Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखंड सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार : कांग्रेस की दिल्ली में आज बड़ी बैठक, मंत्रियों के नामों पर आलाकमान की लगेगी मुहर
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार : कांग्रेस की दिल्ली में आज बड़ी बैठक, मंत्रियों के नामों पर आलाकमान की लगेगी मुहर

    Team JoharBy Team JoharDecember 2, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : झारखंड सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर आईएनडीआईए गठबंधन में चर्चाएं जारी हैं. झामुमो, कांग्रेस और राजद के बीच तय फार्मूला (छह-चार-एक) के बावजूद मंत्रियों के नामों की घोषणा अब तक नहीं हुई है. दावा किया जा रहा है कि झामुमो के मंत्रियों के नाम तय हो गए हैं, जबकि कांग्रेस में इस मामले में अभी मंथन ही चल रहा है. विधानसभा सत्र के पहले, जो 9 दिसंबर से शुरू होने वाला है, हेमंत सोरेन के मंत्रिमंडल का विस्तार किए जाने की संभावना है. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो और अन्य नेताओं के साथ सोमवार को बैठक होगी, जिसमें मंत्रियों, विधायक दल के नेता और उपनेता के नामों पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा.

    कांग्रेस की इस बार नई है रणनीति

    हर पार्टी अपने-अपने प्रमंडल और जातीय समीकरणों को ध्यान में रखते हुए मंत्रियों के नाम तय करने की कोशिश कर रही है, ताकि राज्यभर का उचित प्रतिनिधित्व हो सके और पार्टी में नाराजगी कम हो. कांग्रेस इस बार विधायक दल के नेता को अलग रखने और चार मंत्री बनाए जाने की योजना पर काम कर रही है. कांग्रेस आलाकमान को इस प्रस्ताव पर निर्णय लेना है, जो पार्टी की अगली रणनीति का निर्धारण करेगा.

    दिल्ली में डटे हैं विधायक, ठोंक रहे अपनी-अपनी दावेदारी

    कांग्रेस के विधायक दिल्ली में डटे हुए हैं और मंत्रि पद के लिए अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं. जहां कुछ विधायक अनुभव के आधार पर तो कुछ क्षेत्र और जातीय समीकरण को ध्यान में रखते हुए मंत्री बनने की कोशिश कर रहे हैं.  वहीं महिला विधायक भी इस बार मंत्री बनने के लिए प्रयासरत हैं. पार्टी आलाकमान से दिल्ली में बैठक के दौरान निर्णय लिया जाएगा कि किस प्रमंडल और जाति से कौन सा नाम मंत्री के रूप में लिया जाएगा.

    झामुमो के संभावित मंत्री और क्या हो रही है चर्चा

    झामुमो के मंत्रिमंडल में कोल्हान और संताल प्रमंडल से संभावित मंत्रियों के नामों पर चर्चा जारी है. इनमें कोल्हान क्षेत्र से रामदास सोरेन, दीपक बिरुआ और सविता महतो के नाम सामने आए हैं, जबकि संताल क्षेत्र से राजमहल विधायक एमटी राजा का नाम भी प्रस्तावित किया जा रहा है. पलामू प्रमंडल से भवनाथपुर के विधायक अनंत प्रताप देव को मंत्री बनाए जाने की चर्चा हो रही है.

    Also Read: कोयला लदे वाहनों को किया आग के हवाले, अंधाधुंध फायरिंग से दहला कोल साइडिंग का इलाका

    Anant Pratap Dev Assembly Session Cabinet Expansion cabinet formula Caste Equation Congress Deepak Birua Delhi meeting Division experience Hemant Soren high command INDIAA alliance Jharkhand Government Jmm Keshav Mahato kolhan Legislative Party MT Raja names of ministers palamu Ramdas Soren regional equation Rjd Santhal Savita Mahato women MLAs अनंत प्रताप देव अनुभव आईएनडीआईए गठबंधन आलाकमान एमटी राजा कांग्रेस केशव महतो कोल्हान क्षेत्रीय समीकरण जातीय समीकरण झामुमो झारखंड सरकार दिल्ली बैठक दीपक बिरुआ पलामू प्रमंडल मंत्रिमंडल फार्मूला मंत्रिमंडल विस्तार मंत्रियों के नाम महिला विधायक राजद रामदास सोरेन विधानसभा सत्र विधायक दल संताल सविता महतो हेमंत सोरेन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची में विवाहिता की मौत मामले में प्रेमी गिरफ्तार, हत्या का दर्ज हुआ था केस
    Next Article नीतीश कुमार को मिले नोबेल पुरस्कार, राज्यसभा सांसद ने वजह भी बताई

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत कैबिनेट के बड़े फैसले: AI वर्चुअल क्लासरूम, हेलीकॉप्टर एंबुलेंस, नए कॉलेज और सड़कों समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    July 21, 2026
    क्राइम

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    युवाओं के लिए एक रास्ता बचा था, उसे भी मोदी ने बर्बाद कर दिया: राहुल गांधी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बच्चे किसी बहकावे में नहीं आए हैं, वे भविष्य की बागडोर संभालने वाले हैः कैलाश सत्यार्थी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पूण्यतिथि विशेषः क्रांति कोई तैयार फार्मूला नहीं है, जिसे किताब से निकालकर समाज पर लागू कर दिया जाएः एके रॉय

    July 21, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026

    हेमंत कैबिनेट के बड़े फैसले: AI वर्चुअल क्लासरूम, हेलीकॉप्टर एंबुलेंस, नए कॉलेज और सड़कों समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    July 21, 2026

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026

    युवाओं के लिए एक रास्ता बचा था, उसे भी मोदी ने बर्बाद कर दिया: राहुल गांधी

    July 21, 2026

    बच्चे किसी बहकावे में नहीं आए हैं, वे भविष्य की बागडोर संभालने वाले हैः कैलाश सत्यार्थी

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.