Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»हनीमून पर कश्मीर नहीं मक्का जाओ, दामाद ने न मानी बात तो ससुर ने कर दिया एसिड अटैक
    क्राइम

    हनीमून पर कश्मीर नहीं मक्का जाओ, दामाद ने न मानी बात तो ससुर ने कर दिया एसिड अटैक

    Team JoharBy Team JoharDecember 19, 2024Updated:December 19, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    महाराष्ट्र: महाराष्ट्र के कल्याण में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां मामूली विवाद के बाद ससुर ने अपने नए नवेले दामाद पर तेजाब से हमला कर दिया. इस हमले में दामाद गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बाजारपेठ पुलिस ने आरोपी ससुर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है.

    पूरा मामला

    घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार, ईबाद फाल्के अपने परिवार के साथ कल्याण पश्चिम इलाके में रहते हैं. एक महीने पहले उनकी शादी जकी खोटाल की बेटी से हुई थी. शादी के बाद ईबाद हनीमून पर कश्मीर जाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन उनके ससुर जकी खोटाल ने उन्हें सलाह दी कि वे कश्मीर न जाकर मक्का मदीना जाएं और वहां नमाज अदा करें. इस बात को लेकर ससुर और दामाद के बीच पिछले कुछ दिनों से विवाद चल रहा था. जकी खोटाल इस बात से नाराज थे कि उनका दामाद उनकी सलाह नहीं मान रहा था.

    ये भी पढ़ें भूमि विवाद को लेकर पूरे परिवार पर हुआ खतरनाक हमला, एक की गई जान, चार घायल

    बीती रात करीब 8 बजे, ईबाद जब कल्याण के लालचौकी क्षेत्र से अपने घर लौट रहा था, तो नाराज ससुर जकी एक रिक्शे में बैठकर उसके पास पहुंचे और तेजाब से उसपर हमला कर दिया. हमला इतना गंभीर था कि ईबाद गंभीर रूप से झुलस गया और उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया. फिलहाल, ईबाद का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है. घटना के बाद आरोपी ससुर जकी खोटाल फरार हो गया, और बाजारपेठ पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए जांच शुरू कर दी है. पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 326 (खतरनाक हथियारों से हमला) के तहत मामला दर्ज किया गया है.

    अपराध अस्पताल आईपीसी धारा 326 ईबाद फाल्के उत्तर प्रदेश एसिड अटैक कल्याण गंभीर रूप से घायल जकी खोटाल झांसी तेजाब से हमला तेजाब हमला दामाद पुलिस प्रशासन फरार आरोपी बाजारपेठ पुलिस मक्का मदीना विवाद ससुर हनीमून
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड शिक्षकों के पारस्परिक स्थानांतरण के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, जानें पूरी खबर
    Next Article गिरिडीह नगर निगम की अवैध टोल टैक्स वसूली पर लगी रोक, हाईकोर्ट ने कही ये बात

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    SC/ST Reservation: सुप्रीम कोर्ट में केंद्र का हलफनामा, SC/ST आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं हो सकती

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खर्च का हवाला देकर रिटायरमेंट उम्र बढ़ाने से इनकार नहीं कर सकते राज्य: सुप्रीम कोर्ट

    August 6, 2026
    क्राइम

    आसाराम को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली बेल, कहा- फिलहाल जमानत की जरूरत नहीं

    August 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC छात्र आंदोलन: सरकार से वार्ता के लिए छात्र प्रतिनिधिमंडल तैयार, JPSC-JSSC Reform Manch ने जारी की सूची

    August 6, 2026
    क्राइम

    2013 रेप केस में तरुण तेजपाल को 10 साल की जेल, बॉम्बे हाई कोर्ट ने सुनाई सजा

    August 6, 2026
    क्राइम

    झारखंड: दलमा में बड़ी नक्सली साजिश नाकाम, सागर सिंह समेत तीन हार्डकोर माओवादी गिरफ्तार

    August 6, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: CBI जांच की मांग पर सदन में संग्राम, सत्ता पक्ष बोला- CID से डर क्यों?

    August 7, 2026

    National Handloom Day 2026 : बनारसी से तसर तक, जानिए क्यों भारत की असली पहचान है हथकरघा

    August 7, 2026

    SC/ST Reservation: सुप्रीम कोर्ट में केंद्र का हलफनामा, SC/ST आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं हो सकती

    August 7, 2026

    झारखंड: करीब 6 हजार करोड़ खर्च के बाद भी अधूरी सुबर्णरेखा परियोजना, विशेष पैकेज नहीं देगा केंद्र

    August 7, 2026

    बाढ़ प्रभावित असम की मदद को आगे आया झारखंड, 3 करोड़ रुपये देगा राज्य

    August 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.