Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»झारखंड के इस बालिका गृह में नाबालिग बच्चियों के साथ हो रहा था गंदा काम, दूसरे सेंटर शिफ्ट की गईं 28 लड़कियां
    क्राइम

    झारखंड के इस बालिका गृह में नाबालिग बच्चियों के साथ हो रहा था गंदा काम, दूसरे सेंटर शिफ्ट की गईं 28 लड़कियां

    Team JoharBy Team JoharDecember 1, 2024Updated:December 1, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : बालिका गृह में जहां विभिन्न मामलों में रेस्क्यू की गई लड़कियों को सुरक्षा के लिहाज से रखा जाता है. उन्हें मोटिवेट करके समाज की मुख्य धारा में फिर से जोड़ने का प्रयास किया जाता है. वहीं, नाबालिग बच्चियों के साथ यौन शोषण जैसा घिनौना मामला सामने आया है. शिकायत के बाद मामले की जांच की गई और शिकायत सही पाए जाने के बाद आनन-फानन में बालिका गृह को सील करते हुए वहां रह रही 28 बच्चियों को दूसरे सेंटर में शिफ्ट कर दिया गया है.

    मामला पलामू के मेदिनीनगर में समाज कल्याण विभाग के बालिका गृह का है. जहां शिकायत के बाद मेदिनीनगर सदर की एसडीएम सुलोचना मीणा प्रशिक्षु डीएसपी राजीव रंजन, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी नीता चौहान व सदर अंचल के सीओ अमरदीप कुमार बलहोत्रा के साथ बालिका गृह पहुंचे और पूरे मामले की जांच की तो सही पाया गया. फिलहाल बालिका गृह की 28 बालिकाओं को सखी वन स्टॉप सेंटर में शिफ्ट किया गया है. वहीं, मामले की गहनता से जांच की जा रही है

    शिकायत के बाद जांच में सही पाया गया मामला, बालिका गृह सील

    इस संबंध में शिकायतकर्ता मानवाधिकार संगठन नामक सामाजिक संस्था के महिला विंग की पलामू जिला सचिव चंचला देवी ने बताया कि बालिका गृह का संचालन करने वाला व्यक्ति ही वहां रहने वाली नाबालिग लड़कियों के साथ गलत करता आ रहा था. वहीं सदर एसडीएम सुलोचना मीणा ने बताया कि मेदिनीनगर की बालिका गृह में बच्चियों से अमर्यादित व्यवहार की सूचना मिली थी. इसी मामले में कार्रवाई की जा रही है.

    पीड़ित बालिकाओं के बयान पर एफआईआर

    अभी बालिका गृह को सील कर दिया गया है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. प्रशिक्षु डीएसपी राजीव रंजन ने बताया कि बालिका गृह की बच्चियों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट कर दिया गया है. पीड़ित बालिकाओं के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

    गैर सरकारी संस्था चलाती है बालिका गृह

    शहर के सुदना पश्चिमी मोहल्ले के पंचवटी नगर में गैर सरकारी संस्था, विकास इंटरनेशनल, बालिका गृह का संचालन करता था. बालिकाओं के साथ अभद्र व्यवहार एवं छेड़छाड़ किए जाने का आरोप संस्था के अध्यक्ष रामप्रताप गुप्ता व अन्य पर लगा है.

    टीम के पहुंचते ही लिपटकर रोने लगीं बच्चियां, बाहर निकालने की लगाई गुहार

    शिकायतकर्ता चंचला देवी ने बताया कि बालिका गृह का संचालन करने वाले व्यक्ति ने ही वहां रहने वाली नाबालिग लड़कियों के साथ गलत करता आ रहा था. वो लोग बालिका गृह में बच्चियों से मिलने गई थीं. बालिका गृह में रह रही दो बच्चियां उन लोगों से लिपटकर रोने लगी और आपबीती सुनाई. साथ ही बालिका गृह से निकालने की प्रार्थना करने लगीं. नाबालिग बच्चियों ने बताया कि बालिका गृह के संचालक राम प्रसाद गुप्ता, उन्हे घर पर बुलाकर घरेलु काम करवाते हैं. इस क्रम में उनके साथ छेड़छाड़ भी की जाती है. एक नाबालिक ने राम प्रसाद गुप्ता के खिलाफ यौन शोषण करने की भी शिकायत की है.

