Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    2 Aug, 2025 ♦ 4:23 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जामताड़ा»मिट्टी और किसान दोनों भगवान की तरह पूजा जाना चाहिए : अरविंद मुर्मू
    जामताड़ा

    मिट्टी और किसान दोनों भगवान की तरह पूजा जाना चाहिए : अरविंद मुर्मू

    Pushpa KumariBy Pushpa KumariDecember 6, 2024Updated:December 6, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जामताड़ा: जवाहर नवोदय विद्यालय तांबाजोर, जामताड़ा में मृदा स्वास्थ्य दिवस पर किसान मित्रों को सम्मान देने हेतू कार्यक्रम आयोजित किया गया. सम्मान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अरविंद मुर्मू, प्रमुख, तांबाजोर उपस्थित हुए. जिला कृषि पदाधिकारी, लव कुमार, कृषि निरीक्षक एवं अन्य की उपस्थिति में छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए. प्राचार्या डाॅ प्रीति श्रीवास्तव ने 25 किसानों एवं अतिथियों को अंग वस्त्र प्रदान कर उनका सम्मान किया. प्राचार्या ने बताया कि नवोदय विद्यालय समिति, मुख्यालय द्वारा मृदा जांच से संबंधित दिए गये कार्य हेतु उन्होंने स्नातकोत्तर शिक्षक, रसायन विज्ञान, योगेश महावर एवं विज्ञान शिक्षक मोहम्मद जफीर आलम को प्रभार दिया था. दोनों शिक्षकों ने बहुत सुनियोजित तरीके से छात्र छात्राओं द्वारा 50 किसान मित्रों से मृदा लेकर जांच की एवं उनके पोषक तत्व की जानकारी प्राप्त कर मृदा स्वास्थ्य कार्ड निकाला. प्रमुख अरविंद मुर्मू ने मिट्टी की महत्ता पर प्रकाश डाला एवं बच्चों को उत्प्रेरित किया. जिला कृषि पदाधिकारी ने क्विज कराकर छात्रों को उत्साहित किया. प्राचार्या ने कहा बिना मिट्टी जीवन की कल्पना भी नहीं किया जा सकता. किसान और मिट्टी को भगवान के रुप में आदर दिया जाना चाहिए. ये हम सबके अन्नदाता हैं. विद्यार्थियों को विज्ञान की मदद से मृदा की जांच करना आना चाहिए ताकि वे अपना सहयोग प्रदान कर किसान मित्रों को खेती के लिए समुन्नत बनाने में अपना योगदान दे सकें. कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका सबिता कुमारी ने किया. वरीय शिक्षिक जितेन्द्र पाण्डेय ने धन्यवाद ज्ञापन किया. कार्यक्रम में जवाहर नवोदय विद्यालय तांबाजोर के अन्य शिक्षक एवं सभी कर्मी उपस्थित थे.

    जवाहर तांबाजोर मिट्टी मुख्यालय विद्यार्थियों शिक्षक श्रीवास्तव
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसंजय यादव छोटे भाई जैसे, उनके मंत्री बनने से नाराजगी नहीं, दोनों मिलकर काम करेंगे : सुरेश पासवान
    Next Article लाल सलाम से संबोधन… और रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ से मांग डाली 50 लाख की रंगदारी

    Related Posts

    गिरिडीह

    गिरिडीह में 100 से अधिक दुकानों पर चल बुलडोजर, अतिक्रमण को लेकर की गई कार्रवाई

    August 2, 2025
    झारखंड

    चार साल से लंबित मामलों की समीक्षा, सरायकेला एसपी ने दिए जांच में तेजी के निर्देश

    August 2, 2025
    गढ़वा

    सिर दर्द की शिकायत के बाद मेडिका में भर्ती हुए विधायक अनंत प्रताप देव

    August 2, 2025
    Latest Posts

    गिरिडीह में 100 से अधिक दुकानों पर चल बुलडोजर, अतिक्रमण को लेकर की गई कार्रवाई

    August 2, 2025

    चार साल से लंबित मामलों की समीक्षा, सरायकेला एसपी ने दिए जांच में तेजी के निर्देश

    August 2, 2025

    सिर दर्द की शिकायत के बाद मेडिका में भर्ती हुए विधायक अनंत प्रताप देव

    August 2, 2025

    झारखंड कांग्रेस OBC आरक्षण बढ़ाने के लिए इस दिन राजभवन के सामने करेगी प्रदर्शन… जानें

    August 2, 2025

    CBSE कक्षा 10 कंपार्टमेंट परीक्षा परिणाम जल्द घोषित होने की संभावना, जानिए पूरी जानकारी…

    August 2, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.