Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»क्राइम»भूमि विवाद को लेकर पूरे परिवार पर हुआ खतरनाक हमला, एक की गई जान, चार घायल
    क्राइम

    भूमि विवाद को लेकर पूरे परिवार पर हुआ खतरनाक हमला, एक की गई जान, चार घायल

    Team JoharBy Team JoharDecember 19, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    साहिबगंज: साहिबगंज जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हाजीपुर दियारा पश्चिम टोला में गुरुवार सुबह भूमि विवाद के चलते एक अधेड़ व्यक्ति की हत्या कर दी गई. इस हमले में मृतक के परिवार के चार सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है. घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना प्रभारी मदन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है.

    भूमि विवाद से शुरू हुआ था झगड़ा

    जानकारी के मुताबिक, यह विवाद बुधवार शाम को खेतों में पानी पटाने को लेकर शुरू हुआ था. दोनों पक्षों में मामूली विवाद के बाद बात झगड़े तक पहुंच गई. हालांकि, मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों पक्षों को समझाकर झगड़ा शांत करवा दिया था. लेकिन अगले दिन सुबह, एक पक्ष ने धारदार हथियारों से हमला कर दिया. हमलावरों के पास तलवार, चाकू, भाला, फरसा जैसी चीजें थीं. इस हमले में मृतक भूप नारायण रजक की हत्या कर दी गई. मृतक के परिवार के चार सदस्य भी इस हमले में गंभीर रूप से घायल हुए हैं. घायलों में मृतक के पुत्र चीकू रजक, ओम प्रकाश रजक, धर्मेंद्र रजक और पत्नी सरीता देवी शामिल हैं. दो घायलों को साहिबगंज सदर अस्पताल भेजा गया है, जबकि दो अन्य गंभीर घायलों को पीरपैंती सदर अस्पताल से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है.

    ये भी पढ़ें ‘पागल हो गए हैं अमित शाह, इस्तीफा देकर जल्द से जल्द भाग जाना चाहिए’, लालू यादव का केंद्रीय गृहमंत्री पर बड़ा प्रहार

    घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ किशोर तिर्की घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की. पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस हत्याकांड और हमले से जुड़े सभी पहलुओं का पता चला जाएगा.

     

    अधेड़ की हत्या एसडीपीओ किशोर तिर्की ओम प्रकाश रजक घटना स्थल घायलों चाकू चीकू रजक झगड़ा तलवार धर्मेंद्र रजक धारदार हथियार पीरपैंती सदर अस्पताल पुलिस जांच फरसा बिहार भाला भूमि विवाद मदन कुमार मुफस्सिल थाना सदर अस्पताल सदर थाना सरीता देवी साहिबगंज हत्या हाजीपुर दियारा हायर सेंटर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबेटी ने ही मां की ले ली जान, जानें क्या था विवाद
    Next Article राहुल गांधी ने दिया धक्का, भाजपा एमपी प्रतापचंद्र सारंगी गिरकर चोटिल, हॉस्पिटल में भर्ती

    Related Posts

    आदिवासी

    पलक झपकी और खेल खत्म, झारखंड के देवगन मरांडी ने इंटरनेशनल रिंग में रचा इतिहास

    July 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    66 साल का विश्वास, लाखों छात्रों के सपनों का आधार बना रांची विश्वविद्यालय

    July 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    इस्तीफा मिलने की अकुलाहट के बीच इस्तीफों के इतिहास का किस्सा

    July 12, 2026
    Latest Posts

    पलक झपकी और खेल खत्म, झारखंड के देवगन मरांडी ने इंटरनेशनल रिंग में रचा इतिहास

    July 12, 2026

    66 साल का विश्वास, लाखों छात्रों के सपनों का आधार बना रांची विश्वविद्यालय

    July 12, 2026

    इस्तीफा मिलने की अकुलाहट के बीच इस्तीफों के इतिहास का किस्सा

    July 12, 2026

    रांची : RSS कार्यालय हमले का आरोपी पाकिस्तानी शाहबाज पर कसा एनआईए का शिकंजा, क्या है मामला?

    July 11, 2026

    “BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष की औकात बूथ अध्यक्ष जितनी भी नहीं”… बांकीपुर प्रत्याशी बदला तो भाजपा पर बरसा राजद

    July 11, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.