Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    4 Jun, 2026 ♦ 12:18 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»क्राइम»कमलपुर डकैती कांड का पर्दाफाश, हाइवा चालक निकला मास्टरमाइंड, सात गिरफ्तार
    क्राइम

    कमलपुर डकैती कांड का पर्दाफाश, हाइवा चालक निकला मास्टरमाइंड, सात गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharDecember 12, 2024Updated:December 12, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जमशेदपुर: जमशेदपुर  के पास स्थित कमलपुर थाना क्षेत्र के बनकुंचिया स्थित मां तारा कंस्ट्रक्शन कंपनी में शनि-रविवार की रात हुई डकैती कांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. इस डकैती के मास्टरमाइंड के रूप में हाइवा चालक सनातन तांती उर्फ सोनू सामने आया है, जिसने अपने साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया था. पुलिस ने इस मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो सरायकेला-खरसावां जिले के विभिन्न इलाकों के निवासी हैं. गिरफ्तार आरोपियों में सरायकेला-खरसावां जिले के चौका निवासी सनातन तांती उर्फ सोनू, तमाड़ निवासी संदीप कुमार, प्रकाश महतो, अशोक महतो, उमेश कुमार महतो, अड़की थाना क्षेत्र के गांगू मुंडा उर्फ गूंगा मुंडा और उमेश कुमार महतो शामिल हैं. पुलिस ने इन आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त हथियार, एक कार, लूटे गए 1.20 लाख रुपये और एक मोबाइल फोन बरामद किए हैं.

    घटना के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि डकैती की यह वारदात शनि-रविवार की रात को घटित हुई, जब आरोपियों ने मां तारा कंस्ट्रक्शन कंपनी के कार्यालय में घुसकर लूटपाट की. कंपनी के कर्मचारियों और सुरक्षा गार्ड को बंधक बना कर आरोपियों ने कार्यालय से पैसे और अन्य कीमती सामान लूट लिया.  पुलिस के अनुसार, सनातन तांती उर्फ सोनू ने अपने साथियों के साथ मिलकर पहले कंपनी के आसपास की रेकी की थी और फिर इस वारदात को अंजाम दिया. उसने इस डकैती को सटीक तरीके से प्लान किया और अपने साथियों को इसमें शामिल किया.

    घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने यह भी बताया कि घटना के दौरान आरोपियों ने किसी तरह के जानलेवा हथियार का इस्तेमाल नहीं किया था, लेकिन उनके पास हथियार जरूर थे, जिन्हें जब्त कर लिया गया है.

    ये भी पढ़ें सुबह-सुबह अंधाधुंध फायरिंग से दहला अस्पताल परिसर, मांगी थी रंगदारी

     

    अड़की थाना अशोक महतो उमेश कुमार महतो कमलपुर डकैती कांड गांगू मुंडा गिरफ्तारी गूंगा मुंडा घटना की जांच चौका डकैती तमाड़ तमाड़ निवासी पुलिस पुलिस की कार्रवाई बनकुंचिया मां तारा कंस्ट्रक्शन कंपनी मास्टरमाइंड मोबाइल फोन लूटपाट लूटे गए पैसे सनातन तांती सरायकेला-खरसांवा सरायकेला-खरसावां जिला सात आरोपी हथियार हाइवा चालक
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शाहिद इक़बाल ने की भेंट, पाकुड़ जिले की समस्याओं का रखा मुद्दा
    Next Article कांग्रेस विधायक दल का सस्पेंस खत्म, अनूप सिंह बने मुख्य सचेतक, प्रदीप यादव को मिला नेता का पद

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    नामकुम में अड्डेबाजी और नशाखोरी के खिलाफ पुलिस ने मारा छापा… देखें वीडियो

    June 3, 2026
    जामताड़ा

    जामताड़ा नगर पंचायत में अवैध वसूली का आरोप, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल ने खोला मोर्चा

    June 3, 2026
    झारखंड

    रामगढ़ में खेल परिसरों का डीसी ऋतुराज ने किया औचक निरीक्षण, दिए जरूरी निर्देश

    June 3, 2026
    Latest Posts

    नामकुम में अड्डेबाजी और नशाखोरी के खिलाफ पुलिस ने मारा छापा… देखें वीडियो

    June 3, 2026

    जामताड़ा नगर पंचायत में अवैध वसूली का आरोप, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल ने खोला मोर्चा

    June 3, 2026

    रामगढ़ में खेल परिसरों का डीसी ऋतुराज ने किया औचक निरीक्षण, दिए जरूरी निर्देश

    June 3, 2026

    डीसी ने मोहनपुर प्रखंड कार्यालय का किया निरीक्षण, कामकाज में तेजी लाने के दिए निर्देश

    June 3, 2026

    हजारीबाग में मासूम से दरिंदगी का खुलासा, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम होने पर आरोपी ने की ह’त्या

    June 3, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.