Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»पॉपकॉर्न पर GST: अब फ्लेवर के हिसाब से देना होगा ज्यादा टैक्स, जानें पूरी डिटेल
    देश

    पॉपकॉर्न पर GST: अब फ्लेवर के हिसाब से देना होगा ज्यादा टैक्स, जानें पूरी डिटेल

    Team JoharBy Team JoharDecember 22, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली: अगर आप थिएटर या घर पर पॉपकॉर्न का आनंद लेते हैं, तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है. GST काउंसिल की 55वीं बैठक, जो शनिवार को राजस्थान के जैसलमेर में आयोजित हुई, में पॉपकॉर्न पर टैक्स बढ़ाने का बड़ा फैसला लिया गया. अब पॉपकॉर्न पर फ्लेवर के हिसाब से अलग-अलग GST रेट लागू होंगे.

    फ्लेवर के हिसाब से पॉपकॉर्न पर 3 तरह के GST

    काउंसिल की बैठक में Popcorn पर GST लगाने के प्रस्ताव पर सहमति बनी है और रेडी-टू-ईट पॉपकॉर्न पर भी टैक्स रेट्स को लेकर पूरी डिटेल सामने आ गई है. इस पर गौर करें, तो अगर आपके द्वारा खरीदा गया पॉपकॉर्न साधारण नमक और मसालों से तैयार किया गया है और ये पैकेज्ड और लेबल्ड नहीं है, तो फिर इस पर 5 फीसदी की दर से जीएसटी लागू होगा. वहीं दूसरी ओर अगर यही यही नमक और मसालों वाला पॉपकॉर्न पैकेज्ड और लेबल्ड होकर बेचा जाता है, जो फिर इस पर टैक्स की दर 5% की जगह बढ़कर 12% हो जाएगी. यही नहीं अगर चीनी यानी Sugar फ्लेवर वाले पॉपकॉर्न की बात करें, तो फिर इसे खरीदने पर सबसे ज्यादा जेब कटेगी. दरअसल, जीएसटी काउंसिल की बैठक में जिस प्रस्ताव पर सहमति बनी है, उसके मुताबिक, चीनी जैसे कारमेल से तैयार पॉपकॉर्न को ‘चीनी कन्फेक्शनरी’ की कैटेगरी में रखा गया है और इस पर 18 फीसदी की दर से जीएसटी लगेगा.

    ये भी पढ़ें GST: हेल्थ और लाइफ इंश्योरेंस प्रीमियम में कटौती नहीं, प्री-ऑन्ड वाहनों पर बढ़ी जीएसटी दर

    बैठक के अन्य बड़े फैसले

    55वीं GST काउंसिल की बैठक में पॉपकॉर्न के अलावा कई अन्य मुद्दों पर भी चर्चा हुई और फैसले लिए गए

    पुरानी कारों पर GST

    • ईवी, पेट्रोल, डीजल कारों की पुनर्बिक्री करने वाली कंपनियों को मार्जिन मूल्य पर 18% GST देना होगा.
    • इंडिविजुअल खरीदार या विक्रेता के लिए यह दर 12%होगी.
    • फोर्टिफाइड चावल GST दर घटाकर 5% की गई.
    • जीन थेरेपी इसे पूरी तरह से GST मुक्त कर दिया गया.
    • फ्लाई ऐश वाले एसीसी ब्लॉक्स GST दर 18% से घटाकर 12% की गई.
    • काली मिर्च और किशमिश किसान द्वारा आपूर्ति पर GST नहीं लगेगा.

    टल गए अहम फैसले

    बैठक में कई अहम मुद्दों पर सहमति नहीं बन सकी:
    हेल्थ और लाइफ इंश्योरेंस पर GST रेट घटाने का प्रस्ताव टाल दिया गया.
    Zomato और Swiggy पर फूड डिलीवरी के GST रेट कम करने का प्रस्ताव लंबित रहा.
    होटल और रेस्टोरेंट पर 18% GST को घटाकर 5% करने का फैसला नहीं हुआ.

    पॉपकॉर्न का महंगा होना निश्चित रूप से थिएटर और मील्स का आनंद लेने वालों के लिए नई चुनौती लेकर आएगा. GST काउंसिल की इस बैठक से जुड़े अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें.

    55वीं GST बैठक GST काउंसिल बैठक GST स्लैब Zomato और Swiggy टैक्स कारमेल पॉपकॉर्न टैक्स काली मिर्च और किशमिश GST चीनी फ्लेवर पॉपकॉर्न जीन थेरेपी छूट नमक मसाले वाला पॉपकॉर्न पुरानी कार GST पॉपकॉर्न का बाजार पॉपकॉर्न कारोबार पॉपकॉर्न पर GST फूड डिलीवरी GST फोर्टिफाइड चावल GST फ्लाई ऐश ब्लॉक्स GST फ्लेवर के हिसाब से टैक्स लाइफ इंश्योरेंस GST हेल्थ इंश्योरेंस GST होटल और रेस्टोरेंट GST
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में शिक्षकों के स्थानांतरण नियमावली में बदलाव की तैयारी
    Next Article जिन्दा जल गए 3 लोग, रात में ठंड से बचाव के लिए अलाव जलाकर सोए थे

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    CJP Protest पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, नाबालिग छात्रों को तुरंत रिहा करने का निर्देश

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CJP वॉलंटियर जुनैद पहुंचे सुप्रीम कोर्ट कहा: पुलिस ने मुझे उठाया, 6 घंटे गाड़ी में घुमाया, देहरादून रोड पर छोड़ा

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    World Hepatitis Day 2026: क्या है हेपेटाइटिस, क्यों कहा जाता है साइलेंट किलर और कैसे करें बचाव

    July 28, 2026
    आदिवासी

    क्या है चोंगप्रेंग और कौन हैं सदागर, जिनकी बात पीएम मोदी कर रहे हैं

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    क्या बदला इस छात्र आंदोलन से?

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आपकी EMI बढ़ेगी या घटेगी? RBI की ब्याज दर को लेकर आया बड़ा अनुमान

    July 27, 2026
    Latest Posts

    हेमंत सोरेन का बड़ा कदम: अब आसान होगी ड्राइविंग लाइसेंस की प्रक्रिया, जमशेदपुर में खुलेगा IDTR

    July 28, 2026

    संत रविदास संपूर्ण मानवता के पथप्रदर्शक: अर्जुन मुंडा, देशभर में निकलेगी ‘समरस यात्रा’

    July 28, 2026

    CJP Protest पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, नाबालिग छात्रों को तुरंत रिहा करने का निर्देश

    July 28, 2026

    CJP वॉलंटियर जुनैद पहुंचे सुप्रीम कोर्ट कहा: पुलिस ने मुझे उठाया, 6 घंटे गाड़ी में घुमाया, देहरादून रोड पर छोड़ा

    July 28, 2026

    ऑपरेशन नवजीवन-II का असर: झारखंड में 16 माओवादियों ने छोड़ी हिंसा, हथियार डालकर चुना मुख्यधारा का रास्ता

    July 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.