Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»देवघर विधायक सह भाजपा प्रत्याशी की गाड़ी का पीछा कर रोका, दुर्व्यवहार कर दी जान मारने की धमकी
    झारखंड

    देवघर विधायक सह भाजपा प्रत्याशी की गाड़ी का पीछा कर रोका, दुर्व्यवहार कर दी जान मारने की धमकी

    Team JoharBy Team JoharNovember 20, 2024Updated:November 20, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    देवघर: देवघर विधानसभा के भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सह स्थानीय विधायक नारायण दास की गाड़ी का पीछा कर कुछ लोगों ने रोका और उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। साथ ही उन्हें जान मारने की धमकी भी दी. घटना अपर बिलासी के रामपुर मोड़ पर मंगलवार देर रात की है. मामले में नारायण दास ने नगर थाने में घटना की लिखित शिकायत देकर मोहनपुर प्रखंड के प्रमुख पति रंजीत यादव समेत अन्य पर धमकी देने का आरोप लगाया है.

    मोहनपुर से लेकर देवघर तक विधायक का किया पीछा

     नारायण दास ने बताया कि मंगलवार रात को मोहनपुर हो कर जोगिया गांव जा रहा था. अचानक मेरी नजर पड़ी की एक इनोवा और बोलेरो गाड़ी पड़ी. दोनों ही गाड़ी मेरी गाड़ी का लगातार पीछा कर रही थी. यह देख मैंने अपने वाहन चालक को देवघर चलने को कहा, तभी देखा कि दोनों उक्त वाहन के द्वारा फिर भी पीछा किया जा रहा है. तब मैंने अपने चालक को कहा की जहाँ रोशनी और आद‌मी हो, वहां गाड़ी को रोकना. तब मेरे वाहन चालक ने बायपास रोड, अपर बिलासी, केनरा बैंक के समीप गाड़ी को रोका. मेरी गाड़ी का पीछा कर रहे दोनो वाहन भी वहीं आकर रुका. गाड़ी में राजद प्रत्याशी सुरेश पासवान के प्रस्तावक प्रमोद यादव का बड़ा भाई राजेश यादव और मोहनपुर प्रखण्ड प्रमुख के पति रंजीत यादव अपने कुछ साथियों के साथ गाड़ी में बैठे हुए थे. 

    घटनास्थल के पास लगे कैमरे में पूरी वारदात हुई कैद

    हमने जब पूछा कि तुमलोग मेरा पीछा क्यों कर रहे हो. तभी राजेश यादव और रंजीत यादव गुस्से से आग बबूला होते हुए, मेरे साथ गाली- गलौच करने लगा. साथ ही मेरे साथ दुव्यर्वहार किया. तब तक कुछ आसपास के लोग भी वहां हो-हल्ला सुन कर आ गए. स्थानीय लोगो के भीड़ को आते देख राजेश यादव और रंजीत यादव अपनी गाडी से फरार हो गए. जिस तरह से इन दोनों के द्वारा मेरा पीछा किया जा रहा था और मेरे साथ गाली गलौच और दुव्यर्वहार किया गया. इससे प्रतीत हो रहा है कि दोनों लोग अपने असमाजिक तत्वों के साथ मेरे साथ कुछ अप्रिय घटना को अंजाम देने के फिराक में थे. मेरी हत्या तक करवा सकते हैं.

    मेरी हत्या भी कर सकते है असामाजिक तत्व : नारायण

    नारायण दास का कहना है कि घटनास्थल केनरा बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी वारदात कैद हुई है. पुलिस उसका फुटेज निकाल कर मामले की जांच करें और आरोपियों को गिरफ्तार करें. इसके बाद नारायण दास में पुलिस अधीक्षक अंबर लकड़ा को फोन कर मामले की जानकारी दी. लेकिन एक घंटा बाद भी मौके पर पुलिस नहीं पहुंची. पुलिस मामले की 96 में जुट गई है.

    अप्रिय घटना गाली- गलौच घटनास्थल दुव्यर्वहार नारायण दास पुलिस प्रमोद यादव मोहनपुर विधानसभा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजिला निर्वाचन पदाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने किया बूथों का निरीक्षण
    Next Article रांची के सिल्ली, खिजरी समेत 38 विधानसभा क्षेत्रों में सुबह 7 बजे शुरू हुआ मतदान, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने और हटाने की आखिरी तारीख नजदीक

    September 16, 2026
    JPSC / JSSC

    JPSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में CID का बड़ा एक्शन, 4 आरोपी गिरफ्तार

    September 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : पहली बार बदला बर्खास्तगी का तरीका, NPU VC दिनेश सिंह पर राजभवन ने सरकार को भेजा प्रस्ताव

    September 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    17 सितंबर को सुदिव्य कुमार सोनू के श्राद्ध कार्यक्रम को लेकर यातायात व्यवस्था में बदलाव

    September 16, 2026
    क्राइम

    झारखंड पुलिस का ई-समन सिस्टम फेल, 6086 में सिर्फ 150 समन पर हुई कार्रवाई

    September 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फॉरेस्ट क्लीयरेंस में फंसी 5 खदानें, झारखंड सरकार ने रद्द की लीज; अब दोबारा नीलामी

    September 16, 2026
    Latest Posts

    माओवादियों के खूनी खेल पर अदालत की मुहर, झीरम घाटी नरसंहार के 10 दोषियों को सजा ए मौत

    September 16, 2026

    मोदी सरकार का कर्मचारियों को तोहफा : 15 हजार से बढ़कर 25 हजार रुपये हुई EPFO की वेतन सीमा, जानिए किसे होगा फायदा?

    September 16, 2026

    झारखंड : वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने और हटाने की आखिरी तारीख नजदीक

    September 16, 2026

    JPSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में CID का बड़ा एक्शन, 4 आरोपी गिरफ्तार

    September 16, 2026

    झारखंड : पहली बार बदला बर्खास्तगी का तरीका, NPU VC दिनेश सिंह पर राजभवन ने सरकार को भेजा प्रस्ताव

    September 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.