Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    13 May, 2026 ♦ 4:49 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»बिहार : बिगड़ैल बेटे को बेदखल कर पांच करोड़ की संपत्ति हाथियों के नाम कर दी
    बिहार

    बिहार : बिगड़ैल बेटे को बेदखल कर पांच करोड़ की संपत्ति हाथियों के नाम कर दी

    Team JoharBy Team JoharJune 10, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    पटना। केरल में गर्भवती हथिनी की हत्या के बीच एक सुकून भरी खबर बिहार से आई है। पटना में एक शख्स ने अपनी 5 करोड़ की संपत्ति दो हाथियों के नाम कर दी। अख्तर इमाम नाम का यह शख्स पटना दानापुर के जानीपुर का रहने वाला है। इमाम ने अपने दो हाथियों को 5 करोड़ की जायदाद का मालिक बनाकर हर किसी को चौंका दिया।

    इमाम के मुताबिक, उनका बेटा गलत रास्ते पर चला गया, इसलिए उसे जायदाद से बेदखल कर आधी संपत्ति पत्नी और आधी संपत्ति हाथियों के नाम कर दी। इमाम ने रजिस्ट्री ऑफिस जाकर दोनों हाथियों के नाम दस्तावेज भी बनवा दिए हैं।

    अख्तर इमाम का कहना है कि अब अगर उन्हें कुछ भी जाता है तो सारी संपत्ति ऐरावत संस्था के नाम हो जाएगी ताकि इन हाथियों का संरक्षण हो और इन्हें तस्करों से बचाया जा सके। दोनों हाथियों के नाम संपत्ति करने वाले इमाम को लोग हाथियों वाला कहकर भी पुकारते हैं। अख्तर इमाम ने दोनों हाथियों का नाम भी रखा है। एक का नाम ‘मोती’ तो दूसरे का नाम ‘रानी’ है। अख्तर इमाम ऐरावत संस्था के मुख्य प्रबंधक भी हैं। इनका पूरा जीवन हाथियों के लिए ही समर्पित रहा है।

    अख्तर इमाम बताते हैं कि एक बार मुझ पर जानलेवा हमला किया गया था, लेकिन हाथियों ने मुझे बचा लिया था। पिस्तौल हाथ में लिए बदमाश जब मेरे कमरे की तरफ बढ़ने लगे तो हाथी इसे देखकर चिंघाड़ने लगे। इसी बीच मेरी नींद खुल गई और शोर मचाने पर बदमाश भाग निकले।

    अख्तर इमाम ने अपने बेटे को उसकी गलत हरकतों के कारण संपत्ति से बेदखल किया है। उनका कहना है कि जायदाद के चक्कर में उनके बेटे ने अपनी प्रेमिका के साथ दुष्कर्म का झूठा आरोप लगाकर उन्हें जेल भिजवा दिया था। जांच में आरोप झूठा पाया गया। अख्तर कहते हैं कि मेरे बेटे मेराज ने पशु तस्करों से मिलकर भी साजिश रची थी। लेकिन वह पकड़ा गया। इसलिए अब मैंने अपनी पूरी जायदाद हाथी के नाम कर दी है।

    Bihar news Elephant Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleफ्लैट खरीदारों को बकाया ऋण दें बैंक : सुप्रीम कोर्ट
    Next Article मकानमालिकों द्वारा किराया माफ़ करने के लिए सरकार गंभीर हो : आयुष राज वर्मा

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    बिहार के 5 जिलों में तैनात होंगे ग्रामीण एसपी, सम्राट कैबिनेट ने दी मंजूरी

    May 13, 2026
    क्राइम

    रांची में मोबाइल छिनतई पर पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, आरोपी गिरफ्तार

    May 13, 2026
    चतरा

    वाहन चेकिंग में शराब तस्करी का खुलासा, बिहार सप्लाई से पहले 96 बोतल अंग्रेजी दारू जब्त

    May 13, 2026
    Latest Posts

    बिहार के 5 जिलों में तैनात होंगे ग्रामीण एसपी, सम्राट कैबिनेट ने दी मंजूरी

    May 13, 2026

    PLFI उग्रवादी मोहन कुमार चढ़ा खूंटी पुलिस के हत्थे, मिट्टी में गाड़कर छिपाए हथियार बरामद

    May 13, 2026

    ईसीएल-बीसीसीएल पहुंचे कोयला राज्य मंत्री, झरिया के लोगों को राहत की उम्मीद

    May 13, 2026

    दुमका में नाबालिग से गैंगरे’प, तीन आरोपियों को पुलिस ने दबोचा

    May 13, 2026

    रांची में मोबाइल छिनतई पर पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, आरोपी गिरफ्तार

    May 13, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.