    Also Read: फेंगल चक्रवात ने बदला हवा का रुख, रांची समेत पूरे झारखंड में रहेगा मौसम कूल, जानें 4 दिसंबर तक मौसम अपडेट

    #Jharkhand News 28 minor girls shifted to another center 28 नाबालिग बच्चियां दूसरे सेंटर शिफ्ट Dirty work in girls' home District Social Welfare Officer Neeta Chauhan Girls' Home Operator Girls' Home Sealed indecent behavior with girls Jharkhand Latest News Jharkhand Today News Jharkhand Update News Johar Live Medininagar Sadar SDM Sulochana Meena Molestation ngo organization president Rampratap Gupta palamu Panchvati Nagar Sadar Zone CO Amardeep Kumar Balhotra Sakhi One Stop Center sexual exploitation Social Welfare Department's girls' home in Medininagar Sudana West Mohalla Today News trainee DSP Rajiv Ranjan Vikas International गैर सरकारी संस्था छेड़छाड़ जिला समाज कल्याण पदाधिकारी जोहार लाइव झारखंड अपडेट न्यूज झारखंड टूडे न्यूज झारखंड न्यूज झारखंड लेटेस्ट न्यूज टूडे न्यूज पंचवटी नगर पलामू प्रशिक्षु डीएसपी राजीव रंजन बालिका गृह में गंदा काम बालिका गृह संचालक बालिका गृह सील बालिकाओं से अभद्र व्यवहार मेदिनीनगर में समाज कल्याण विभाग का बालिका गृह मेदिनीनगर सदर एसडीएम सुलोचना मीणा यौन शोषण विकास इंटरनेशनल सखी वन स्टॉप सेंटर सदर अंचल के सीओ अमरदीप कुमार बलहोत्रा संस्था अध्यक्ष रामप्रताप गुप्ता सुदना पश्चिमी मोहल्ला
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleफेंगल चक्रवात ने बदला हवा का रुख, रांची समेत पूरे झारखंड में रहेगा मौसम कूल, जानें 4 दिसंबर तक मौसम अपडेट
    Next Article मनरेगा घोटाले में बर्खास्त JE राम बिनोद सिन्हा को 5 साल की सजा, 88 लाख की अवैध निकासी का है मामला

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: जलवायु परिवर्तन सबसे बड़ी चुनौती, हर नागरिक लगाए एक पौधा – हेमन्त सोरेन

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: सरकार-छात्र वार्ता का पहला दौर समाप्त, बोले छात्र- बातचीत जारी रहेगी

    August 7, 2026
    क्राइम

    झारखंड: महज 12 घंटे में डबल मर्डर का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

    August 7, 2026
    क्राइम

    झारखंड पुलिस को फिर मिली बड़ी सफलता, 10 लाख का ईनामी सालूका, पिंकी समेत तीन माओवादी ने किया सरेंडर

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC विवाद: छात्रों की लड़ाई में उतरे जयराम महतो, 9 अगस्त को करेंगे निर्जला अनशन

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC पर सियासी जंग तेज, मंत्री बोले – भाजपा ने रिश्तेदारों को दी नौकरी, बाबूलाल ने लगाया सीटें बिकने का आरोप

    August 7, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: जलवायु परिवर्तन सबसे बड़ी चुनौती, हर नागरिक लगाए एक पौधा – हेमन्त सोरेन

    August 7, 2026

    झारखंड: सरकार-छात्र वार्ता का पहला दौर समाप्त, बोले छात्र- बातचीत जारी रहेगी

    August 7, 2026

    झारखंड: महज 12 घंटे में डबल मर्डर का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

    August 7, 2026

    झारखंड पुलिस को फिर मिली बड़ी सफलता, 10 लाख का ईनामी सालूका, पिंकी समेत तीन माओवादी ने किया सरेंडर

    August 7, 2026

    JPSC-JSSC विवाद: छात्रों की लड़ाई में उतरे जयराम महतो, 9 अगस्त को करेंगे निर्जला अनशन

    August 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.