडिंग के दौरान दो हिस्सों में बंटा वायुसेना का AN-32

    June 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पेट्रोल-डीजल पर सरकार का बड़ा एक्शन, बड़े ग्राहकों की पंपों से खरीद पर 90 दिन तक रोक

    June 12, 2026
    Latest Posts

    दिल्ली जाने की अटकलों पर लगा विराम, शनि शिंगणापुर धाम गए सीएम हेमंत सोरेन

    June 22, 2026

    पूर्व DIG भवेश कुमार ठाकुर का निधन, ईमानदार पुलिस अधिकारी के रूप में हमेशा किए जाएंगे याद

    June 22, 2026

    झारखंड का काला सच : कोयला माफिया की सुरंगों में दफन जिंदगियां और खोता राजस्व

    June 22, 2026

    झारखंड में चीखते गांव, तड़पते हाथी : 5 साल में 474 मौ’तें

    June 22, 2026

    झारखंड : आखिर जिलों के एसपी से क्यों नाराज चल रहा पुलिस मुख्यालय, जानिये पूरा मामला

    June 22, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.