Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»जीएसटी चोरी पर कसा शिकंजा, ‘ट्रैक एंड ट्रेस’ सिस्टम से होगी टैक्स चोरी की सख्त निगरानी
    ट्रेंडिंग

    जीएसटी चोरी पर कसा शिकंजा, ‘ट्रैक एंड ट्रेस’ सिस्टम से होगी टैक्स चोरी की सख्त निगरानी

    Team JoharBy Team JoharDecember 22, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिली: राजस्थान के जैसलमेर में हुई जीएसटी काउंसिल की 55वीं बैठक में सरकार ने टैक्स चोरी पर लगाम लगाने के लिए बड़ा कदम उठाया है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में ‘ट्रैक एंड ट्रेस’ सिस्टम को मंजूरी दी गई है. ये खास तरीके से काम करेगा, जिससे टैक्स चोरी करने वालों पर शिकंजा सकने में आसानी होगी.

    ऐसे काम करेगा सरकार का सिस्टम

    सरकार ने टैक्स चोरी करने वालों पर शिकंजा कसने और इन्हें रोकने के लिए अब ‘ट्रैक एंड ट्रेस’ ट्रैकिंग सिस्टम लागू करने का फैसला किया है. इस प्रस्ताव पर शनिवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) की अध्यक्षता में हुई जीएसटी काउंसिल की बैठक में मुहर लगाई गई.

    ये भी पढ़ें पॉपकॉर्न पर GST: अब फ्लेवर के हिसाब से देना होगा ज्यादा टैक्स, जानें पूरी डिटेल

    इस सिस्टम के काम करने के तरीके के बारे में बात करें, तो जीएसटी काउंसिल की ओर से बताया गया कि Track And Trace के तहत उन वस्तुओं या पैकेट पर एक विशिष्ट चिह्न लगाया जाएगा, जिनमें टैक्स चोरी की संभावनाएं ज्यादा है. इससे सप्लाई चेन में उनको ट्रैक करना और भी आसान होगा. ऐसा करने से टैक्स चोरी करने वाले अपने काम को अंजाम नहीं दे पाएंगे और अगर वो ऐसा करेंगे तो आसानी से पकड़ लिए जाएंगे.

    टैक्स चोरी पर रहेगी पैनी नजर

    पीटीआई के मुताबिक, GST Council की ओर से बताया गया इस प्रस्ताव को मंजूरी देने का उद्देश्य केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (CGST) अधिनियम, 2017 में धारा 148A के जरिए एक प्रावधान शामिल करना है, ताकि टैक्स चोरी की संभावना वाले उत्पादों की निगरानी करने और पता लगाने (ट्रैक एंड ट्रेस) के तंत्र को लागू करने के लिए सशक्त बनाया जा सके. अब ये सिस्टम डेवलप करने के लिए एक कानूनी ढांचा उपलब्ध होगा और सप्लाई चेन में टैक्स चोरी की संभावना वाली वस्तुओं पर नजर रखने में आसानी होगी.

    कानूनी ढांचा. केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर जीएसटी काउंसिल जीएसटी चोरी जीएसटी दर जैसलमेर बैठक टैक्स अपराध टैक्स अपराधियों. टैक्स चोरी टैक्स दर टैक्स निगरानी ट्रैक एंड ट्रेस सिस्टम निर्मला सीतारमण पॉपकॉर्न टैक्स लाइफ इंश्योरेंस सप्लाई चेन हेल्थ इंश्योरेंस
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदिल्ली में महिला सम्मान योजना: कल से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, हर महीने मिलेंगे 2100 रुपये
    Next Article बहन की शादी के लिए लड़का खोज रहे भाई को दाग दी गोली, एम्स रेफर

    Related Posts

    आदिवासी

    क्या है चोंगप्रेंग और कौन हैं सदागर, जिनकी बात पीएम मोदी कर रहे हैं

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    क्या बदला इस छात्र आंदोलन से?

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आपकी EMI बढ़ेगी या घटेगी? RBI की ब्याज दर को लेकर आया बड़ा अनुमान

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    1939 से आज तक… कैसे भारत की सबसे बड़ी सुरक्षा ढाल बनी सीआरपीएफ

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    LGBTQ समाज का हिस्सा, उन्हें सम्मान और समान स्थान मिलना चाहिए: मोहन भागवत

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कोकरॉच जनता पार्टी के बाद दिखा E20 जनता पार्टी, मांगा 100 प्रतिशत पेट्रोल

    July 26, 2026
    Latest Posts

    Johar Live Exclusive झारखंडः हॉल में सोती हैं छात्राएं, खरीद कर पीते हैं पानी, कक्षाओं में सांप, क्या बंद हो जाएगा राज्य का इकलौता सरकारी होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज?

    July 27, 2026

    जेपीएससी घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते को 28 जुलाई को पूछताछ के लिए सीआईडी का समन

    July 27, 2026

    क्या है चोंगप्रेंग और कौन हैं सदागर, जिनकी बात पीएम मोदी कर रहे हैं

    July 27, 2026

    झारखंडः पांच महिलाओं सहित, 16 माओवादियों ने किया सरेंडर, देखें पूरी लिस्ट

    July 27, 2026

    क्या बदला इस छात्र आंदोलन से?

    July 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.