Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»रांची के सिल्ली, खिजरी समेत 38 विधानसभा क्षेत्रों में सुबह 7 बजे शुरू हुआ मतदान, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
    झारखंड

    रांची के सिल्ली, खिजरी समेत 38 विधानसभा क्षेत्रों में सुबह 7 बजे शुरू हुआ मतदान, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

    Team JoharBy Team JoharNovember 20, 2024Updated:November 20, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: जिले के सिल्ली व खिजरी समेत झारखंड के 38 विधानसभा क्षेत्रों में सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया. सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे व अंतिम चरण का मतदान कुल 38 में से 31 विधानसभा क्षेत्रों में शाम पांच बजे तक होगा. वहीं, बाकी सात विधानसभा क्षेत्रों के दुर्गम क्षेत्रों में स्थित बूथों पर शाम चार बजे तक ही वोट होगा. चुनाव आयोग ने स्वच्छ, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान की पूरी व्यवस्था की है. सभी बूथों पर पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं. 

    इन क्षेत्रों में पड़ रहे वोट

    राजमहल, बोरियो (एसटी), बरहेट (एसटी), लिट्टीपाड़ा (एसटी), पाकुड़, महेशपुर (एसटी), शिकारीपाड़ा (एसटी), नाला, जामताड़ा, दुमका (एसटी), जामा (एसटी), जरमुंडी, मधुपुर, सारठ, देवघर (एससी), पौड़ेयाहाट, गोड्डा, महगामा, रामगढ़, मांडू, धनवार, बगोदर, जमुआ (एससी), गांडेय, गिरिडीह, डुमरी, गोमिया, बेरमो, बोकारो, चंदनकियारी (एससी), ङ्क्षसदरी, निरसा, धनबाद, झरिया, टुंडी, बाघमारा, सिल्ली तथा खिजरी (एसटी).

    528 प्रत्याशी हैं चुनावी मैदान में

    इस चरण में कुल 528 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, जिनमें 472 पुरुष तथा 55 महिला हैं. गिरिडीह में एक जेंडर प्रत्याशी अश्विनी आंबेडकर भी चुनाव लड़ रही हैं. अंतिम चरण का मतदान संपन्न होने के बाद झारखंड में चुनाव की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी. हालांकि दोनों चरणों में पड़े वोटों की गणना 23 नवंबर को होगी. बता दें कि राज्य में पहले चरण का मतदान 13 नवंबर को संपन्न हुआ था.

    दांव पर इनकी प्रतिष्ठा

    दूसरे चरण में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, स्पीकर रबींन्द्रनाथ महतो, पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, पूर्व उप मुख्यमंत्री सुदेश महतो, वर्तमान मंत्री इरफान अंसारी, हफीजुल हसन, दीपिका पांडेय ङ्क्षसह, बेबी देवी के अलावा 11 पूर्व मंत्रियों हेमलाल मुर्मू, स्टीफन मरांडी, बसंत सोरेन, लुईस मरांडी, बादल, रणधीर कुमार ङ्क्षसह, सुरेश पासवान, प्रदीप यादव, जेपी पटेल, मथुरा महतो तथा जलेश्वर महतो का भाग्य ईवीएम में कैद होगा. इनके अलावा कल्पना सोरेन, लोबिन हेम्ब्रम, सीता सोरेन के भाग्य का भी फैसला होगा.

    528 प्रत्याशी क्षेत्रों में चुनाव चुनावी मैदान दूसरे चरण प्रत्याशी मतदान मुख्यमंत्री रबींन्द्रनाथ व्यवस्था सिल्ली हेमंत सोरेन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदेवघर विधायक सह भाजपा प्रत्याशी की गाड़ी का पीछा कर रोका, दुर्व्यवहार कर दी जान मारने की धमकी
    Next Article Aaj Ka Rashifal, 20 November 2024 : मेष से लेकर मीन तक जानें सभी राशियों का राशिफल, कैसा रहेगा आज का दिन

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार शक्ति शृंखला भाग-3: दिहाड़ी मजदूर मां की एशियन चैंपियन बेटी, कहानी दीपिका सोरेंग की

    October 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : पलामू के पूर्व सांसद ब्रजमोहन राम बने ओडिशा के राज्यपाल, तीन बार लगातार जीते थे लोकसभा चुनाव

    October 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : रिम्स में मरीजों और एंबुलेंस को जाम से मिलेगी राहत, फ्लाईओवर और अंडरपास बनाने का प्रस्ताव

    October 12, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    सीजीएल पेपर लीकः एसआइटी की जांच में पता चला, मुन्ना सिंह ने लोन में नहीं लिये थे पांच लाख, यह पेपर लीक के पैसे थे

    October 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी नेताओं ने निर्वाचन आयोग के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की याचिका, SIR और वोटर लिस्ट पर उठाए सवाल

    October 12, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    JSSC-CGL पेपर लीक केस : SIT का दावा, पेपर लीक के कथित मास्टरमाइंड मिथिलेश सिंह से मिथिलेश पांडेय को मिले पैसे

    October 12, 2026
    Latest Posts

    जोहार शक्ति शृंखला भाग-3: दिहाड़ी मजदूर मां की एशियन चैंपियन बेटी, कहानी दीपिका सोरेंग की

    October 13, 2026

    नवरात्रि के चौथे दिन करें मां कूष्मांडा की पूजा, जानें विधि, मंत्र और भोग

    October 13, 2026

    झारखंड : पलामू के पूर्व सांसद ब्रजमोहन राम बने ओडिशा के राज्यपाल, तीन बार लगातार जीते थे लोकसभा चुनाव

    October 12, 2026

    झारखंडः टाटा हिताची को हाईकोर्ट से राहत, EPFO की कार्रवाई पर उठाए सवाल, जानिये पूरा मामला

    October 12, 2026

    झारखंड : रिम्स में मरीजों और एंबुलेंस को जाम से मिलेगी राहत, फ्लाईओवर और अंडरपास बनाने का प्रस्ताव

    October 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.