Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»खलारी थाना में गोली फायरिंग मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी
    झारखंड

    खलारी थाना में गोली फायरिंग मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

    Team JoharBy Team JoharDecember 20, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : खलारी थाना क्षेत्र के ग्राम पुरनी राय में 5 अक्टूबर 2024 को वादी शंकर महतो के घर के दरवाजे पर गोली फायर करने की घटना में पुलिस ने दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं. गिरफ्तार आरोपियों में सोनालाल महतो उर्फ छन्नु यादव और दीपक कुमार उर्फ दीपु शामिल हैं.

    पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 19 दिसंबर 2024 को छापामारी करते हुए इन दोनों को बुढमू और बमने से गिरफ्तार किया. पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया और बताया कि वे अन्य दो साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम देने के लिए पहले इलाके की रैंकी करने गए थे. जब वादी और अन्य लोग पूजा कार्यक्रम में मंदिर गए थे, तब चार अपराधी दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर वादी के घर पहुंचे और दरवाजे पर गोली फायर कर धमकी देकर फरार हो गए.

    गिरफ्तार आरोपियों से घटना में प्रयुक्त एक यामाहा MT15 मोटरसाइकिल, दो मोबाइल फोन और घटना के बाद वादी को धमकी देने के लिए उपयोग किया गया एयरटेल का सीम कार्ड बरामद किया गया हैं. पुलिस ने अन्य दो आरोपियों की पहचान कर ली है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी कर रही हैं.

    इस घटना में गिरफ्तार किए गए आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी हैं. सोनालाल महतो उर्फ छन्नु यादव के खिलाफ बुढमू थाना में पहले भी कई मामले दर्ज हैं, जिनमें हत्या का प्रयास और आर्म्स एक्ट शामिल हैं.

    पुलिस ने मामले की जांच जारी रखते हुए कहा है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. छापामारी दल में थाना प्रभारी विजय कुमार सिंह, पु०अ०नि० कपिलदेव यादव, पु०अ०नि० मुकेश कुमार और आरक्षी कलेंद्र कु० साह शामिल थे, जिन्होंने इस कार्रवाई में अहम भूमिका निभाई.

    Also Read : JSSC CGL परीक्षा रद्द करने की मांग पर प्रदर्शन में देवेंद्रनाथ महतो समेत 100 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

    airtel sim card Arms Act arrest ongoing Bamne Budhmu bullet firing crime confession criminal history criminal on motorcycle Deepak Kumar kalendra kumar kapildev yadav Khalari police station kidnapping threat mobile phone Mukesh Kumar police arrest police raid team puja program Raid ranchi Shankar Mahato Sonalal Mahato Two accused arrested vijay kumar singh Yamaha MT15 motorcycle अपराध स्वीकार अपहरण की धमकी आपराधिक इतिहास आर्म्स एक्ट एयरटेल सीम कार्ड कपिलदेव यादव कलेंद्र कु० साह खलारी थाना गिरफ्तारी जारी गोली फायरिंग छापामारी दीपक कुमार दो आरोपी गिरफ्तार पुलिस गिरफ्तारी पुलिस छापामारी दल पूजा कार्यक्रम बमने बुढ़मू मुकेश कुमार मोटरसाइकिल पर अपराधी मोबाइल फोन यामाहा MT15 मोटरसाइकिल रांची विजय कुमार सिंह शंकर महतो सोनालाल महतो
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची पुलिस ने छेड़छाड़ मामलों के खिलाफ निकाला पैदल मार्च, शिकायत दर्ज करने की दी जानकारी
    Next Article आलोक ह’त्याकांड : जमशेदपुर पुलिस ने 48 घंटे के अंदर किया खुलासा, भाजपा कार्यकर्ता समेत पांच गिरफ्तार

    Related Posts

    क्राइम

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026
    आदिवासी

    बातचीत: दादा-दादी की कहानियों से निकली ‘आंगेन’ ने रचा इतिहास, पहली बार नेशनल अवॉर्ड तक पहुंचा संथाली सिनेमा

    July 19, 2026
    क्राइम

    सीएम, तीन आईएएस-आईपीएस और ‘उड़ता झारखंड’ पर कस दिया लगाम

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.