Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    2 Aug, 2025 ♦ 11:54 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»विदेश»ट्रंप ने कहा, महात्मा गांधी की प्रतिमा को विकृत करना ‘अपमानजनक’
    विदेश

    ट्रंप ने कहा, महात्मा गांधी की प्रतिमा को विकृत करना ‘अपमानजनक’

    Team JoharBy Team JoharJune 9, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि महात्मा गांधी की मूर्ति को अज्ञात लोगों द्वारा विरूपित किया जाना अपमानजनक है। दरअसल, कुछ दिनों पहले अमेरिका में अफ्रीकी-अमेरिकन अश्वेत व्यक्ति जॉर्ज फ्लॉयड की पुलिस हिरासत में मौत के बाद हिंसक प्रदर्शन हुए। इसी दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों ने महात्मा गांधी की मूर्ति पर स्प्रे पेंटिंग करके उसे नुकसान पहुंचाया।

    यह घटना वॉशिंगटन डीसी में भारतीय दूतावास के बाहर दो जून और तीन जून की मध्यरात्रि को हुई थी। इसके बाद दूतावास के अधिकारियों ने स्थानीय कानून प्रवर्तन एजेंसियों के समक्ष शिकायत दर्ज कराई थी। सोमवार को व्हाइट हाउस में टिप्पणी के दौरान ट्रंप ने घटना को अपमानजनक बताया।

    भारतीय दूतावास ने मामले की शुरुआती जांच के लिए अमेरिकी विदेश विभाग के साथ-साथ मेट्रोपॉलिटन पुलिस और नेशनल पार्क सर्विस के समक्ष इसे उठाया है। मूर्ति की शीघ्र बहाली को लेकर अमेरिकी विदेश विभाग, मेट्रोपॉलिटन पुलिस और राष्ट्रीय उद्यान सेवा मिलकर काम कर रहे हैं।

    फरवरी में भारत यात्रा के दौरान अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप और प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप ने गुजरात के अहमदाबाद में स्थित गांधी आश्रम में कुछ वक्त बिताया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने व्यक्तिगत रूप से उन्हें इस ऐतिहासिक स्थल का दौरा करवाया था। इसके अलावा ट्रंप और मेलानिया ने नई दिल्ली में राजघाट पर बापू की समाधि स्थली पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी थी।

    पिछले हफ्ते शीर्ष अमेरिकी सांसदों और ट्रंप अभियान ने मूर्ति के विरूपित करने की घटना की निंदा की थी। ट्रंप विजय वित्त समितियों के राष्ट्रीय अध्यक्ष किंबर्ली गिलफॉयल ने ट्वीट कर कहा था, ‘बहुत निराशाजनक।’ वहीं वॉशिंगटन डीसी में उत्तरी कैरोलिना के सांसद टॉम टिलिस ने कहा, ‘गांधी प्रतिमा को विरूपित करना शर्मनाक है।’ उन्होंने कहा कि गांधी शांतिपूर्ण विरोध के अग्रणी थे।

    #World news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहजारीबाग : कार ने बाइक को मारी टक्कर, बाइकसवार की मौत
    Next Article मजदूरों को 15 दिन के भीतर उनके इच्छित स्थानों पर भेजा जाये: सुप्रीम कोर्ट

    Related Posts

    Facts

    अमेरिकी कोल्ड ड्रिंक कंपनी ने फिर से शुरू किया केन शुगर का इस्तेमाल, जानिए क्या है ये और इसके फायदे

    August 2, 2025
    विदेश

    अमेरिका ने भारत समेत कई देशों पर लगाया नया टैरिफ, 7 अगस्त से लागू होंगे नए नियम

    August 1, 2025
    विदेश

    रूस में 8.7 तीव्रता का शक्तिशाली आया भूकंप, कई देशों में सुनामी की चेतावनी

    July 30, 2025
    Latest Posts

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहुंचे इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल, मिनिस्टर रामदास सोरेन का जाना हाल…

    August 2, 2025

    से’क्स स्कैंडल मामला : पूर्व सांसद और जेडीएस नेता प्रज्वल रेवन्ना को उम्रकैद की सजा

    August 2, 2025

    जमशेदपुर में पार्किंग विवाद में डिलीवरी बॉय की पिटाई, पुलिस ने कार्रवाई से किया इनकार

    August 2, 2025

    सरायकेला के इस इलाके में मिला 125 किलो विस्फोटक, किया गया नष्ट

    August 2, 2025

    प्रदेश राजद ने बनाए पांच प्रवक्ता, लिस्ट जारी

    August 2, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.